Author: ARVIND SINGH

जमशेदपुर: जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), जमशेदपुर की ओर से शुक्रवार को बाराद्वारी स्थित ओल्ड एज होम में विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर ‘अकेले नहीं हैं आप’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डालसा अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय के निर्देश और डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच के लिए नि:शुल्क हेल्थ कैंप भी लगाया गया। जागरूकता कार्यक्रम में डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी, वरिष्ठ मध्यस्थ अधिवक्ता केके सिन्हा और लीगल एड डिफेंस काउंसिल के चीफ विदेश सिन्हा ने…

Read More

जमशेदपुर: झारखंड मूलवासी अधिकार मंच के मुख्य संयोजक हरमोहन महतो ने सोनारी स्थित दोमुहानी घाट संगम क्षेत्र में नदी तट पर संभावित अतिक्रमण और स्थायी निर्माणों की जांच कराने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में उपायुक्त को शिकायत पत्र सौंपकर जीपीएस/गूगल मैप्स लोकेशन और उपलब्ध फोटोग्राफ के आधार पर संयुक्त स्थल निरीक्षण एवं सीमांकन कराने का आग्रह किया है। शिकायत में कहा गया है कि दोमुहानी घाट के नदी तटीय क्षेत्र में मंदिर, कंक्रीट संरचनाएं, घाट, भवन, पहुंच मार्ग और अन्य स्थायी निर्माण दिखाई दे रहे हैं। आवेदन में मंदिर, नदी के समीप कंक्रीटीकरण किए गए घाट, प्राचीन…

Read More

जमशेदपुर:  अक्षर संवाद के एडिटर इन चीफ अरविंद सिंह की मां कमला देवी की पुण्यतिथि आज श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर अरविंद सिंह ने अपनी मां को याद करते हुए कहा कि मां उनके जीवन की प्रथम और अंतिम गुरु थीं। उनकी प्रेरणा, स्नेह और आशीर्वाद की दिव्य ज्योति आज भी उनके जीवन को प्रकाशित कर रही है। उन्होंने मां को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके बताए संस्कार और संघर्ष के रास्ते पर चलने की प्रेरणा हमेशा मिलती रहेगी। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि मां का आशीर्वाद सदैव बना रहे और जीवन पथ पर धैर्य व…

Read More

नई दिल्ली : अमेरिका के पश्चिमी अलास्का में गुरुवार को एक बड़ा विमान हादसा हो गया। आठ लोगों को लेकर जा रहा एक चार्टर्ड विमान दूरदराज के इलाके में स्थित एक रडार साइट के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे की पुष्टि नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) ने की है। विमान में दो पायलट और छह यात्री सवार थे। अधिकारियों ने फिलहाल विमान में सवार लोगों की स्थिति के बारे में आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की है। एंकोरेज से कैप न्यूएनहम जा रहा था विमान जानकारी के मुताबिक, ट्विन इंजन चार्टर्ड विमान ने अलास्का के एंकोरेज से उड़ान भरी थी। इसे…

Read More

नई दिल्ली : होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते सैन्य तनाव के बीच भारतीय नाविकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता सामने आई है। ईरान की ओर से जहाजों को निशाना बनाए जाने के बीच एक खौफनाक वीडियो सामने आया है, जिसमें वाणिज्यिक जहाज के आसपास ईरानी इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की नौकाएं दिखाई दे रही हैं। हमले के दौरान जहाज पर मौजूद भारतीय नाविकों को अपनी जान बचाने के लिए अंदर छिपना पड़ा। जहाज को घेरती दिखीं ईरानी नौकाएं होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में शामिल है। यहां बढ़ते तनाव का सीधा असर अंतरराष्ट्रीय व्यापार और ऊर्जा…

Read More

पलामू : सतबरवा थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर रात एनएच पर काम कर रहे दो मजदूरों को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 11 बजे की है। घायल मजदूरों के मुताबिक, बाइक पर सवार कुछ अपराधी काम कर रहे मजदूरों के पास पहुंचे और उनसे…

Read More

पलामू: हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती के साथ कथित छेड़खानी के मामले में न्यायालय के आदेश के बाद करीब डेढ़ साल बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में उसी गांव के एक युवक समेत अन्य को आरोपी बनाया गया है। घटना दिसम्बर 2024 की है, जब युवती के साथ छेड़खानी और मारपीट की गई थी। प्राथमिकी के अनुसार, पीड़िता ने घटना के संबंध में स्थानीय पुलिस एवं एसपी से शिकायत की थी। आरोप है कि युवक ने उसके साथ छेड़खानी की और इस दौरान अन्य लोग भी कथित तौर पर मौके पर मौजूद थे। शिकायत के…

Read More

पलामू: हुसैनाबाद प्रखंड के लोटनिया पंचायत अंतर्गत पीपरडीह गांव के ग्रामीण इन दिनों सड़क की बदहाली से गंभीर परेशानी झेल रहे हैं। गांव तक पक्की सड़क नहीं होने के कारण करीब एक किलोमीटर तक ग्रामीणों को रोजाना कीचड़ भरे रास्ते से होकर आवागमन करना पड़ता है। बारिश के दिनों में स्थिति और भी विकट हो जाती है। कीचड़ में वाहन फंसने के कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है।सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है। छोटे-छोटे बच्चों को भी इसी कीचड़ भरे रास्ते से होकर स्कूल जाना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की समस्या…

Read More

मिटार उत्क्रमित उच्च विद्यालय दो जर्जर कमरों में चल रहा, स्कूल के अपने भवन में चल रहा पुलिस पिकेट  जलेश कुमार शर्मा/ पलामू सरकार शहर से लेकर सुदूर गांव तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का दावा करती है, लेकिन धरातल पर हकीकत कुछ और ही बयां है। जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर मनातू प्रखंड के मिटार में स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय शिक्षा के प्रति सरकार की संवेदनहीनता का जीता-जागता उदाहरण है। कहने को यह हाई स्कूल है। यहां 187 बच्चों का नामांकन है और रोजाना करीब 150 बच्चे स्कूल आते भी हैं। लेकिन इन 150 बच्चों का भविष्य गढ़ने…

Read More

चक्रधरपुर: पश्चिमी सिंहभूम जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बंदगांव थाना प्रभारी मनीष कुमार को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गुरुवार को हुई इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसीबी की टीम आरोपी पुलिस अधिकारी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी है। जानकारी के अनुसार, बंदगांव थाना में दर्ज एक मामले के सिलसिले में एक व्यक्ति लगातार थाना प्रभारी के संपर्क में था। आरोप है कि मामले में राहत देने और कार्रवाई को प्रभावित करने के एवज में थाना प्रभारी…

Read More