Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- नेपाल में कुदरत का कहर, 584 लोगों की मौत, 2,482 लापता, 320 भारतीयों का भी सुराग नहीं
- नेपाल में बनी ‘मौत की झील’ टूटी तो बिहार-UP में आएगी तबाही की लहर? चीन की चेतावनी के बाद बढ़ी चिंता
- सावन महोत्सव पर स्वदेशी जागरण मंच की महिला कार्यकर्ताओं ने आयोजित की संगोष्ठी
- 2 दिन में ही ऑस्ट्रेलिया ने लिया हार का बदला, पारी और 51 रन से बांग्लादेश को हराया
- Colombo Test: पडिक्कल का लगातार दूसरे शतक से भारत मजबूत, भारत अच्छी स्थिति में
- बख्तियारपुर में भीषण अग्निकांड, सास-बहू और 6 माह की बच्ची की जिंदा जलकर मौत
- उलीडीह में दिनदहाड़े महिला से चेन स्नैचिंग, CCTV फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश तेज
- झारखंड में 24 अगस्त से छात्रों का बड़ा अभियान, शिबू सोरेन के गांव से निकलेगी भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा
Author: ARVIND SINGH
नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। परीक्षा के General Studies Paper-1 के आठ सवालों को चुनौती देने वाली याचिका पर केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (CAT) ने UPSC को नोटिस जारी किया है। याचिका में इन प्रश्नों में कथित तथ्यात्मक त्रुटियों, गलत विकल्प और निर्धारित पाठ्यक्रम से बाहर के सवाल पूछे जाने का आरोप लगाया गया है। यह याचिका सचिन तिवारी और अन्य अभ्यर्थियों की ओर से UPSC और भारत संघ के खिलाफ दायर की गई है। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि विवादित प्रश्नों का असर केवल उनके…
गॉल: भारत ने गॉल टेस्ट में श्रीलंका को 165 रन से हराकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। भारत के लिए यह मुकाबला बेहद खास रहा, क्योंकि यह टीम का 600वां टेस्ट मैच था। भारतीय गेंदबाजों ने दूसरी पारी में शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका की पूरी टीम को 206 रन पर समेट दिया। श्रीलंका को जीत के लिए 372 रन का लक्ष्य मिला था, लेकिन टीम भारतीय स्पिनरों के सामने टिक नहीं सकी। भारत की इस शानदार जीत के सबसे बड़े नायक 24 वर्षीय स्पिनर मानव सुथार रहे। उन्होंने पूरे मैच में कुल…
हॉकी वर्ल्ड कप में 5-3 से मिली करारी शिकस्त नई दिल्ली: हॉकी के मैदान पर एक बार फिर भारत का दबदबा देखने को मिला। मेंस हॉकी वर्ल्ड कप में भारत ने रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को 5-3 से हरा दिया। इस हार के साथ पाकिस्तान का वर्ल्ड कप सफर खत्म हो गया, जबकि भारतीय टीम ने ग्रुप-D में दूसरा स्थान हासिल करते हुए टॉप-8 में जगह बना ली। भारत की यह जीत सिर्फ स्कोरलाइन तक सीमित नहीं रही, बल्कि पाकिस्तान के खिलाफ पिछले एक दशक से चले आ रहे दबदबे को भी और मजबूत कर गई। नीदरलैंड के वैगनर हॉकी…
रांची: जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा में सुधार और कथित परीक्षा अनियमितताओं के खिलाफ राजधानी रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में पिछले 26 दिनों से चल रहा छात्र आंदोलन बुधवार को दो महीने के लिए स्थगित कर दिया गया। जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच ने राज्य सरकार को अपनी लंबित मांगों को पूरा करने के लिए 60 दिनों का समय दिया है। मंच ने स्पष्ट किया है कि तय अवधि में मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन पहले से भी अधिक व्यापक और उग्र रूप में शुरू किया जाएगा। मंच के नेता रविंद्र पासवान ने कहा कि छात्रों की बची हुई मांगों को पूरा…
जमशेदपुर: जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष अरविंद कुमार पाण्डेय के निर्देशानुसार आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर बुधवार को न्यायिक पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (CJM), जमशेदपुर ने की। बैठक में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत, 12 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई। इस दौरान लंबित एवं प्री-लिटिगेशन मामलों का अधिक से अधिक संख्या में आपसी सहमति और सुलह-समझौते के आधार पर त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई। न्यायिक पदाधिकारियों को…
रांची : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की सीजीएल परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर बुधवार को राजधानी रांची में सफल अभ्यर्थियों का आंदोलन अचानक उग्र हो गया। प्रोजेक्ट भवन सचिवालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे सैकड़ों अभ्यर्थियों ने दोपहर करीब दो बजे मुख्य गेट की बैरिकेडिंग तोड़ दी और सुरक्षा घेरा पार कर सचिवालय परिसर में प्रवेश कर गए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी बहस के साथ धक्का-मुक्की भी हुई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई। बैरिकेडिंग तोड़कर सचिवालय परिसर में घुसे अभ्यर्थी सीजीएल परीक्षा रद्द…
रांची : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की सीजीएल परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर बुधवार को राजधानी रांची में सफल अभ्यर्थियों का आंदोलन अचानक उग्र हो गया। प्रोजेक्ट भवन सचिवालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे सैकड़ों अभ्यर्थियों ने दोपहर करीब दो बजे मुख्य गेट की बैरिकेडिंग तोड़ दी और सुरक्षा घेरा पार कर सचिवालय परिसर में प्रवेश कर गए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी बहस के साथ धक्का-मुक्की भी हुई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई। बैरिकेडिंग तोड़कर सचिवालय परिसर में घुसे अभ्यर्थी सीजीएल परीक्षा रद्द…
जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के तत्वावधान में महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित मानसून ट्रेड फेयर में महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है। मेले में पहुंच रहीं महिलाएं स्टॉलों पर महिला उद्यमियों के उत्पाद खरीदकर उनका उत्साह लगातार बढ़ा रही हैं। बारिश के बावजूद मेले में लोगों की मौजूदगी महिला उद्यमिता के प्रति बढ़ता समर्थन स्पष्ट ही दर्शा रही है। मानसून ट्रेड फेयर में हाथ से बनी आकर्षक मोमबत्तियां, युवा महिला उद्यमियों द्वारा तैयार बैग और घरेलू उपयोग की कई वस्तुएं लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। महिला उद्यमियों को…
रांची: JSSC-CGL परीक्षा रद्द किए जाने के सरकार के फैसले के बाद सफल अभ्यर्थियों का आक्रोश अब सड़क पर उतर आया है। बुधवार को बड़ी संख्या में सफल अभ्यर्थियों ने रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन के बाहर धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों ने सरकार के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि परीक्षा में किसी स्तर पर गड़बड़ी हुई है तो इसकी जिम्मेदारी तय कर दोषियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए, लेकिन पूरी परीक्षा रद्द कर सफल अभ्यर्थियों को इसकी सजा देना उचित नहीं है। अभ्यर्थियों का कहना है कि उन्होंने वर्षों की मेहनत के बाद JSSC-CGL परीक्षा में सफलता…
जमशेदपुर: साकची स्थित कुश भवन के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कुशवाहा संघ के सचिव रामकुमार सिंह, ट्रस्टी वैद्यनाथ प्रसाद एवं अध्यक्ष शिव कुमार भकत के द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया गया। पहली बार ध्वजारोहण से पहले राष्ट्रगीत ‘वन्दे मातरम’ और ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ का उपस्थित जनसमूह द्वारा गायन किया गया। कार्यक्रम के दौरान संघ के सह सचिव रामानंद भक्त ने उपस्थित जन समूह को स्वतंत्रता दिवस के बारे में विस्तार से बताया।तत्पश्चात जन-संपर्क-पदाधिकारी जवाहर लाल सिंह नें स्वरचित राष्ट्रभक्ति की कविता ‘भारत माँ के हम सब बेटे’…
