Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- दुर्गा पूजा से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! 12 हजार किलो जावा महुआ नष्ट, 280 लीटर अवैध शराब जब्त
- टाटा स्टील की कैंटीन में बड़ा बदलाव, ₹1.50 में मिलेगी ग्रीन टी और ब्लैक कॉफी
- बिष्टुपुर झड़प पर सियासी उबाल, मरांडी बोले—विरोध में हिंसा की जगह नहीं
- पोटका में विधायक का अनोखा विरोध! गेट पर कुर्सी लगाकर बैठे संजीव सरदार, लेटलतीफों को पहनाई माला
- झारखंड सीमा से सटे जंगल में हथियारों का जखीरा, तीन राइफल और 36 गोलियां बरामद
- Tata Power और लंदन की Imperial College में बड़ी साझेदारी, AI और एनर्जी स्टोरेज से बदलेगी भारत की ऊर्जा व्यवस्था!
- पूजा के लिए बुलाया, फिर दो बहनों की हत्या का आरोप, भाई ने थाने में किया आत्मसमर्पण
- दलमा में कॉटेज निर्माण पर कड़े सवाल, वन और पर्यटन विभाग को जवाब के लिए दो सप्ताह
Author: ARVIND SINGH
कोवाली के कुन्द्रुकोचा और डुंगरीटोला में उत्पाद विभाग की छापेमारी, जंगल और नदी किनारे चल रहे थे अवैध शराब निर्माण के अड्डे जमशेदपुर : दुर्गा पूजा के मद्देनजर पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने अवैध महुआ शराब के निर्माण और कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। उत्पाद विभाग की टीम ने कोवाली थाना क्षेत्र के कुन्द्रुकोचा गांव और डुंगरीटोला में छापेमारी कर 12 हजार किलोग्राम किण्वित जावा महुआ नष्ट किया, जबकि 280 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की। इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया। नदी किनारे और जंगल में चल रहे थे अवैध अड्डे उत्पाद विभाग…
कर्मचारियों की सेहत को ध्यान में रखकर लागू हुआ नया हेल्दी फूड मेनू, नाश्ते में पोहा, उपमा, मूंग दाल चीला और उबला चना भी मिलेगा टाटा वर्कर्स यूनियन की मांग पर प्रबंधन ने दी मंजूरी, दूरदराज के विभागों तक समय पर नाश्ता और भोजन पहुंचाने की भी नई व्यवस्था। जमशेदपुर : टाटा स्टील ने अपने कर्मचारियों की सेहत और पोषण को ध्यान में रखते हुए प्लांट की कैंटीन व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। अब कंपनी की कैंटीन में कर्मचारियों को महज 1.50 रुपये में ग्रीन टी और ब्लैक कॉफी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही नाश्ते के मेनू में…
जमशेदपुर : बिष्टुपुर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र में असहमति जताने का अधिकार सभी को है, लेकिन पत्थरबाजी और हिंसा को किसी भी परिस्थिति में उचित नहीं ठहराया जा सकता। साकची स्थित सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने घटना को लेकर कांग्रेस की कार्यशैली पर सवाल उठाए और भाजपा कार्यकर्ताओं से संयम बनाए रखने की अपील की। प्रदर्शन के दौरान पथराव का आरोप मरांडी ने दावा किया कि भाजपा कार्यकर्ता…
पोटका : पोटका प्रखंड सह अंचल कार्यालय में मंगलवार को उस समय अलग नजारा देखने को मिला, जब विधायक संजीव सरदार अधिकारियों और कर्मचारियों की लेटलतीफी के खिलाफ खुद मोर्चे पर उतर गए। सुबह करीब 10:10 बजे कार्यालय पहुंचे विधायक को अधिकांश अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित मिले। नाराज विधायक ने कार्यालय के अंदर जाने के बजाय मुख्य द्वार पर ही कुर्सी लगाई और बैठकर कर्मचारियों के आने का इंतजार करने लगे। देर से पहुंचे कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों को उन्होंने माला पहनाकर व्यंग्यात्मक तरीके से अपनी नाराजगी जताई। विधायक ने स्पष्ट कहा कि जनता के काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं…
पुरुलिया, पश्चिम बंगाल : झारखंड सीमा से सटे बान्दोवान के जंगल में चलाए गए माओवादी विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को हथियारों का छिपा हुआ जखीरा मिला है। संयुक्त तलाशी में तीन .315 बोर की राइफल, एक .38 बोर का रिवॉल्वर और 36 जिंदा गोलियां बरामद हुई हैं। पुलिस के मुताबिक, सभी हथियार चालू हालत में थे। इस बरामदगी के बाद जांच का मुख्य केंद्र हथियारों का स्रोत और उन्हें जंगल में छिपाकर रखने का उद्देश्य है। गुप्त सूचना और पूछताछ से मिली अहम कड़ी पुरुलिया के पुलिस अधीक्षक कुमार सन्नी राज ने प्रेस वार्ता में अभियान की जानकारी…
भारत-ब्रिटेन के नेट जीरो लक्ष्य को मिलेगी नई रफ्तार, स्मार्ट ग्रिड, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और स्वच्छ ऊर्जा तकनीक पर मिलकर होगा रिसर्च जमशेदपुर : भारत की ऊर्जा की व्यवस्था को आधुनिक और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में टाटा पावर ने बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने ब्रिटेन की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी इम्पीरियल कॉलेज लंदन (Imperial College London) के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किया है। इस साझेदारी का उद्देश्य अगली पीढ़ी की ऊर्जा प्रणालियों को विकसित करना, नई तकनीकों पर शोध करना और भारत-ब्रिटेन के नेट जीरो लक्ष्यों को गति देना है। इस सहयोग के तहत स्मार्ट पावर ग्रिड,…
धालभूमगढ़ : पूर्वी सिंहभूम के धालभूमगढ़ प्रखंड की रावताड़ा पंचायत में दो सगी बहनों की हत्या से सनसनी फैल गई। सोमवार को सामने आई इस घटना में दोनों महिलाओं के भाई स्वरूप टुडू पर कुल्हाड़ी से हमला करने का आरोप है। वारदात के बाद आरोपित स्वयं धालभूमगढ़ थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। घटना को अंधविश्वास और तांत्रिक क्रियाओं से जुड़े संदेह से जोड़कर देखा जा रहा है, लेकिन हत्या के वास्तविक कारण की जांच जारी है। पूजा-पाठ में शामिल होने के लिए बुलाया था स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, स्वरूप…
जमशेदपुर : दलमा वन्यजीव अभयारण्य में पर्यटक कॉटेज और गेस्ट हाउस के निर्माण का मामला केंद्रीय अधिकार प्राप्त समिति (CEC) की जांच के दायरे में है। राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की पूर्व मंजूरी के बिना निर्माण किए जाने के आरोपों पर सोमवार की सुनवाई में समिति ने वन विभाग से जवाब मांगा। वन और पर्यटन विभाग को लिखित जवाब अथवा शपथपत्र दाखिल करने के लिए दो सप्ताह का अतिरिक्त समय दिया गया है। अगली सुनवाई और विभागों के जवाब के आधार पर आगे का निर्णय होगा। नियमों की अनदेखी पर समिति ने उठाए सवाल सुनवाई में दलमा के डीएफओ सबा आलम…
धनबाद : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत स्वास्थ्य विभाग में 99 पदों पर हुई भर्ती विवादों में घिर गई है। चयन सूची से बाहर हुए अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया है कि लिखित परीक्षा में अधिक अंक पाने वालों को दरकिनार कर कम अंक वाले उम्मीदवारों को चुना गया। प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. संजीव कुमार प्रसाद की बेटी प्रज्ञा के चयन पर भी सवाल उठाए गए हैं। शिकायत मिलने के बाद उपायुक्त आदित्य रंजन ने मामले की जांच करने को कहा है। मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री तक पहुंची शिकायत करीब एक दर्जन अभ्यर्थियों ने चयन प्रक्रिया के खिलाफ लिखित शिकायत मुख्यमंत्री…
नई दिल्ली : कठिन इलाकों में तैनात जवानों तक समय पर राशन पहुंचाने और उसकी गुणवत्ता बेहतर रखने के लिए भारतीय सेना ने ‘भारत राइस’ पहल शुरू की है। इसके साथ भारतीय खाद्य निगम (FCI) के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं। नई व्यवस्था में चावल सीधे सेना के सप्लाई डिपो तक पहुंचाया जाएगा। लद्दाख और पूर्वोत्तर के दुर्गम क्षेत्रों में स्थित डिपो भी इसके दायरे में होंगे। उद्देश्य राशन की आपूर्ति आसान बनाना और जरूरत के समय उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करना है। स्थानीय केंद्रों से राशन जुटाने की प्रक्रिया होगी आसान मौजूदा व्यवस्था में सैन्य…










