Author: ARVIND SINGH

सीतारामडेरा, भालूबासा, ट्यूबगेट बस्ती और गोलपहाड़ी समेत कई इलाकों में उत्पाद विभाग की कार्रवाई, आरोपी फरार जमशेदपुर : दुर्गा पूजा त्योहार के मद्देनजर पूर्वी सिंहभूम जिले में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। विभाग की टीम ने सीतारामडेरा, भालूबासा, बर्मामाइंस और परसुडीह थाना क्षेत्रों में कई अवैध शराब बिक्री केंद्रों पर छापेमारी की। इस दौरान बड़ी मात्रा में अवैध महुआ चुलाई शराब बरामद की गई। परसुडीह थाना क्षेत्र के बाहा मैदान नया बस्ती और गोलपहाड़ी इलाके से करीब 320 लीटर महुआ शराब जब्त की गई है। शिकायत के बाद कई ठिकानों पर…

Read More

एसपी ललित मीणा, एसडीओ और डीएसपी मौके पर पहुंचे, दोनों पक्षों को शांत कराने की कोशिश CCTV फुटेज और मोबाइल वीडियो से उपद्रवियों की पहचान में जुटी पुलिस जमशेदपुर : बिष्टुपुर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प और पत्थरबाजी के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही एसपी ललित मीणा, एसडीओ, डीएसपी समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों के नेताओं से बातचीत कर स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया। इस घटना में दोनों पक्षों के कुल छह लोगों के घायल होने की…

Read More

सरायकेला : विकास योजनाओं की धीमी रफ्तार, राजस्व संग्रह और अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण को लेकर कोल्हान प्रमंडलीय आयुक्त रवि रंजन कुमार विक्रम ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। सोमवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य निर्धारित समय में और तय गुणवत्ता के अनुसार पूरे होने चाहिए। अनावश्यक देरी करने वाले संवेदकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उन्हें काली सूची में डालने की प्रक्रिया शुरू करने को कहा गया। सड़क से सरकारी भवनों तक प्रगति की पड़ताल बैठक में आंतरिक संसाधन एवं राजस्व संग्रहण के साथ ग्रामीण कार्य विभाग के…

Read More

सरायकेला :  एसीबी की कार्रवाई और जांच प्रक्रिया पर आपत्ति जताते हुए सरायकेला-खरसावां जिले के कर्मचारियों ने सोमवार से छह दिवसीय सांकेतिक विरोध शुरू किया है। झारखंड अनुसचिवीय कर्मचारी संघ के आह्वान पर 12 से 17 अक्टूबर तक कर्मचारी काला बिल्ला लगाकर अपनी जिम्मेदारियां निभाएंगे। संघ ने स्पष्ट किया है कि विरोध के दौरान कार्यालयों में सरकारी कामकाज जारी रहेगा और आम लोगों के जरूरी कार्य प्रभावित नहीं होने दिए जाएंगे। गम्हरिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय में भी कर्मचारियों ने काला बिल्ला पहनकर इस अभियान में भाग लिया। उन्होंने अपनी नाराजगी दर्ज कराने के साथ नियमित कार्यालयी कार्य जारी रखे।…

Read More

जमशेदपुर :  स्टील उद्योग में भविष्य की तकनीक और पर्यावरण अनुकूल उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए टाटा स्टील ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने ब्रिटेन सरकार और रॉयल एकेडमी ऑफ इंजीनियरिंग के साथ मिलकर भारत-ब्रिटेन के बीच सर्कुलर मटेरियल यानी पुनर्चक्रित और टिकाऊ सामग्रियों के विकास के लिए तीन वर्षीय रिसर्च एवं इनोवेशन साझेदारी की घोषणा की है। इसका उद्देश्य रिसर्च को प्रयोगशालाओं तक सीमित रखने के बजाय उसे उद्योग, निर्माण और विनिर्माण क्षेत्र में व्यावहारिक उपयोग तक पहुंचाना है। इस साझेदारी के तहत करीब 30 करोड़ रुपये से अधिक के समतुल्य वित्तीय सहयोग का…

Read More

फुटबॉल मैदान के पास जुटे थे पांच युवक, पुलिस की घेराबंदी तोड़कर भागे चार आरोपित; दो मोबाइल फोन भी बरामद, हथियार के सप्लायर और संभावित खरीदार की तलाश जमशेदपुर : शहर में अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री पर अंकुश लगाने की कोशिशों के बीच बिरसानगर में पुलिस ने छापेमारी कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, बिरसानगर थाना क्षेत्र के फुटबॉल मैदान के पास पांच युवक कथित तौर पर हथियारों की सौदेबाजी के लिए जुटे थे। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी तो वहां भगदड़ मच गई। पुलिस ने पीछा कर यश…

Read More

नई दिल्ली : कथित ‘वोट चोरी’ और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर को लेकर विपक्ष ने अपना विरोध तेज कर दिया है। सोमवार को राहुल गांधी सहित ‘इंडिया’ गठबंधन के कई नेता सुप्रीम कोर्ट की ओर मार्च के लिए निकले। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की भूमिका पर सवाल उठाते हुए विपक्षी नेताओं ने उनके खिलाफ याचिका दाखिल करने की बात कही। दूसरी ओर, वकीलों के एक समूह ने भी पैदल मार्च कर विरोध जताया। बसों से रवाना हुए नेता, बाराखंबा रोड पर जुटान विरोध कार्यक्रम में शामिल होने के लिए विपक्षी नेता संविधान क्लब से बसों…

Read More

जमशेदपुर : जेएनयू से जुड़े कथित यौन उत्पीड़न प्रकरण के विरोध में निकला प्रदर्शन सोमवार को बिष्टुपुर में राजनीतिक टकराव में बदल गया। कांग्रेस मुख्यालय तिलक पुस्तकालय के बाहर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों की नारेबाजी के बीच तनाव बढ़ा और झड़प हो गई। घटनास्थल पर लाठी चलने तथा पत्थरबाजी की सूचना है। कुछ कार्यकर्ताओं के घायल होने की जानकारी भी सामने आई है, हालांकि उनकी कुल संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जी टाउन मैदान से निकला विरोध मार्च भाजपा महिला मोर्चा ने जेएनयू प्रकरण को लेकर विरोध प्रदर्शन की घोषणा की थी। इसी…

Read More

नीलाम्बर पीताम्बरपुर : भक्ति, सम्मान और सामाजिक सौहार्द के संदेश के साथ लेस्लीगंज में 26 अक्टूबर को दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। सनातन धर्म सभा केंद्रीय समिति के नेतृत्व में मध्य विद्यालय लेस्लीगंज के मैदान में भक्ति जागरण सह सम्मान समारोह होगा। लगातार चौथे वर्ष आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में 50 से अधिक पूजा समितियों को सम्मानित किया जाएगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर रविवार को केंद्रीय कार्यालय परिसर में बैठक हुई, जिसमें संचालन समिति का गठन किया गया। सामूहिक भागीदारी से सफल होगा आयोजन बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष अजीत तिवारी ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।…

Read More

कोडरमा :  नाबालिग आदिवासी लड़की के कथित यौन शोषण के मामले में गिरफ्तार सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार यादव को रविवार रात कोडरमा सदर अस्पताल के पेइंग वार्ड में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि मंडल कारा में तबीयत बिगड़ने के बाद जेल के चिकित्सक की अनुशंसा पर उन्हें अस्पताल भेजा गया। हालांकि, उनकी स्वास्थ्य स्थिति और अस्पताल में भर्ती करने के कारणों को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है। दूसरी ओर, पीड़िता की मेडिकल जांच और न्यायालय में बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया पर नजर बनी हुई है। मेडिकल जांच की स्थिति स्पष्ट नहीं जानकारी…

Read More