Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- नाइटक्लब अग्निकांड में लूथरा बंधुओं को सुप्रीम कोर्ट से झटका, दो सप्ताह में करना होगा सरेंडर
- नारायणी नदी से बहकर भारत पहुंचे चार अज्ञात शव, DNA नमूने सुरक्षित कर नेपाल को सौंपे
- वैष्णो देवी जाना होगा आसान, कटरा सुपरफास्ट को ललितग्राम तक बढ़ाने की उठी जोरदार मांग
- नेपाल में फ्लैश फ्लड के बाद नई मुसीबत, 579 से अधिक शव बरामद, महामारी फैलने का बढ़ा खतरा
- नेपाल में कुदरत का कहर, 584 लोगों की मौत, 2,482 लापता, 320 भारतीयों का भी सुराग नहीं
- नेपाल में बनी ‘मौत की झील’ टूटी तो बिहार-UP में आएगी तबाही की लहर? चीन की चेतावनी के बाद बढ़ी चिंता
- सावन महोत्सव पर स्वदेशी जागरण मंच की महिला कार्यकर्ताओं ने आयोजित की संगोष्ठी
- 2 दिन में ही ऑस्ट्रेलिया ने लिया हार का बदला, पारी और 51 रन से बांग्लादेश को हराया
Author: ARVIND SINGH
चाईबासा: पश्चिम सिंहभूम में नक्सल संगठन को बड़ा झटका लगा है। लंबे समय से सारंडा, पोड़ाहाट और कोल्हान के जंगलों में सक्रिय 10 लाख रुपये के इनामी नक्सली और जोनल कमेटी सदस्य सालुका कायम ने आखिरकार हथियार डाल दिए हैं। सालुका ने दो महिला नक्सलियों पिंकी और कोदोमुनि कोड़ा उर्फ पद्मिनी के साथ पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। तीनों के सरेंडर के बाद पश्चिम सिंहभूम को नक्सल गतिविधियों से मुक्त जिला बनाने की दिशा में बड़ी सफलता मानी जा रही है। पुलिस की लगातार कार्रवाई और सुरक्षाबलों की बढ़ती दबिश के बीच सालुका कायम संगठन में सक्रिय रहने वाला…
सरायकेला: जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर स्कूली बच्चों से भरा एक टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में सेंट्रल पब्लिक स्कूल के 13 छात्र-छात्राएं घायल हो गए। घायलों में कक्षा सातवीं, नौवीं और दसवीं के विद्यार्थी शामिल हैं। इनमें दो बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए सभी घायलों को उपचार के लिए मगध सम्राट हॉस्पिटल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चे टेम्पो से अपने-अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान मगध सम्राट हॉस्पिटल…
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन की ओर से जिले के सभी मतदान केंद्रों पर 8 एवं 9 अगस्त 2026 (शनिवार और रविवार) को विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर आयोजित किया जाएगा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन ने सभी पात्र नागरिकों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि 1 अक्टूबर 2026 को अर्हता तिथि मानते हुए जो भी भारतीय नागरिक 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं या इस तिथि तक 18 वर्ष के हो जाएंगे, वे निर्धारित फॉर्म-6 एवं घोषणा पत्र भरकर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा सकते हैं। शिविर…
सिद्धार्थ पांडेय/ चाईबासा टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, नोवामुंडी के प्रांगण में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान ‘डीएवी स्पोर्ट्स क्लस्टर लेवल’ खेलकूद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं और शैक्षणिक सत्र 2025-26 (कक्षा 10वीं) के मेधावी विद्यार्थियों को विद्यालय स्तर पर सम्मानित किया गया।समारोह के दौरान विद्यालय की प्राचार्या शशिकला मैम ने सफल विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्या शशिकला मैम ने कहा, “किसी भी विद्यार्थी के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद का भी समान महत्व है। हमारे विद्यार्थियों…
जमशेदपुर: जमशेदपुर के लिए शनिवार, 8 अगस्त का दिन राजनीतिक और सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहने वाला है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शहीद निर्मल महतो को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए जमशेदपुर पहुंचेंगे। जारी आधिकारिक दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 1 बजे हेलीकॉप्टर से सोनारी हवाई अड्डा पहुंचेंगे। इसके बाद सड़क मार्ग से उलियान स्थित शहीद निर्मल महतो की समाधि स्थल जाएंगे। मुख्यमंत्री यहां शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे और समाधि स्थल पर आयोजित ‘अमरगाथा’ कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वे शहीद निर्मल महतो के योगदान और झारखंड आंदोलन…
जमशेदपुर: बर्मामाइन्स थाना क्षेत्र स्थित रेलवे कंटेनर यार्ड के पास हुए चर्चित गोलीकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में पुलिस ने मुख्य शूटर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो किशोरों को भी पकड़ा गया है। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त देशी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस, एक मैगजीन तथा दो मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। 2 अगस्त 2026 की रात मो. अफताब आलम पर जान मारने की नीयत से गोली चलाई गई थी। गंभीर रूप से घायल अफताब आलम की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में बर्मामाइन्स थाना…
जमशेदपुर: झारखंड मानवाधिकार संघ (जेएचआरए) ने कोल्हान विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध महाविद्यालयों में शैक्षणिक व्यवस्था, छात्र सुविधाओं तथा प्रशासनिक पारदर्शिता में सुधार की मांग को लेकर राज्यपाल सह कुलाधिपति को सात सूत्री ज्ञापन सौंपा है। संघ के अध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा (किनू) के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने छात्रहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में कहा गया है कि विश्वविद्यालय से संबद्ध कई महाविद्यालयों में संचालित जन सुविधा केंद्रों पर फोटोस्टेट, फॉर्म बिक्री, चालान जमा करने और नामांकन शुल्क जैसी सेवाओं के लिए अलग-अलग दरें वसूली जा रही हैं। इससे विद्यार्थियों को आर्थिक परेशानी…
जमशेदपुर: टाटा वर्कर्स यूनियन परिसर में शुक्रवार शाम यूनियन के पूर्व उपाध्यक्ष स्वर्गीय त्रेता सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर यूनियन के पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों और कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कर्मचारी हितों के लिए उनके संघर्ष, समर्पण और योगदान को याद किया। सभा में उनके आदर्शों और कार्यशैली से प्रेरणा लेकर संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प भी लिया गया। श्रद्धांजलि सभा में टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी और सह-अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह ने स्वर्गीय त्रेता सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश…
जमशेदपुर: टाटा वर्कर्स यूनियन परिसर में गुरुवार को यूनियन के पूर्व महासचिव स्वर्गीय यू.एन. प्रसाद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर यूनियन पदाधिकारियों और सदस्यों ने उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके बताए आदर्शों और कार्यशैली को अपनाने का संकल्प लिया। श्रद्धांजलि सभा में टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी, सह-अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह और उपाध्यक्ष शाहनवाज आलम ने स्वर्गीय यू.एन. प्रसाद के व्यक्तित्व एवं उनके लंबे संगठनात्मक योगदान पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने मजदूर हितों की रक्षा और संगठन को मजबूत…
सरायकेला: सरायकेला थाना क्षेत्र के पावड़ीमेल चौक के समीप शुक्रवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक व्यक्तित्व ‘कामाख्या बाबा’ के नाम से पहचान रखने वाले शिवलाल नाथ उर्फ सूरज गोप की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उनके साथ मौजूद हेंसा गांव निवासी महेंद्र सिंह जामुदा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज सरायकेला सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद टक्कर मारने वाला ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह शिवलाल नाथ उर्फ सूरज गोप अपनी वैगनआर कार से चाईबासा से सरायकेला लौट…
