
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन की ओर से जिले के सभी मतदान केंद्रों पर 8 एवं 9 अगस्त 2026 (शनिवार और रविवार) को विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर आयोजित किया जाएगा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन ने सभी पात्र नागरिकों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।
उन्होंने बताया कि 1 अक्टूबर 2026 को अर्हता तिथि मानते हुए जो भी भारतीय नागरिक 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं या इस तिथि तक 18 वर्ष के हो जाएंगे, वे निर्धारित फॉर्म-6 एवं घोषणा पत्र भरकर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा सकते हैं। शिविर के दौरान मतदान केंद्रों पर नियुक्त बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) मतदाताओं की सहायता करेंगे और आवेदन प्रक्रिया पूरी कराएंगे।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी महत्वपूर्ण है। इसलिए सभी पात्र युवा समय पर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराकर अपने मतदान के अधिकार का उपयोग सुनिश्चित करें। उन्होंने अभिभावकों और सामाजिक संगठनों से भी युवाओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए जागरूक करने की अपील की।
जिला प्रशासन ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपने संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंचकर आवेदन जमा करें और अधिक से अधिक लोगों को मतदाता सूची से जोड़ने में सहयोग करें।
Trending
- कोलकाता एयरपोर्ट पर हाइजैक की धमकी से हड़कंप! एयर इंडिया की मुंबई फ्लाइट के टॉयलेट में मिला धमकी भरा नोट, CISF ने शुरू की सघन तलाशी
- प्रेम प्रसंग में 19 साल के पंकज की बेरहमी से हत्या! फोन कर घर से बुलाया, सुबह झाड़ी में मिला खून से लथपथ शव
- एंबुलेंस नहीं मिली, 24 साल के आकाश की मौत! स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को युवकों ने घेरा, बोले- भाषण नहीं, इलाज चाहिए
- धालभूमगढ़ एयरपोर्ट की दिशा में बढ़ा कदम, वन भूमि हस्तांतरण की सिफारिश
- टेल्को में कार की टक्कर से स्कूली ऑटो क्षतिग्रस्त, आठ बच्चे घायल
- चतरा में तीन दिन बाद घर लौटी लापता बच्ची, पड़ोस की महिला और एक पुरुष पर बंधक बनाने का आरोप
- गोलमुरी बैंक डकैती में अहम सुराग, इस्तेमाल की गई बाइक बरामद, फरार आरोपियों पर दो-दो लाख का इनाम
- झारखंड में हाथियों के लिए खुलेंगे सुरक्षित रास्ते! मजबूत होंगे एलिफेंट कॉरिडोर, गांवों में संघर्ष रोकने की तैयारी












