Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- कुड़माली भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग, अमित शाह से मिले चार सांसद
- टाटा संस में बड़ा बदलाव: चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने दिया इस्तीफा, फरवरी 2027 तक संभालेंगे पद
- जमशेदपुर: बाराद्वारी में मॉर्निंग वॉक कर रही महिला से चेन छिनतई, बाइक सवार बदमाश फरार
- मिसिर बेसरा से पूछताछ में खुलेंगे माओवादी नेटवर्क के कई राज, 14 दिन की रिमांड के बाद जेल भेजा गया
- सरायकेला-राजनगर मुख्य सड़क पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक में घुसा हाईवा; चालक गंभीर
- 29 पुलिसकर्मियों को मिलेगा पदक, कैलाश प्रसाद श्रेष्ठ को राष्ट्रपति पुलिस पदक; 3 IPS समेत 23 को सराहनीय सेवा सम्मान
- साकची बाजार में दिनदहाड़े AC का कॉपर काटता दिखा युवक, CCTV फुटेज से खुलासा; दुकानदारों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
- गोविंदपुर में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 3.865 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार; बोलेरो जब्त
Author: ARVIND SINGH
जमशेदपुर के पोटका विधानसभा क्षेत्र में बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। मोर्चा के बैनर तले कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने पोटका प्रखंड मुख्यालय में एक दिवसीय धरना देकर प्रशासन के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की। धरना कार्यक्रम में पहुंचे नेताओं ने अपने संबोधन में कई गंभीर मुद्दे उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्राइवेट स्कूल शिक्षा के नाम पर अभिभावकों से मनमानी फीस वसूली कर रहे हैं, जिसे तुरंत बंद किया जाना चाहिए। इसके साथ ही स्कूली बच्चों की छात्रवृत्ति रोके जाने पर भी कड़ी आपत्ति जताई गई। नेताओं ने पोटका के…
जमशेदपुर: शहर के कदमा और सोनारी इलाके में इन दिनों पेयजल संकट गंभीर रूप लेता जा रहा है। लाखों लोग गंदा और मटमैला पानी पीने को मजबूर हैं, जिससे इलाके में भारी नाराजगी और आक्रोश देखने को मिल रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि Tata Steel UISL द्वारा सप्लाई किए जा रहे टैप वाटर में पिछले कई दिनों से दूषित पानी आ रहा है। पानी की स्थिति इतनी खराब है कि वह पीने तो दूर, घरेलू उपयोग के लिए भी सुरक्षित नहीं है। लोगों का कहना है कि वे नियमित रूप से पानी का बिल भुगतान कर…
जमशेदपुर में भारी वाहनों का कहर: कब जागेगा प्रशासन? जमशेदपुर शहर में आए दिन सड़क दुर्घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। खासकर बड़े-बड़े भारी वाहनों (ट्रक, डंपर, ट्रेलर आदि) की चपेट में आकर मोटरसाइकिल और स्कूटी सवार अपनी जान गंवा रहे हैं। लगभग हर दिन किसी न किसी परिवार का सहारा छिन जाता है, लेकिन दुख की बात यह है कि प्रशासन अब तक मूकदर्शक बना हुआ है। भारी वाहनों से बढ़ रहा खतरा शहर की व्यस्त सड़कों पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही आम लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। कई बार देखा…
जमशेदपुर: गर्मी का प्रकोप बढ़ते ही स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर तेजी से घटने लगा है, जिससे जमशेदपुर और आसपास के इलाकों में जल संकट गहराने लगा है। शहर की लाइफ लाइन मानी जाने वाली इस नदी का बहाव अब काफी धीमा हो गया है और कई जगहों पर यह स्थिर कुंड जैसा नजर आ रहा है। जलस्तर कम होने और तापमान बढ़ने के कारण नदी के पानी की गुणवत्ता भी प्रभावित हो रही है। पानी में शैवाल (algae) तेजी से पनप रहे हैं, जो जलीय जीवों के लिए गंभीर खतरा बनते जा रहे हैं। इससे न केवल पर्यावरणीय संतुलन…
Tata Motors अब ग्लोबल लेवल पर बड़ा विस्तार करने की तैयारी में है। वित्त वर्ष 2026 में शानदार प्रदर्शन और पैसेंजर व कमर्शियल व्हीकलबिजनेस के डिमर्जर के बाद कंपनी ने नई रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। दमदार गाड़ियों के दम पर भारत में मजबूत पहचान बनाने वाली Tata Motors अब ग्लोबल लेवल पर बड़ा विस्तार करने की तैयारी में है। वित्त वर्ष 2026 में शानदार प्रदर्शन और पैसेंजर व कमर्शियल व्हीकल बिजनेस के डिमर्जर के बाद कंपनी ने नई रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। कंपनी के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने सालाना बैठक में बताया कि…
Aaj Ka Rashifal 10 April: शुक्रवार को इन 4 राशियों पर होगी लक्ष्मी जी की कृपा, क्या आपकी राशि में है धन लाभ? Aaj Ka Rashifal: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर दिन ग्रहों की चाल सभी राशियों के जीवन पर अलग-अलग प्रभाव डालती है। 10 अप्रैल को कुछ खास राशियों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहने के संकेत मिल रहे हैं। Aaj Ka Rashifal 10 April: वैशाख मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और पूर्वाषाढ़ नक्षत्र के प्रभाव के साथ 10 अप्रैल 2026 का दिन विशेष रहने वाला है। आज के सितारे करियर में स्थिरता और संबंधों में…
लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गिरोह के 8–10 सदस्यों की तलाश जारी जमशेदपुर में लगातार बढ़ रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि उनके पास से पांच चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। बताया जा रहा है कि बाइक चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया था। इसी टीम ने गुप्त सूचना के…
जमशेदपुर: शहर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र स्थित सिद्दू कान्हू चौक के पास गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान सुदीप रॉय के रूप में हुई है, जो मानगो के आजादनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जवाहरनगर रोड नंबर 4 का निवासी था। मिली जानकारी के अनुसार, सुदीप रॉय भुइयाँडीह से साकची की ओर जा रहा था। इसी दौरान सिद्दू कान्हू चौक के पास एक अज्ञात भारी वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयावह था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय…
आज झारखंड क्षत्रिय संघ के प्रतिनिधियों ने बिष्टुपुर चाय दुकान की घटना की पीड़िता मेहंदी कुमारी के परिवार से मुलाकात की। मालूम हो कि कुछ असामाजिक तत्वों ने उन पर उबलती चाय फेंक दी थी, जिससे वो बुरी तरह जल गईं थी। पीड़िता के माता-पिता ने बताया कि जहां उनकी चाय की दुकान है वहां अपराधी प्रवृत्ति के लोगों ने पूरा माहौल ख़राब कर दिया है। उन्होंने झारखंड क्षत्रिय संघ युवा मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल के सामने इस जघन्य घटना के दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और मामले की त्वरित सुनवाई की मांग की। कुमार प्रभाकर सिंह के नेतृत्व में उपस्थित…
