
जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के सीएच एरिया आर्मी कैंप के पास रविवार देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार 26 वर्षीय युवती की मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतका की पहचान एंजेल गुड़िया के रूप में हुई है। वह मूल रूप से ओडिशा की रहने वाली थी और जमशेदपुर में रहकर मानगो स्थित एक ब्यूटी पार्लर में काम करती थी।
जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात करीब एक बजे एंजेल गुड़िया और बिरसानगर निवासी केल्विन लकड़ा बाइक से घूमने निकले थे। दोनों सीएच एरिया आर्मी कैंप के पास पहुंचे थे, तभी तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे बने डिवाइडर से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दोनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।
इसी दौरान वहां से गुजर रही पुलिस पेट्रोलिंग टीम की नजर घायलों पर पड़ी। पुलिसकर्मियों ने तत्काल दोनों को उठाकर इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) पहुंचाया। अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने एंजेल गुड़िया को मृत घोषित कर दिया। वहीं, केल्विन लकड़ा की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका टीएमएच में इलाज चल रहा है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है। पुलिस ने मृतका के परिजनों को भी हादसे की सूचना दे दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है
Trending
- रांची में छात्रों का विधानसभा मार्च बेकाबू, बैरिकेडिंग तोड़ने पर लाठीचार्ज और वाटर कैनन
- सोन नदी में सेल्फी बनी जानलेवा, तीन किशोरियां डूबीं; एक को बचाया, दो अब भी लापता
- महात्मा गांधी के जमशेदपुर आगमन के 100 वर्ष पूरे, शहर ने गांधी के विचारों को किया याद
- सीएच एरिया में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवती की मौत, युवक गंभीर
- जमशेदपुर में सावन की दूसरी सोमवारी पर उमड़ी आस्था, 501 महिलाओं ने किया भगवान शिव का जलाभिषेक
- टाटानगर: ट्रेन की छत पर चढ़ा युवक हाईटेंशन तार की चपेट में आया, स्थिति गंभीर
- नक्सली अनीता ने पुलिस के सामने किया सरेंडर, एक करोड़ के इनामी असीम मंडल के दस्ते में थी शामिल
- परसुडीह: 18 दिन से बंद मकान में लाखों की चोरी, सोने-चांदी के जेवर और 2 लाख कैश ले उड़े चोर

