Author: ARVIND SINGH

CM Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने हालिया संबोधन में ऐतिहासिक पात्रों की तुलना आधुनिक परिस्थितियों से करते हुए एक नया विमर्श छेड़ा है। उन्होंने सालार मसूद को एक आक्रांता और ‘माफिया’ के रूप में परिभाषित किया, जिसने भारत की संस्कृति और मंदिरों (सोमनाथ और अयोध्या) पर प्रहार किया था। योगी जी ने महाराजा सुहेलदेव के शौर्य को याद करते हुए बताया कि कैसे उन्होंने सालार मसूद को ‘जहन्नुम’ भेजने का काम किया था। सीएम ने इस बात पर चिंता व्यक्त की कि अतीत में लोग आक्रांताओं के स्मारकों पर जाते थे लेकिन अब समय बदल गया है और…

Read More

भारत सरकार द्वारा शुरू की गई पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana) देश के आम नागरिकों को सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध कराने की एक महत्वपूर्ण योजना है अहम भूमिका निभा सकती है, इस योजना का उद्देश्य घरों की छत पर सोलर पैनल लगाकर बिजली उत्पादन बढ़ाना और लोगों के बिजली बिल को कम करना है। सरकार का लक्ष्य है कि करोड़ों परिवार इस योजना का लाभ उठाकर हर महीने बिजली के खर्च में बचत कर सकें। योजना का उद्देश्य पीएम सूर्य घर योजना का मुख्य उद्देश्य है: लोगों को मुफ्त या कम लागत…

Read More

राजधानी नई दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर चूक देखने को मिली है। एक अज्ञात कार गेट तोड़ते हुए सीधे विधानसभा परिसर के अंदर घुस गई, जिससे सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 2 बजकर 5 मिनट पर उत्तर प्रदेश नंबर की सफेद टाटा सिएरा मॉल रोड स्थित बंद गेट को तोड़ते हुए वीआईपी एंट्री के रास्ते परिसर में दाखिल हो गई। हैरानी की बात यह रही कि कार बिना किसी रोक-टोक के स्पीकर रूम के बाहर तक पहुंच गई। बताया जा रहा…

Read More

जमशेदपुर: सोनारी थाना क्षेत्र में सोमवार को अतिक्रमण हटाने पहुँची JNAC की टीम को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत अधिकारियों की टीम मौके पर पहुँची थी, जहाँ अस्थायी दुकानों और अवैध निर्माण को हटाने की कार्रवाई की जानी थी। कार्रवाई की जानकारी मिलते ही भाजपा नेता नीरज सिंह भी मौके पर पहुँचे और स्थानीय लोगों के समर्थन में प्रशासन की कार्रवाई का विरोध किया। उन्होंने कहा कि बिना उचित नोटिस और वैकल्पिक व्यवस्था के इस तरह की कार्रवाई आम लोगों के रोजगार पर सीधा असर…

Read More

नालसा फैसले का हवाला देकर बिल को बताया अधिकारों के खिलाफ, संवाद के बाद ही निर्णय लेने की मांग जमशेदपुर: ट्रांसजेंडर बिल 2026 के विरोध में सोमवार को जमशेदपुर जिला मुख्यालय पर किन्नर समुदाय ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश जताया। प्रदर्शन कर रहे किन्नर समुदाय के लोगों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि प्रस्तावित बिल उनके हित में नहीं है। उनका आरोप है कि यह बिल ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों को सीमित करता है और उनकी पहचान तथा स्वतंत्रता पर प्रतिकूल असर डाल सकता…

Read More

जमशेदपुर | जमशेदपुर के पोटका प्रखंड में नेशनल हाईवे-220 की जर्जर हालत अब लोगों के लिए जानलेवा बनती जा रही है। हल्दीपोखर से हेंसड़ा तक करीब 5 किलोमीटर लंबी सड़क पिछले 8 से 10 वर्षों से बदहाल पड़ी है, जिसके कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, इस सड़क से गुजरना अब खतरे से खाली नहीं है। लगातार हो रही दुर्घटनाओं में कई लोगों की जान जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद संबंधित विभाग अब तक पूरी तरह उदासीन बना हुआ है। ग्रामीण सूरज मुर्मू, सलमा टुडू और कल्पना हांसदा ने बताया कि सड़क…

Read More

घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत भले ही सकारात्मक रही, लेकिन कुछ ही मिनटों में बाजार लाल निशान पर आ गया। BSE Sensex 377 अंकों की गिरावट के साथ 72,942 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि Nifty 50 66 अंक फिसलकर 22,642 पर कारोबार करता दिखा। बाजार में गिरावट के संकेत पहले ही मिल रहे थे। GIFT Nifty में कमजोरी और ग्लोबल मार्केट्स से मिले नकारात्मक संकेतों ने निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली ने बाजार का माहौल कमजोर कर दिया है। Brent…

Read More

जमशेदपुर: एमजीएम मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। पिछले एक महीने से काला बिल्ला लगाकर विरोध जता रहे डॉक्टरों ने अब आंदोलन तेज करते हुए कार्य बहिष्कार का रास्ता अपनाया है। हालांकि डॉक्टरों ने आपातकालीन सेवाओं को जारी रखा है, लेकिन ओपीडी समेत अन्य नियमित स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह ठप हो गई हैं। इससे अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जूनियर डॉक्टरों का कहना है कि वे लंबे समय से मानदेय बढ़ाने की…

Read More

जमशेदपुर: बीएसएसआरयू (BSSRU) जमशेदपुर यूनिट का वार्षिक सम्मेलन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। सम्मेलन में संगठन से जुड़े सदस्यों, पदाधिकारियों और गणमान्य अतिथियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत भाषण के साथ हुई, जिसमें अतिथियों और सदस्यों का स्वागत किया गया। इसके बाद पिछले वर्ष की गतिविधियों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। रिपोर्ट में संगठन द्वारा किए गए सामाजिक, शैक्षणिक और जनहित से जुड़े कार्यों की जानकारी दी गई, जिसे उपस्थित सदस्यों ने सराहा। सम्मेलन के दौरान वक्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, सदस्यों की भागीदारी बढ़ाने और समाज के विभिन्न वर्गों…

Read More