Spread the love

बिहार के लाखों छात्र-छात्राओं का इंतजार आज खत्म हो गया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 10वीं यानी मैट्रिक परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। इस साल कुल 81.79 प्रतिशत छात्र सफल हुए हैं।
29 मार्च 2026 को शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर की मौजूदगी में रिजल्ट जारी किया। इस साल कुल 15 लाख 12 हजार 687 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे, जो 17 फरवरी से 25 फरवरी के बीच आयोजित की गई थी।
इस बार भी बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है। जमुई के सिमुलतला आवासीय विद्यालय की पुष्पांजलि कुमारी और वैशाली के उच्च माध्यमिक विद्यालय छौड़ाही की सबरीन परवीन ने 98.4 प्रतिशत यानी 492 अंक हासिल कर संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया है।
कुल परीक्षार्थी: 15,12,687
पास प्रतिशत: 81.79%
टॉपर: पुष्पांजलि कुमारी, सबरीन परवीन (98.4%)
छात्र अपना रिजल्ट बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com और biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके लिए रोल कोड और रोल नंबर की जरूरत होगी।
यदि वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक के कारण समस्या आती है, तो छात्र SMS के जरिए भी अपना परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए ‘BIHAR10 <रोल नंबर>’ टाइप कर 56263 पर भेजना होगा। साथ ही, डिजिलॉकर के माध्यम से भी मार्कशीट डाउनलोड की जा सकती है।
error: Content is protected !!
Exit mobile version