Spread the love

 

जमशेदपुर/सुंदरनगर:
रामनवमी के पावन अवसर पर जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों में अखाड़ा जुलूस भव्य और श्रद्धा के साथ निकाला गया। पूरे शहर में जय श्रीराम के गगनभेदी नारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। सुंदरनगर, साकची, सोनारी, मानगो, टेलको, सिदगोड़ा, परसुडीह, कदमा और जुगस्लाई सहित कई इलाकों से निकले जुलूस में हजारों की संख्या में रामभक्त शामिल हुए।
जुलूस के दौरान रामभक्तों ने हाथों में डंडे और तलवार लेकर पारंपरिक अखाड़ा खेल का प्रदर्शन किया। एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज करतबों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था और हर ओर जय श्रीराम का उद्घोष सुनाई देता रहा।
सुंदरनगर श्री निवास अखाड़ा समिति द्वारा भी हर्षोल्लास के साथ अखाड़ा जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे आयोजन के दौरान भक्ति, उत्साह और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला।
रिपोर्ट: बिनोद केसरी, जमशेदपुर
संपर्क: 9431906113 / 6203488947
error: Content is protected !!
Exit mobile version