
रांची: झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का अंतिम संस्कार मंगलवार को पलामू जिले के हुसैनाबाद प्रखंड स्थित उसके पैतृक गांव नावाडीह में किया जाएगा। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसका शव जामताड़ा सदर अस्पताल से दोपहर तक गांव पहुंचने की संभावना है। प्रशासन के अनुसार, शव पहुंचने के बाद गांव के बाहर कररबार नदी तट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।
अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। नावाडीह गांव और आसपास के इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए हैं, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।
सूत्रों के मुताबिक, अंतिम संस्कार में सुजीत सिन्हा के परिवार के सदस्य शामिल होंगे। वहीं, चाईबासा जेल में बंद उसकी पत्नी रिया सिन्हा के भी अंतिम संस्कार में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
गौरतलब है कि रविवार देर रात जामताड़ा जिले में पुलिस मुठभेड़ के दौरान सुजीत सिन्हा की मौत हो गई थी। पुलिस का दावा है कि उसे साहिबगंज जेल से धनबाद जेल शिफ्ट किया जा रहा था। बीच में गाड़ी खराब हुई तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में वह घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई।
दूसरी ओर, सुजीत सिन्हा की सास उषा देवी ने इस पूरे घटनाक्रम को फर्जी मुठभेड़ बताते हुए पुलिस पर सुनियोजित हत्या का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर निष्पक्ष जांच की मांग भी उठ रही है। ऐसे में अंतिम संस्कार के दौरान प्रशासन विशेष सतर्कता बरत रहा है।
Trending
- बांकीपुर में जन सुराज का उदय: ढहा भाजपा का किला, पीके की हुई प्रचंड जीत
- धालभूमगढ़ एयरपोर्ट परियोजना को लेकर बढ़ी उम्मीदें, लंबित जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी गई
- चाईबासा में महिला से बैग छीनने वाले दो बदमाश 24 घंटे में गिरफ्तार, स्कूटी और लूटा गया सामान बरामद
- चाईबासा हत्याकांड का खुलासा: दोस्त समेत 6 गिरफ्तार, युवक की हत्या कर शव के किए थे टुकड़े
- जेपीएससी पेपर लीक मामले पर जेएलकेएम का प्रदर्शन, दोषियों पर कार्रवाई और छात्रों को न्याय दिलाने की मांग
- नेमरा में उमड़ा जनसैलाब, पहली पुण्यतिथि पर दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भावभीनी श्रद्धांजलि
- सुजीत सिन्हा का अंतिम संस्कार फिलहाल टला, पत्नी रिया की पैरोल पर टिकी परिवार की निगाहें
- जमशेदपुर में चेन स्नैचिंग गैंग का भंडाफोड़, तीन बदमाश और एक सुनार गिरफ्तार, हथियार व नकदी बरामद

