Spread the love

जमशेदपुर/पोटका : रामनवमी के पावन अवसर पर जमशेदपुर के पोटका स्थित हल्दीपोखर में भव्य धार्मिक आयोजन का नजारा देखने को मिला। यहां श्रद्धा और उत्साह के साथ भगवान हनुमान की आकर्षक झांकी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
हर वर्ष की तरह इस साल भी रामनवमी का पर्व पूरे हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। झांकी में हनुमान जी के साथ राक्षसों के दृश्य को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया, जिसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
पूरे आयोजन के दौरान “जय श्रीराम” के गगनभेदी नारे वातावरण को भक्तिमय बनाते रहे। श्रद्धालुओं ने झांकी के साथ चलते हुए भगवान राम और हनुमान के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।
स्थानीय लोगों और आयोजकों के सहयोग से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आयोजन स्थल पर सुरक्षा और व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
रिपोर्ट : बिनोद केसरी, जमशेदपुर
📞 9431906113 / 6203488947
error: Content is protected !!
Exit mobile version