Spread the love

जमशेदपुर में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। एक अनियंत्रित हाईवा ने कार और स्कूटी को टक्कर मार दी, जिसमें 6 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया।

जमशेदपुर के पोटका स्थित हल्दीपोखर में एक तेज रफ्तार हाईवा ने अचानक नियंत्रण खो दिया और सड़क पर जा रही कार और स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण सड़क हादसे में कुल 6 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में दो महिलाएं, एक बच्चा और दो स्कूटी सवार शामिल हैं।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

वहीं हादसे से नाराज लोगों ने टाटा-ओड़िशा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों की मांग है कि दोषी चालक पर कड़ी कार्रवाई हो और घायलों को उचित मुआवजा दिया जाए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभालने में जुट गई है। पुलिस द्वारा लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटाने का प्रयास किया जा रहा है।

फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, लेकिन पुलिस मामले को शांत कराने में लगी हुई है। इस घटना ने एक बार फिर तेज रफ्तार वाहनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

रिपोर्ट:

बिनोद केसरी, जमशेदपुर

📞 9431906113 / 6203488947

error: Content is protected !!
Exit mobile version