Spread the love

राजनगर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में टेंपो चालक की मौत हो गई। यह हादसा रितिका होटल के समीप हुआ, जहां एक ट्रक और मालवाहक टेम्पो के बीच जोरदार टक्कर हो गई।
मृतक की पहचान चंडी नंदी उर्फ डोमा के रूप में हुई है, जो भूमरी नवकुंज से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान यह हादसा हुआ, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पोटका पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को तत्काल पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उसे जमशेदपुर के टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
इस हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। ग्रामीणों के अनुसार, डोमा की शादी आगामी 17 अप्रैल को जमशेदपुर के सोनारी में तय थी। शादी से ठीक पहले हुई इस घटना ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया है।
फिलहाल पोटका पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
error: Content is protected !!
Exit mobile version