Spread the love

जमशेदपुर में शहीदों की याद में देशभक्ति का अनूठा नजारा देखने को मिला। नमन संस्था द्वारा भव्य अखंड तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें “भारत माता की जय” के नारों से पूरा शहर गूंज उठा।

23 मार्च भारतीय इतिहास में शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन वर्ष 1931 में शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान की याद दिलाता है। उनके अद्वितीय साहस और देशप्रेम की प्रेरणा आज भी युवाओं के दिलों में जोश भरती है।

इसी कड़ी में शहीद दिवस के एक दिन पूर्व जमशेदपुर में नमन संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में शहर के कई गणमान्य लोग शामिल हुए और देशभक्ति के नारों के साथ वातावरण को देशमय बना दिया।

कार्यक्रम के दौरान शहीदों के परिजनों और पूर्व सैनिकों को नमन संस्था की ओर से सम्मानित किया गया। यह आयोजन न सिर्फ शहीदों को श्रद्धांजलि देने का माध्यम बना, बल्कि समाज में देशभक्ति और एकता का संदेश भी प्रसारित किया।

देश के वीर सपूतों के बलिदान को याद करते हुए इस तरह के आयोजन युवाओं को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करते हैं।

रिपोर्ट: बिनोद केसरी, जमशेदपुर

📞 9431906113 / 6203488947

Exit mobile version