Spread the love

आगामी रामनवमी पर्व को लेकर जमशेदपुर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पर्व के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं और तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
रामनवमी के मद्देनज़र जमशेदपुर पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। सिटी एसपी कुमार शिवाशिष ने सीसीआर परिसर में जिले भर के टैंगो जवानों और टाइगर मोबाइल बाइक पेट्रोलिंग टीम को विशेष ब्रीफिंग दी। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी संवेदनशील और प्रमुख धार्मिक स्थलों पर गश्त बढ़ाई जाए।
सिटी एसपी ने कहा कि रामनवमी के दौरान निकलने वाले सभी जुलूस अपने निर्धारित रूट से ही गुजरें, यह हर हाल में सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही जुलूस के समापन के बाद सभी श्रद्धालु सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंचें, इस पर भी पुलिस की विशेष नजर रहेगी।
प्रशासन की ओर से यह भी साफ कर दिया गया है कि किसी भी प्रकार का हुड़दंग या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस प्रशासन ने आम लोगों से भी अपील की है कि वे पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं और किसी भी अफवाह से बचें।
error: Content is protected !!
Exit mobile version