
जमशेदपुर: बागबेड़ा थाना क्षेत्र में हुई जानलेवा मारपीट की घटना में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं, मामले में शामिल अन्य नामजद और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर सुमित कुमार ने सोमवार को मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 30 जून को बागबेड़ा थाना में मारपीट का एक केस दर्ज किया गया था। कीताडीह ग्वालापट्टी निवासी तेज नारायण तिवारी ने केस दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि उनके पुत्र पंकज तिवारी और उसके मित्र सचिन यादव पर रवि यादव, राज मिश्रा तथा 8 से 10 अन्य लोगों ने मिलकर हमला किया। आरोपियों ने दोनों के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए सिटी एसपी के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 12 जुलाई को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कीताडीह ग्वालापट्टी निवासी रवि यादव (24), हरहरगुट्टू बड़ा तालाब निवासी रजनीश कुमार सिंह (23) और सुंदरनगर के किंडा मोहल्ला निवासी मोहित सिंह (21) के रूप में हुई है। पूछताछ के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। डीएसपी ने बताया कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही सभी फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
Trending
- बागबेड़ा मारपीट कांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार
- टाटा स्टील के स्पोर्ट्स एक्सीलेंस कैंप का समापन, नासिक के विद्यार्थियों ने विश्वस्तरीय खेल प्रशिक्षण का लिया अनुभव
- चाइबासा में दूसरी पत्नी को घर लाने के विवाद में पहली पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार
- जमशेदपुर में अपराधियों पर सख्ती के निर्देश, एसएसपी ने जवानों को किया ब्रीफ
- उलीडीह पुलिस ने 50 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ युवक को दबोचा
- मतदाता सूची पुनरीक्षण में करें सहयोग, एसआईआर फॉर्म मिलते ही बीएलओ को करें जमा: डीसी
- जमशेदपुर में हवाई हमले जैसी आपात स्थिति से निपटने का मॉक ड्रिल, तैयारियों का हुआ परीक्षण
- पूर्वी सिंहभूम में मलेरिया का प्रकोप: 14 दिनों में 1.04 लाख से अधिक जांच, 1,895 मरीज मिले, 6 की मौत
