Spread the love


जमशेदपुर: स्वावलंबी झारखण्ड माइक्रोवेलफेयर डेवलपमेंट सेंटर (एसजेएमडीसी) की ओर से बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में 14वें वार्षिक लघु ऋण वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 65 महिलाओं के बीच कुल 22 लाख रुपये का लघु ऋण वितरित किया गया। संस्था का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है।
समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड के पूर्व सांसद रवीन्द्र राय थे, जबकि टाटा स्टील के वरीय अधिकारी राजेश राजन विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में विभिन्न स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को ऋण उपलब्ध कराया गया, जिससे वे छोटे व्यवसाय शुरू कर अपनी आय बढ़ा सकें।
अपने संबोधन में राजेश राजन ने कहा कि टाटा समूह ने अपने औद्योगिक विकास की शुरुआत से ही स्वदेशी भावना और समाज के उत्थान को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि स्वदेशी जागरण मंच और स्वावलंबी झारखण्ड माइक्रोवेलफेयर डेवलपमेंट सेंटर महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का सराहनीय कार्य कर रहे हैं। ऐसी पहल न केवल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाती है, बल्कि समाज और राज्य के आर्थिक विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देती है।
कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि भविष्य में भी जरूरतमंद महिलाओं को वित्तीय सहायता और प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि वे अपने पैरों पर खड़ी होकर परिवार और समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभा सकें।

error: Content is protected !!
Exit mobile version