
जमशेदपुर: स्वावलंबी झारखण्ड माइक्रोवेलफेयर डेवलपमेंट सेंटर (एसजेएमडीसी) की ओर से बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में 14वें वार्षिक लघु ऋण वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 65 महिलाओं के बीच कुल 22 लाख रुपये का लघु ऋण वितरित किया गया। संस्था का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है।
समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड के पूर्व सांसद रवीन्द्र राय थे, जबकि टाटा स्टील के वरीय अधिकारी राजेश राजन विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में विभिन्न स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को ऋण उपलब्ध कराया गया, जिससे वे छोटे व्यवसाय शुरू कर अपनी आय बढ़ा सकें।
अपने संबोधन में राजेश राजन ने कहा कि टाटा समूह ने अपने औद्योगिक विकास की शुरुआत से ही स्वदेशी भावना और समाज के उत्थान को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि स्वदेशी जागरण मंच और स्वावलंबी झारखण्ड माइक्रोवेलफेयर डेवलपमेंट सेंटर महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का सराहनीय कार्य कर रहे हैं। ऐसी पहल न केवल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाती है, बल्कि समाज और राज्य के आर्थिक विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देती है।
कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि भविष्य में भी जरूरतमंद महिलाओं को वित्तीय सहायता और प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि वे अपने पैरों पर खड़ी होकर परिवार और समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभा सकें।
Trending
- भर्ती परीक्षा घोटालों के विरोध में जमशेदपुर में भाजपा का मशाल जुलूस, सीबीआई जांच और मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग
- 31 वर्षों की सेवा के बाद डॉ. विनीता कामथ को भावभीनी विदाई, टीम पीएसएफ ने ‘मानव सेवा सम्मान’ से किया सम्मानित
- जेआरडी टाटा जयंती पर टाटा स्टील ने कराया इंट्रा चेस टूर्नामेंट, युवा खिलाड़ियों ने दिखाया दम
- टाटा मेन हॉस्पिटल में शुरू होगी ओबेसिटी क्लिनिक, मोटापे के मरीजों को मिलेगी विशेषज्ञ परामर्श और उपचार सुविधा
- जमशेदपुर में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग की दो वारदातें, जुबली पार्क और सोनारी में महिलाओं को बनाया निशाना, बाइक छोड़कर फरार हुए बदमाश
- 2 अगस्त को पीएम करेंगे देशभर के युवाओं से संवाद, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत संकल्प अभियान’ में पूर्वी सिंहभूम के युवा भी होंगे शामिल
- चाईबासा में रिश्ते का कत्ल: नशे में धुत पिता ने इकलौते बेटे की डंडे से पीट-पीटकर की हत्या
- जमशेदपुर में 65 महिलाओं को 22 लाख का लघु ऋण, स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता को मिला बढ़ावा