
सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र स्थित बोलायडीह शीतला मंदिर के पास 27 वर्षीय जगन्नाथ गोप उर्फ काड़ा की हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों—प्रेम नायक, शिवम प्रामाणिक, संजय नायक और गणेश नायक—को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई लोहे की रॉड भी बरामद कर ली है। इस मामले के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी के निर्देश पर एसडीपीओ अनुभव भारद्वाज के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया था। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, घटनास्थल से जुटाए गए सुराग और त्वरित अनुसंधान के आधार पर चारों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया।
एसपी मनोज स्वर्गियारी ने बताया कि शुरुआती जांच में हत्या के पीछे पुरानी रंजिश का मामला सामने आया है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों का कोई पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है, जबकि मृतक जगन्नाथ गोप के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज रहे हैं। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
गौरतलब है कि शनिवार दोपहर बोलायडीह शीतला मंदिर के समीप जगन्नाथ गोप पर लोहे की रॉड से हमला किया गया था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में दहशत फैल गई थी। घटना के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए महज एक दिन के भीतर हत्या की गुत्थी सुलझा ली। इस पूरे अभियान में सब-इंस्पेक्टर राजेंद्र प्रसाद, हीरालाल कुमार, विश्वजीत कुमार तिवारी, विक्रमादित्य पांडेय, हवलदार अजय सिंह तथा आरक्षी राघवेंद्र कुमार, दीपक कुमार और संजय कुमार राय की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने दावा किया है कि मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच जारी
