
– ग्रिड ऑपरेटरों पर गंभीर आरोप, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
तरहसी (पलामू)। तरहसी प्रखंड के सेलारी पंचायत अंतर्गत सुखरो टोला में 11 हजार वोल्ट विद्युत लाइन पर कार्य के दौरान करंट लगने से बिजली मिस्त्री सत्येंद्र महतो (38 वर्ष), पिता रामलगन महतो की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने परसाई पीएसएस (पावर सब-स्टेशन) के ग्रिड ऑपरेटरों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। मृतक के परिजन सुधीर कुमार मेहता ने बताया कि ट्रांसफार्मर के ऊपर 11 हजार वोल्ट लाइन का कार्य शुरू करने से पहले सत्येंद्र महतो के मोबाइल से शाम करीब 7 बजे शटडाउन लिया गया था। आरोप है कि शटडाउन वापस किए बिना ही अचानक लाइन चालू कर दी गई, जिससे खंभे पर कार्य कर रहे सत्येंद्र महतो करंट की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
परिजनों का आरोप है कि परसाई पीएसएस के ग्रिड ऑपरेटर अजय पासवान एवं अजीत महतो ने लापरवाही या जानबूझकर लाइन चालू कर दी, जिसके कारण यह हादसा हुआ। उन्होंने दोनों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई, मृतक के परिवार को उचित मुआवजा तथा आश्रित को सरकारी नौकरी देने की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही तरहसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर भेज दिया। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और बड़ी संख्या में ग्रामीण पीड़ित परिवार के घर पहुंचे।
कार्यवाहक थाना प्रभारी मानींद्र शर्मा ने बताया कि अभी तक पीड़ित परिवार की ओर से कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी तथा जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
Trending
- किरीबुरू में अनियंत्रित स्कॉर्पियो गहरी नाली में जा घुसी, बड़ा हादसा टला
- बकाया भुगतान को लेकर केबल कंपनी कर्मचारियों का वेदांता के खिलाफ बिगुल, 5 अगस्त से आंदोलन की चेतावनी
- आदित्यपुर में युवक की हत्या का 24 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह
- बोलानी लौह अयस्क खदान में करंट लगने से दो संविदा श्रमिक गंभीर, 11 केवी लाइन पर काम के दौरान हुआ हादसा
- चाईबासा: कारो नदी में पत्थर से बंधा मिला कबाड़ी का शव, हत्या की आशंका; पुलिस जांच में जुटी
- जंतर मंतर पर सोनम वांगचुक का उपवास परिहास नहीं है, बल्कि देश के करोड़ों युवाओं की आवाज है, जिसे सरकार को अवश्य सुनना चाहिए
- फीफा वर्ल्ड कप फाइनल आज: क्या मेसी भेद पाएंगे स्पेन का चक्रव्यूह, किसके सिर सजेगा ताज
- शटडाउन के बावजूद चालू हुई 11 हजार वोल्ट लाइन, बिजली मिस्त्री की करंट लगने से मौत
