Spread the love

 

जमशेदपुर: हनुमान जयंती के पावन अवसर पर मानगो स्थित त्रयम्बकम हनुमान मंदिर में भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में मेयर सुधा गुप्ता एवं पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने पहुंचकर राम भक्तों के साथ पूजा-अर्चना की और महाआरती में भाग लिया।
महाआरती के दौरान पूरा वातावरण भक्ति और आस्था से सराबोर हो उठा। “जय श्री राम” और “बजरंगबली की जय” के गगनभेदी नारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। दीपों की रोशनी, भजनों की मधुर ध्वनि और श्रद्धालुओं की आस्था ने आयोजन को दिव्य और अलौकिक बना दिया।
इस मौके पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि हनुमान जयंती केवल एक पर्व नहीं, बल्कि धर्म, भक्ति और सेवा का संदेश देने वाला महान अवसर है। उन्होंने क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना करते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं।
वहीं, मेयर सुधा गुप्ता ने कहा कि भगवान हनुमान की भक्ति हमें शक्ति, साहस, सेवा और समर्पण की प्रेरणा देती है। उन्होंने समाज में एकता, सद्भाव और सहयोग की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान दोनों जनप्रतिनिधियों ने मंदिर परिसर और आसपास की व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।
इस आयोजन में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, युवा और बुजुर्ग श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे कार्यक्रम में अनुशासन, उत्साह और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला।
अंत में बन्ना गुप्ता एवं सुधा गुप्ता ने श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद और लड्डू का वितरण किया, जहां सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।
error: Content is protected !!
Exit mobile version