Spread the love

झारखंड पेंशनर कल्याण समाज द्वारा बुधवार, 25 मार्च को एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें खेल (एक्सपोर्ट) के क्षेत्र में डाक्टरेट की उपाधि प्राप्त करने पर डॉ. रहमान को सम्मानित किया गया।
इस गरिमामय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. बी.एन. प्रसाद, प्राचार्य उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री एस.के. शर्मा ने की। समारोह के दौरान डॉ. रहमान को बुके, शॉल एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर समाज के कई गणमान्य सदस्य मौजूद रहे, जिनमें श्री एस.पी. सिंह, श्री सी.के. द्विवेदी, राजदेव सिन्हा, रणविजय सिंह, अरुण सिंह सहित कुल 77 सदस्य उपस्थित थे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने डॉ. रहमान की उपलब्धि को समाज के लिए गर्व की बात बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह का माहौल उत्साह और सम्मान से भरा रहा।

 

error: Content is protected !!
Exit mobile version