Spread the love

जमशेदपुर: रामनवमी के पावन अवसर पर जादूगोड़ा क्षेत्र में आद्या शक्ति महिला अखाड़ा समिति द्वारा भव्य शोभा यात्रा सह अखाड़ा जुलूस निकाला गया। इस दौरान महिलाओं और युवतियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने हुनर का शानदार प्रदर्शन किया।
जुलूस में शामिल लड़कियों ने एक से बढ़कर एक खेल-कूद, शौर्य प्रदर्शन और पारंपरिक कर्तब दिखाकर लोगों का मन मोह लिया। पूरे मार्ग में “जय श्रीराम” के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा।
इस अखाड़ा जुलूस में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं, जो अनुशासन और उत्साह के साथ आगे बढ़ती नजर आईं। कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे और उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
रामनवमी के अवसर पर इस तरह के आयोजन न सिर्फ धार्मिक आस्था को मजबूत करते हैं, बल्कि महिलाओं की भागीदारी और उनकी शक्ति को भी दर्शाते हैं।
रिपोर्ट: बिनोद केसरी, जमशेदपुर
📞 9431906113 / 6203488947

 

error: Content is protected !!
Exit mobile version