
जमशेदपुर: शहर के गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित बजरंगनगर पहाड़ी में एक बार फिर बदमाशों का आतंक देखने को मिला है। बुधवार शाम करीब 4 बजे अपराधियों ने ताबड़तोड़ चापड़ से हमला कर इलाके में दहशत फैला दी।
मिली जानकारी के अनुसार, इस हमले में 29 वर्षीय आकाश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि आकाश सिंह का आपराधिक इतिहास रहा है और पुरानी रंजिश को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया गया है।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों की टीम लगातार उसका इलाज कर रही है।
घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।