चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोईलकेरा थाना क्षेत्र स्थित छोटा कुईड़ा गांव में रविवार को वज्रपात की एक दर्दनाक हुई। खराब मौसम और तेज गर्जना के बीच आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उसके देवर और देवरानी गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी श्रीराम हेम्ब्रम और उनकी पत्नी सुनीता हेम्ब्रम अपने घर में मौजूद थे। इसी दौरान श्रीराम की भाभी रोयबारी हेम्ब्रम उनके पास मोबाइल लेकर पहुंचीं। परिजनों के मुताबिक, जैसे ही उन्होंने मोबाइल का स्विच ऑन किया, उसी समय तेज गर्जना के साथ वज्रपात हुआ। इस दौरान रोयबारी हेम्ब्रम इसकी चपेट में आ गईं और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं पास में मौजूद श्रीराम हेम्ब्रम और सुनीता हेम्ब्रम भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्काल दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सोनुआ पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, चाईबासा रेफर कर दिया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। लगातार हो रही बारिश और वज्रपात की घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने तथा मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने की अपील की है।
Trending
- बंदगांव थाना प्रभारी 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी ने ट्रैप कर दबोचा
- सामान्य प्रयोजन समिति ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश
- पलामू के 50 मजदूर कर्नाटक में फंसे, बंधक बनाने और मारपीट के आरोप; ₹25 हजार मांगने का दावा
- जेएसएससी-जेपीएससी नियुक्ति रद्द करने के सरकारी आदेश पर हाई कोर्ट की रोक, अभ्यर्थियों को बड़ी राहत
- मानसून ट्रेड फेयर 2026 का भव्य समापन, महिला उद्यमियों को मिले प्रमाणपत्र
- मेरठ में ‘जफर’ का पूरा नेटवर्क! मोबाइल खुला तो ATS के सामने आए कई राज
- केन्या में पर्यटकों को ले जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, सात लोगों की मौत; इक्वाडोर के खुफिया प्रमुख भी शामिल
- भरोसे’ की परीक्षा की कीमत कौन चुकाए?
