
जमशेदपुर: आजादनगर थाना क्षेत्र के जाकिरनगर में रविवार सुबह 28 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला की पहचान अकीदा खातून के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, अकीदा ने अपने घर में फांसी लगा ली थी। घटना के बाद परिजन उसे तत्काल फंदे से नीचे उतारकर एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
बताया गया कि अकीदा जाकिरनगर में अपनी बहन के साथ रह रही थी। उसका पति राजा काम के सिलसिले में हैदराबाद में रहता है और करीब चार महीने से घर नहीं आया था। रविवार सुबह लगभग 7 बजे अकीदा की अपने पति से फोन पर बातचीत हुई थी। बातचीत के कुछ देर बाद ही उसने कथित तौर पर यह कदम उठा लिया।
घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और महिला को अस्पताल ले गए। डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर आजादनगर थाना पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई।
पुलिस ने महिला के परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है। शुरुआती स्तर पर महिला के इस कदम के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। घरेलू विवाद, पारिवारिक परेशानी अथवा किसी अन्य कारण की आशंका को लेकर पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है।
पुलिस का कहना है कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Trending
- NH-33 किनारे गुमटी से शुरू हुआ गांजा तस्करी का सुराग, बोड़ाम में सप्लायर के घर तक पहुंची पुलिस, 7.8 किलो गांजा जब्त
- कलियाडीह कैनाल में महिला का नग्न शव मिलने से सनसनी, हत्या या हादसा जांच में जुटी पुलिस
- जाकिरनगर में 28 वर्षीय महिला की मौत, पति से बातचीत के बाद फंदे से लटका मिला शव
- चांडिल गोलचक्कर पर खड़े टैंकर में भीषण आग, धुएं का गुबार देख मची अफरा-तफरी
- झारखंड में माओवादियों पर शिकंजा: 18 से अधिक नक्सलियों के सरेंडर की सूचना, कोल्हान से जुड़े 16 नाम
- वर्दी पहनकर घरों में घुसते थे, खुद को साइबर पुलिस बताते थे, देवघर में 10 सदस्य गिरफ्तार
- जगन्नाथपुर में खेत में काम कर रहीं दो महिलाओं पर गिरी बिजली, इलाज के दौरान दोनों की मौत
- बिहार में दर्दनाक हादसा: गड्ढे में पलटा ऑटो, बिजली के करंट की चपेट में आने से तीन की मौत
