Spread the love

 

जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र स्थित मून सिटी, साईं मंदिर के पास चापड़ से हमला करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने श्रीतिज सिंह पर चापड़ से हमला किया था, जिसके बाद इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में उलीडीह शर्मा लाइन निवासी राहुल शर्मा, बालीगुमा बगान एरिया निवासी शुभम सिंह, उलीडीह त्रिवेणी किशोरी कॉम्प्लेक्स निवासी अनीस मिश्रा उर्फ अनिस सिंह, उलीडीह आशा पैलेस निवासी वरुण पाल और ओल्ड पुरुलिया रोड निवासी अनीस सिंह शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए जेल भेज दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
error: Content is protected !!
Exit mobile version