Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- चीनी की कीमत में बड़ी गिरावट, 67 से घटकर 47 रुपये किलो हुई
- नाइटक्लब अग्निकांड में लूथरा बंधुओं को सुप्रीम कोर्ट से झटका, दो सप्ताह में करना होगा सरेंडर
- नारायणी नदी से बहकर भारत पहुंचे चार अज्ञात शव, DNA नमूने सुरक्षित कर नेपाल को सौंपे
- वैष्णो देवी जाना होगा आसान, कटरा सुपरफास्ट को ललितग्राम तक बढ़ाने की उठी जोरदार मांग
- नेपाल में फ्लैश फ्लड के बाद नई मुसीबत, 579 से अधिक शव बरामद, महामारी फैलने का बढ़ा खतरा
- नेपाल में कुदरत का कहर, 584 लोगों की मौत, 2,482 लापता, 320 भारतीयों का भी सुराग नहीं
- नेपाल में बनी ‘मौत की झील’ टूटी तो बिहार-UP में आएगी तबाही की लहर? चीन की चेतावनी के बाद बढ़ी चिंता
- सावन महोत्सव पर स्वदेशी जागरण मंच की महिला कार्यकर्ताओं ने आयोजित की संगोष्ठी
Author: ARVIND SINGH
पलामू : सतबरवा थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर रात एनएच पर काम कर रहे दो मजदूरों को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 11 बजे की है। घायल मजदूरों के मुताबिक, बाइक पर सवार कुछ अपराधी काम कर रहे मजदूरों के पास पहुंचे और उनसे…
पलामू: हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती के साथ कथित छेड़खानी के मामले में न्यायालय के आदेश के बाद करीब डेढ़ साल बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में उसी गांव के एक युवक समेत अन्य को आरोपी बनाया गया है। घटना दिसम्बर 2024 की है, जब युवती के साथ छेड़खानी और मारपीट की गई थी। प्राथमिकी के अनुसार, पीड़िता ने घटना के संबंध में स्थानीय पुलिस एवं एसपी से शिकायत की थी। आरोप है कि युवक ने उसके साथ छेड़खानी की और इस दौरान अन्य लोग भी कथित तौर पर मौके पर मौजूद थे। शिकायत के…
पलामू: हुसैनाबाद प्रखंड के लोटनिया पंचायत अंतर्गत पीपरडीह गांव के ग्रामीण इन दिनों सड़क की बदहाली से गंभीर परेशानी झेल रहे हैं। गांव तक पक्की सड़क नहीं होने के कारण करीब एक किलोमीटर तक ग्रामीणों को रोजाना कीचड़ भरे रास्ते से होकर आवागमन करना पड़ता है। बारिश के दिनों में स्थिति और भी विकट हो जाती है। कीचड़ में वाहन फंसने के कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है।सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है। छोटे-छोटे बच्चों को भी इसी कीचड़ भरे रास्ते से होकर स्कूल जाना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की समस्या…
मिटार उत्क्रमित उच्च विद्यालय दो जर्जर कमरों में चल रहा, स्कूल के अपने भवन में चल रहा पुलिस पिकेट जलेश कुमार शर्मा/ पलामू सरकार शहर से लेकर सुदूर गांव तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का दावा करती है, लेकिन धरातल पर हकीकत कुछ और ही बयां है। जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर मनातू प्रखंड के मिटार में स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय शिक्षा के प्रति सरकार की संवेदनहीनता का जीता-जागता उदाहरण है। कहने को यह हाई स्कूल है। यहां 187 बच्चों का नामांकन है और रोजाना करीब 150 बच्चे स्कूल आते भी हैं। लेकिन इन 150 बच्चों का भविष्य गढ़ने…
चक्रधरपुर: पश्चिमी सिंहभूम जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बंदगांव थाना प्रभारी मनीष कुमार को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गुरुवार को हुई इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसीबी की टीम आरोपी पुलिस अधिकारी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी है। जानकारी के अनुसार, बंदगांव थाना में दर्ज एक मामले के सिलसिले में एक व्यक्ति लगातार थाना प्रभारी के संपर्क में था। आरोप है कि मामले में राहत देने और कार्रवाई को प्रभावित करने के एवज में थाना प्रभारी…
जमशेदपुर: झारखंड विधानसभा की सामान्य प्रयोजन समिति की सभापति सह कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव की अध्यक्षता में गुरुवार को जमशेदपुर परिसदन सभागार में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति सदस्य सह विधायक रौशन लाल चौधरी और सुरेश बैठा भी उपस्थित रहे। बैठक में आपदा प्रबंधन, पेयजल एवं स्वच्छता, भवन प्रमंडल, लघु सिंचाई, शिक्षा, नियोजन, सामाजिक सुरक्षा, परिवहन, पशुपालन, उद्योग, राजस्व, पथ निर्माण और समाज कल्याण सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान समिति ने आपदा प्रबंधन विभाग को मुआवजा भुगतान समेत सभी…
पलामू: झारखंड के पलामू जिले से करीब 40 से 50 मजदूरों को बेहतर मजदूरी और रोजगार का झांसा देकर दूसरे राज्य ले जाने का मामला सामने आया है। नीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड के शाहद गांव के रहने वाले इन मजदूरों के परिजनों ने आरोप लगाया है कि उन्हें मध्य प्रदेश के जबलपुर में भवन निर्माण का काम और करीब 600 रुपये प्रतिदिन मजदूरी दिलाने की बात कहकर ले जाया गया था, लेकिन उन्हें कर्नाटक पहुंचा दिया गया। परिजनों के मुताबिक, मजदूरों को कर्नाटक के मरचाकनहैली क्षेत्र के बसवेगोड़ा में गन्ने के खेतों में काम कराया जा रहा है। उनसे सुबह करीब छह…
रांची: झारखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए गुरुवार का दिन राहत भरी खबर लेकर आया। झारखंड हाई कोर्ट ने जेएसएससी (JSSC) और जेपीएससी (JPSC) से जुड़ी नियुक्तियों को रद्द करने के राज्य सरकार के आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी है। कोर्ट के इस फैसले के बाद उन अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है, जो चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद नियुक्ति को लेकर असमंजस में थे। जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार ने हाल ही में जेएसएससी और जेपीएससी की विभिन्न परीक्षाओं से संबंधित नियुक्ति प्रक्रियाओं को रद्द करने का निर्णय लिया था। सरकार…
जमशेदपुर: सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के तत्वावधान में महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से चैंबर भवन, बिष्टुपुर में आयोजित तीन दिवसीय मानसून ट्रेड फेयर 2026 का उत्साहपूर्ण माहौल में समापन हुआ। मेले में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी महिला उद्यमियों ने अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया, जिसे शहरवासियों का अच्छा प्रतिसाद मिला। समापन समारोह के दौरान मेले में शामिल सभी प्रतिभागियों को सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा सभी प्रतिभागियों के बीच लकी ड्रॉ का आयोजन किया गया। लकी ड्रॉ में शिवांगी अग्रवाल का चयन हुआ, जिन्हें…
मेरठ : उत्तर प्रदेश के मेरठ में जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े होने के आरोप में गिरफ्तार मोहम्मद जफर की गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसियों ने उसके संपर्कों और गतिविधियों की पड़ताल तेज कर दी है। एटीएस को जफर के मोबाइल फोन से कई अहम साक्ष्य मिलने की बात सामने आई है। इन्हीं के आधार पर अब उससे जुड़े अन्य युवकों और संदिग्ध संपर्कों की जानकारी जुटाई जा रही है। मोबाइल से मिले साक्ष्यों ने बढ़ाया जांच का दायरा जफर के फेसबुक और वाट्सएप अकाउंट का पूरा रिकॉर्ड भी एटीएस ने खंगाला है। जांच में सामने आया है कि उसके संपर्क मेरठ…
