Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- नाइटक्लब अग्निकांड में लूथरा बंधुओं को सुप्रीम कोर्ट से झटका, दो सप्ताह में करना होगा सरेंडर
- नारायणी नदी से बहकर भारत पहुंचे चार अज्ञात शव, DNA नमूने सुरक्षित कर नेपाल को सौंपे
- वैष्णो देवी जाना होगा आसान, कटरा सुपरफास्ट को ललितग्राम तक बढ़ाने की उठी जोरदार मांग
- नेपाल में फ्लैश फ्लड के बाद नई मुसीबत, 579 से अधिक शव बरामद, महामारी फैलने का बढ़ा खतरा
- नेपाल में कुदरत का कहर, 584 लोगों की मौत, 2,482 लापता, 320 भारतीयों का भी सुराग नहीं
- नेपाल में बनी ‘मौत की झील’ टूटी तो बिहार-UP में आएगी तबाही की लहर? चीन की चेतावनी के बाद बढ़ी चिंता
- सावन महोत्सव पर स्वदेशी जागरण मंच की महिला कार्यकर्ताओं ने आयोजित की संगोष्ठी
- 2 दिन में ही ऑस्ट्रेलिया ने लिया हार का बदला, पारी और 51 रन से बांग्लादेश को हराया
Author: ARVIND SINGH
जमशेदपुर: झारखंड में आगामी चुनावों की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में झारखंड भाजपा के निर्देशानुसार जमशेदपुर महानगर और पूर्वी सिंहभूम जिले की संयुक्त संगठनात्मक बैठक भालूबासा स्थित शीतला भवन सभागार में आयोजित की गई। बैठक में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व मंत्री अमर बाउरी सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने संगठनात्मक रणनीति पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में बूथ स्तर के पदाधिकारी और बड़ी संख्या…
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को छात्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद पार्टी नेताओं ने उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और छात्रों के हितों की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने कहा कि हाल के वर्षों में NEET समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं ने परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।…
रांची: राजधानी रांची में गुरुवार को NEET पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान राजनीतिक तनाव हिंसा में बदल गया। भाजपा कार्यालय के घेराव के लिए निकले कांग्रेस कार्यकर्ताओं और भाजपा समर्थकों के आमने-सामने आने से स्थिति अचानक बिगड़ गई। दोनों पक्षों के बीच तीखी नारेबाजी, धक्का-मुक्की और पथराव की घटनाएं हुईं, जिसके बाद पुलिस को हालात नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। कांग्रेस कार्यकर्ता केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर भाजपा कार्यालय की ओर मार्च कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि NEET पेपर लीक मामले में केंद्र…
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर प्रखंड स्थित नक्सल प्रभावित कुर्थाबेड़ा गांव में जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं सत्तारूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक सोनाराम सिंकू ने ग्रामीणों को विकास की नई सौगात दी। विधायक ने कई गांवों को जोड़ने वाली पुलिया निर्माण योजना का विधिवत शिलान्यास किया। इस दौरान ग्रामीणों ने उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया और कहा कि इस दुर्गम गांव में जनप्रतिनिधियों का पहुंचना बेहद दुर्लभ है।ग्रामीणों ने बताया कि विधायक सोनाराम सिंकू दूसरी बार गांव पहुंचे हैं। इससे पहले उन्होंने गांव को मुख्य सड़क से जोड़ने की पहल की थी। अब पुलिया निर्माण शुरू…
जमशेदपुर:बागबेड़ा थाना क्षेत्र स्थित डीबी रोड पर गुरुवार सुबह तेज रफ्तार कार ने कई लोगों को टक्कर मार दी। सुबह करीब सात बजे हुए इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार सभी की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति अपने बच्चों को स्कूल छोड़कर TVS XL (JH 05 BU 8686) से घर लौट रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही कार (JH 05 EF 9444) अचानक अनियंत्रित हो…
गुवा, पश्चिमी सिंहभूम गुवा,किरीबुरू, मेघाहातुबुरु समेत सारंडा के विभिन्न क्षेत्रों में पिछले एक सप्ताह से रुक-रुक कर हो रही बारिश और घने कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। सुबह से देर शाम तक आसमान बादलों से ढका रहता है, जबकि घने कोहरे के कारण दृश्यता भी कम हो गई है। कई दिनों से लोगों को धूप देखने का अवसर नहीं मिला है। लगातार नमी और ठंडक के कारण लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है। लगातार हो रही वर्षा किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं साबित हो रही है। पर्याप्त पानी मिलने से सारंडा क्षेत्र…
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या की साजिश को समय रहते विफल कर दिया। जुगसलाई थाना क्षेत्र में छापेमारी कर पुलिस ने जिला बदर अपराधी और कथित ड्रग्स पैडलर समेत 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो देसी पिस्टल, अतिरिक्त मैगजीन, कई जिंदा कारतूस और एक फायर किया हुआ खोखा बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, 21 जुलाई को वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि जुगसलाई के गरीब नवाज कॉलोनी के पास रेलवे पुल के नीचे कुख्यात तड़ीपार अपराधी मो. खुर्शीद उर्फ भाकुड़ अपने साथियों के साथ…
जमशेदपुर: मानगो के आजादनगर थाना क्षेत्र स्थित जाकिर नगर की केनरा बैंक की कबीर मेमोरियल शाखा से गोल्ड लोन के तहत गिरवी रखे गए करीब 1 करोड़ 10 लाख 48 हजार रुपये मूल्य के सोने के कथित रूप से गायब होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में बैंक के रीजनल मैनेजर ने आजादनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।एफआईआर के अनुसार, केनरा बैंक के रीजनल मैनेजर मंगेश रामानाथन ने शिकायत में बताया है कि शाखा के लॉकर में रखे गोल्ड लोन से जुड़े कई सोने के पैकेट गायब पाए गए। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक यह घटना 12 जून…
जमशेदपुर: टाटा स्टील फाउंडेशन और जमशेदपुर कंटीन्यूअस एनीलिंग एंड प्रोसेसिंग कंपनी प्राइवेट लिमिटेड ने कोल्हान क्षेत्र में सामुदायिक विकास को गति देने के लिए तीन वर्षों की रणनीतिक साझेदारी की है। इस संबंध में दोनों संस्थानों के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इस साझेदारी के तहत पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलों में शिक्षा, कौशल विकास, आदिवासी पहचान एवं विकास, खेल, दिव्यांग समावेशन और अन्य सामुदायिक कल्याण कार्यक्रमों को बढ़ावा दिया जाएगा। दोनों संस्थाएं स्थानीय जरूरतों के अनुसार योजनाओं की पहचान कर उनका संयुक्त रूप से क्रियान्वयन करेंगी। वित्तीय वर्ष 2026-27 में इस साझेदारी के तहत…
सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला चेन स्नैचिंग का शिकार हो गई। बाइक सवार दो बदमाश महिला के गले से सोने की चेन झपटकर मौके से फरार हो गए। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी है। जानकारी के अनुसार, भाटिया बस्ती निवासी बबिता सिंह सुबह टहलने के लिए टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग स्थित सर्विस रोड पर निकली थीं। नायक होटल के पास पहुंचते ही बाइक पर सवार दो युवक उनके करीब आए और पलक झपकते ही…
