Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- तड़गू नदी में नहाना पड़ा भारी! तीन बच्चे डूबे, दो के शव मिले; तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
- झारखंड के प्लस टू स्कूलों में अब AI और साइबर सिक्योरिटी की पढ़ाई, 2027-28 से लागू होगी नई व्यवस्था
- सोनिया गांधी की किताब पर बड़ा अपडेट! ‘Belonging’ को मिला नया प्रकाशक, 10 नवंबर को भारत में होगी रिलीज
- बिहार के शिक्षकों को AI सिखाएगा Google, छात्रों को भी मिलेगा फायदा; शिक्षा विभाग के साथ होगा MoU
- लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर बार-बार क्यों धंस रही सड़क? IIT खड़गपुर की रिपोर्ट से खुलेगा बड़ा राज
- झारखंड के लिए केरल का विजिंजम मॉडल! समुद्र से जुड़कर बदलेगा कारोबार का रास्ता, 2028 तक 3 गुना बढ़ेगा व्यापार
- न नौकरी, न दुकानदारी… सिर्फ पीठ खुजलाकर ₹14 लाख महीना कमा रहा युवक!
- चतरा बाइपास पर बड़ा संकट टला! 13,681 पेड़ों की कटाई पर झारखंड HC ने लगाई रोक, अब बदलेगा सड़क का अलाइनमेंट?
Author: ARVIND SINGH
मुंबई: देश की प्रमुख एकीकृत बिजली कंपनियों में शामिल टाटा पावर और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे (IIT Bombay) ने स्वच्छ ऊर्जा और अगली पीढ़ी की पावर टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में अनुसंधान एवं नवाचार को बढ़ावा देने के लिए रणनीतिक साझेदारी की है। दोनों संस्थानों ने लंबे समय तक सहयोग के लिए मास्टर रिसर्च एग्रीमेंट (MRA) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते का उद्देश्य प्रयोगशाला स्तर पर विकसित अत्याधुनिक तकनीकों को बड़े स्तर पर उपयोग और व्यावसायीकरण के योग्य बनाना है। इसके माध्यम से भारत के ऊर्जा क्षेत्र के लिए भविष्य की जरूरतों के अनुरूप सुरक्षित, टिकाऊ और आधुनिक तकनीकी समाधान…
जमशेदपुर: जमशेदपुर और झारखंड के लिए गौरव का क्षण है। देश की राजधानी नई दिल्ली में लाल किले पर आयोजित 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान देश की प्रमुख झीलों के नाम पर दर्शक दीर्घाओं का नामकरण किया गया। इसमें जमशेदपुर की ऐतिहासिक डिमना लेक को भी स्थान मिला। देशभर की 25 प्रमुख झीलों को सम्मान देते हुए बनाए गए इन दर्शक दीर्घाओं में डिमना लेक का शामिल होना जमशेदपुर की जल संरक्षण और दूरदर्शी जल प्रबंधन की विरासत को राष्ट्रीय मंच पर पहचान मिलने जैसा है। डिमना लेक सिर्फ जमशेदपुर की खूबसूरत पहचान नहीं, बल्कि आठ दशक से अधिक…
सिद्धार्थ पाण्डेय / चाईबासा जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सह उप मुख्य सचेतक (सत्तारूढ़ दल) सोनाराम सिंकु ने सोमवार को वैतरणी नदी तट पर स्थित प्रसिद्ध रामतीर्थ (रामेश्वर धाम) मंदिर पहुंचकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। उन्होंने जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र समेत पूरे झारखंड के लोगों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस दौरान मंदिर कमेटी के उपाध्यक्ष प्रभात प्रधान समेत समिति के कई सदस्य मौजूद रहे। विधायक सोनाराम सिंकु ने कहा कि रामतीर्थ क्षेत्र धार्मिक और प्राकृतिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। वैतरणी नदी के तट पर स्थित यह स्थल श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बनता जा…
मंत्रियों के साथ चार घंटे की बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने दी परीक्षा रद्द करने की जानकारी रांची: झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर चल रहे विवाद के बीच हेमंत सोरेन सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। JPSC के बाद अब JSSC-CGL परीक्षा को भी रद्द कर दिया गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार देर रात मीडिया को इसकी जानकारी दी। बताया गया कि मुख्यमंत्री ने मंत्रियों के साथ करीब चार घंटे तक बैठक की, जिसके बाद परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया गया। JSSC-CGL परीक्षा को लेकर झारखंड में पिछले 24 दिनों से छात्रों का आंदोलन जारी था।…
जमशेदपुर: वित्तीय वर्ष 2026-27 में निर्धारित राजस्व लक्ष्य के मुकाबले पूर्वी सिंहभूम जिले में कई विभागों की प्रगति अपेक्षाकृत धीमी है। सोमवार को समाहरणालय सभागार में डीसी राजीव रंजन की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में विभागवार राजस्व संग्रहण की स्थिति सामने आई। राज्य कर के अर्बन अंचल में वार्षिक लक्ष्य के मुकाबले अब तक 19.52 प्रतिशत, जमशेदपुर अंचल में 25.12 प्रतिशत और सिंहभूम अंचल में 20.31 प्रतिशत राजस्व संग्रहण हुआ है। इसे देखते हुए उपायुक्त ने अधिकारियों को उपलब्ध संसाधनों और संभावित राजस्व स्रोतों का प्रभावी इस्तेमाल करते हुए संग्रहण की गति बढ़ाने का निर्देश दिया। बैठक में खनन…
– रात-दिन हाईवा से परिवहन, ग्रामीणों ने जांच और कार्रवाई की मांग की विजय गोप, अक्षर संवाद सरायकेला-खरसावां जिले के तिरुलडीह क्षेत्र में अवैध बालू भंडारण और परिवहन का कारोबार एक बार फिर सुर्खियों में है। आरोप है कि यहां दर्जनों स्थानों पर अवैध बालू डंप कर रात-दिन हाईवा से ढुलाई की जा रही है। बालू की खेप पश्चिम बंगाल, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां के विभिन्न इलाकों में भेजी जा रही है। सबसे गंभीर आरोप परिवहन चालान में गड़बड़ी को लेकर है। सूत्रों के अनुसार कई हाईवा में सिर्फ 300 सीएफटी बालू का वैध चालान रहता है, जबकि वाहन में…
विजय गोप, सरायकेला सरकारी कागजों में सब कुछ दुरुस्त है। योजना को प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है, टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और ठेकेदार भी तय बताए जा रहे हैं। इसके बावजूद सरायकेला-खरसावां जिले के कुकड़ू प्रखंड में कुकड़ू से ईचाडीह तक 4.3 किलोमीटर सड़क का निर्माण डेढ़ साल से शुरू नहीं हो सका है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है और विभागीय कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ₹2.84 करोड़ की योजना फाइलों में ही सिमटी शिलान्यास सूची के क्रमांक 22 में कुकड़ू से ईचाडीह तक सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य का उल्लेख है। योजना के…
नवादा : बिहार के नवादा जिले में सोमवार को एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुंदेलखंड थाना क्षेत्र के दर्जी टोला में एक मकान के कमरे से एक महिला और उसके दो मासूम बच्चों के शव बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया। एक साथ तीन शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। आशंका जताई जा रही है कि महिला ने पहले अपने दोनों बच्चों की जान ली और इसके बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। हालांकि, घटना के पीछे का स्पष्ट कारण अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले…
पटना: पटना के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के रानीसराय गंगा घाट पर सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब गंगा में नहाने गए सात बच्चे गहरे पानी में चले गए। अचानक हुए इस हादसे के बाद घाट पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत नदी में उतरकर बचाव की कोशिश शुरू की और तीन बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि चार बच्चियों का अब तक कोई पता नहीं चल सका है। लापता बच्चियों की पहचान राधिका कुमारी, आरती कुमारी, नंदनी कुमारी और बबली कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सभी बच्चे आपस में…
उज्जैन: सावन के दौरान महाकाल मंदिर में नागचंद्रेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए उमड़ी भारी भीड़ के बीच सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब हरसिद्धि मंदिर चौराहे के पास दर्शन की कतार में करंट फैलने की अफवाह तेजी से फैल गई। देखते ही देखते श्रद्धालुओं के बीच भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। जानकारी के मुताबिक, श्रीनागचंद्रेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी थी। इसी दौरान बैरिकेडिंग के भीतर डीपी के पास करंट फैलने की बात सामने आई। अफवाह फैलते ही कतार में खड़े लोग घबरा गए और सुरक्षित स्थान की ओर जाने की कोशिश…










