Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- हाथीमारा में गूंजा पर्यावरण बचाने का संकल्प, ग्रामीणों ने मिलकर लगाए सैकड़ों पौधे
- गरीबों के राशन पर डाका! अंत्योदय का 14 बोरा चावल जब्त, छापेमारी से मचा हड़कंप
- बसपा में बड़ा सियासी फेरबदल, आकाश आनंद बाहर, ईशान आनंद को मिली अहम जिम्मेदारी
- JPSC नियुक्ति पर हाईकोर्ट सख्त, अध्यक्ष और सदस्यों के खाली पद भरने के लिए सरकार को दो महीने की मोहलत
- अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, 2030 से पहले जेल से रिहाई की उम्मीद खत्म
- रांची में ट्रैफिक जाम से मिलेगी बड़ी राहत! 3 फ्लाईओवर का टेंडर फाइनल, अक्टूबर से शुरू हो सकता है निर्माण
- विश्व पैरा तीरंदाजी में भारत का ‘गोल्डन’ निशाना, आखिरी दिन छह पदक जीतकर रचा इतिहास
- बिहार में शराबबंदी पर सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, बोले- 20 हजार करोड़ का राजस्व नुकसान फिर भी नहीं हटेगी पाबंदी
Author: ARVIND SINGH
बच्चों को मोबाइल से बाहर निकालने का PM मोदी ने बताया तरीका! बोले- वीडियो गेम नहीं, मैदान में खेले नई दिल्ली : शिक्षक दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेशनल अवॉर्ड पाने वाले शिक्षकों से मुलाकात कर शिक्षा और बच्चों के विकास से जुड़े कई अहम मुद्दों पर बातचीत की। इस दौरान बच्चों के बढ़ते स्क्रीन टाइम और वीडियो गेम की आदत का मुद्दा भी सामने आया। पीएम मोदी ने कहा कि आज स्क्रीन टाइम एक तरह की लत बनता जा रहा है और बच्चों को इससे बाहर निकालने के लिए उन्हें वास्तविक खेलों से जोड़ना जरूरी है।…
नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की दुनिया में एक और बड़ा बदलाव सामने आया है। ChatGPT विकसित करने वाली कंपनी OpenAI ने नया AI मॉडल GPT-6 Extra लॉन्च किया है। कंपनी के मुताबिक यह मॉडल सिर्फ सवालों के जवाब देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इंसान की तरह कंप्यूटर पर कई काम करने की क्षमता रखता है। यही वजह है कि AI की बढ़ती ताकत के साथ अब इंसानों की नौकरियों और भविष्य को लेकर भी नई बहस शुरू हो गई है। अब AI खुद कंप्यूटर चलाने में सक्षम नए मॉडल की सबसे बड़ी खासियत इसकी कंप्यूटर इस्तेमाल करने…
जमशेदपुर : शहर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) की जिम्मेदारी संभाल चुके प्रभात कुमार ने एक बार फिर झारखंड का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। फेम इंडिया मैगजीन की ओर से जारी देश के टॉप 25 IPS अधिकारियों की सूची में प्रभात कुमार को 18वां स्थान मिला है। खास बात यह है कि इस सूची में झारखंड से शामिल होने वाले वह एकमात्र IPS अधिकारी बताए गए हैं। जमशेदपुर से भी जुड़ा है प्रभात कुमार का खास कनेक्शन प्रभात कुमार अपने सेवाकाल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। वह जमशेदपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के रूप में…
37 साल बाद टाटा ट्रस्ट को बड़ी राहत! 833 शेयरों के पुराने विवाद पर आया फैसल जमशेदपुर : टाटा ट्रस्ट से जुड़े करीब 37 साल पुराने शेयर विवाद में महाराष्ट्र चैरिटी कमिश्नर ने बड़ा फैसला सुनाया है। कमिश्नर ने नवजबाई रतन टाटा ट्रस्ट (एनआरटीटी) से जुड़े उस मामले में शिकायत खारिज कर दी है, जिसमें वर्ष 1989 में नवल टाटा को टाटा संस के 833 शेयरों के हस्तांतरण पर सवाल उठाए गए थे। 1989 के शेयर हस्तांतरण पर उठे थे सवाल मामला वर्ष 1989 में नवल टाटा को टाटा संस के 833 शेयर हस्तांतरित किए जाने से जुड़ा था। इस…
प्रयागराज : स्पेशल ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने जानकारी हासिल करने का तरीका बदल दिया है। अब ट्रेन की जानकारी के लिए बार-बार पूछताछ काउंटर पर जाने या अलग-अलग जगहों पर जानकारी तलाशने की जरूरत नहीं होगी। रेलवे सोशल मीडिया रील्स के जरिए यात्रियों को स्पेशल ट्रेनों से जुड़े महत्वपूर्ण अपडेट देने की पहल कर रहा है। मोबाइल स्क्रीन पर मिलेगी ट्रेन की जानकारी उत्तर मध्य रेलवे की इस पहल के तहत स्पेशल ट्रेनों से जुड़ी जानकारी छोटे और आसान वीडियो के जरिए सोशल मीडिया पर साझा की जा रही है। इन रील्स में ट्रेन…
त्रिशूर : केरल के त्रिशूर में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सबको झकझोर दिया। राष्ट्रीय राजमार्ग-66 पर एक कार खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में तमिलनाडु के आठ छात्रों की मौत हो गई। सात लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक घायल की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। देर रात करीब 11:40 बजे हुआ हादसा पुलिस के अनुसार दुर्घटना शुक्रवार रात करीब 11:40 बजे हुई। हादसा कैंपमंगलम के पास पनमपिल्लिकुन्नु क्षेत्र में हुआ। बताया गया कि कार गुरुवायूर…
निखार हत्याकांड: टीएमएच से निकले राघव की सीधे जेल यात्रा, कोर्ट ने मेडिकल ग्राउंड की दलील ठुकराई; 4 केसों में फंस जमशेदपुर/चांडिल : चर्चित निखार सबलोक हत्याकांड में मुख्य साजिशकर्ता के रूप में नाम सामने आने के बाद राघव की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। टीएमएच से डिस्चार्ज होने के बाद चांडिल पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और चांडिल अनुमंडल न्यायालय में पेश किया। न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसे सरायकेला मंडल कारा भेज दिया गया। मेडिकल ग्राउंड पर अस्पताल में रखने की मांग खारिज पेशी के दौरान राघव के वकीलों ने उसकी खराब सेहत का हवाला देते हुए…
जमशेदपुर में अब पुलिस से मदद के लिए नहीं करना पड़ेगा इंतजार! 112 पर कॉल के बाद 8 मिनट 42 सेकंड में पहुंच रही टी जमशेदपुर: शहर में किसी आपात स्थिति में पुलिस की मदद के लिए अब लोगों को ज्यादा देर तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। जमशेदपुर पुलिस ने डायल 112 सेवा को सक्रिय करते हुए आपात स्थिति में त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने पर जोर दिया है। पुलिस के मुताबिक, अगस्त महीने में डायल 112 के माध्यम से कुल 1,746 शिकायतें प्राप्त हुईं और इन सभी का निस्तारण किया गया। 8 मिनट 42 सेकंड में पहुंच रही पुलिस…
जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक प्रतिबंधित पशु को लेकर मिली सूचना के बाद अचानक तनाव की स्थिति बन गई। ईदगाह मैदान और सगुआ होटल के आसपास देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग जुट गए। मामला बढ़ने पर पुलिस और क्यूआरटी की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। भीड़ को हटाने के दौरान पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। फिलहाल इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है। प्रतिबंधित पशु की सूचना के बाद शुरू हुआ विवाद जानकारी के अनुसार, बिष्टुपुर के रामदास भट्टा ग्वालाबस्ती से प्रतिबंधित पशु को स्कॉर्पियो वाहन से…
उड़ान के दौरान 300 फीट नीचे आया विमान, जांच में पायलट का टेस्ट पॉजिटिव, एयर इंडिया ने नौकरी से हटाया
नई दिल्ली : फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की उड़ान एआई-2379 में अचानक ऊंचाई कम होने की घटना के बाद बड़ी कार्रवाई की गई है। एयरलाइन के अनुसार, विमान के पायलट-इन-कमांड की साइकोएक्टिव पदार्थों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद सुरक्षा नियमों और कंपनी की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत पायलट की सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई। क्रूज चरण में अचानक घटी विमान की ऊंचाई यह घटना 4 अगस्त को एयर इंडिया के एयरबस ए320 विमान के साथ हुई थी। विमान थाईलैंड के फुकेत से दिल्ली आ रहा था। उड़ान के क्रूज चरण…










