Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- तीज से एक दिन पहले उजड़ गया सुहाग व संतान, एग्रिको में टक्कर से पिता-पुत्र की मौत
- 2029 से भाजपा शासित राज्यों में UCC! अमित शाह का बड़ा ऐलान, आतंकवाद पर भी जीरो टॉलरेंस
- शिक्षा के नायकों को सलाम! रांची में दर्जनों शिक्षकों को मिला उत्कृष्टता पुरस्कार
- भगवान गणेश ने क्यों लिए थे 8 अवतार? किस असुर के अंत के लिए धरा कौन-सा रूप, जानिए पूरी कहानी
- जमशेदपुर में SIR कर्मी बनकर घर में घुसे, महिला को बंधक बनाया और लूट ले गए सोना; 4 गिरफ्तार
- पुरुलिया में सनसनीखेज वारदात: प्रेमिका की हत्या कर बाइक पर शव ले जा रहा था प्रेमी, पुलिस ने दबोचा
- झारखंड हाईकोर्ट को मिलेंगे 3 नए जज! सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की मुहर, गढ़वा-पलामू-साहिबगंज के न्यायिक अधिकारियों के नाम शामिल
- न आकाश, न ईशान… अब दीपिका के हाथों में होगी बसपा की कमान? मायावती ने कहा- ‘मेरी मजबूरी थी’
Author: ARVIND SINGH
जमशेदपुर: साकची थाना क्षेत्र से 26 मई को अपहृत तीन वर्षीय बच्ची आफरीन को पुलिस ने 14 दिन बाद पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के झालदा थाना क्षेत्र स्थित पुष्टि गांव से सकुशल बरामद कर लिया। मामले का खुलासा करते हुए सिटी एसपी ललित कुमार मीणा ने बताया कि बच्ची का अपहरण एक दंपत्ति ने किया था, जिनकी शादी के करीब 10 साल बाद भी कोई संतान नहीं थी। बच्ची की चाह में दोनों ने साकची बाजार से उसका अपहरण कर लिया था। पुलिस ने आरोपी अब्दुल जसीम उर्फ लखन और उसकी पत्नी अफसाना बेगम को गिरफ्तार कर जेल भेज…
जमशेदपुर: साकची बाजार से 26 मई को लापता हुई तीन वर्षीय मासूम आफरीन को पुलिस ने सकुशल बरामद कर उसके परिजनों से मिला दिया है। बच्ची की बरामदगी के साथ ही पुलिस ने इस मामले में कपाली निवासी अब्दुल जसीम उर्फ लखन और उसकी पत्नी अफसाना बेगम को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आफरीन को पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के झालदा थाना क्षेत्र स्थित पुष्टि गांव से बरामद किया गया। बच्ची की तलाश के लिए पुलिस ने व्यापक अभियान चलाया और करीब 50 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की। इसी दौरान एक फुटेज में एक दंपति…
जमशेदपुर: जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र स्थित तुरियाबेड़ा के धर्माबांधा में मंगलवार देर रात एक घरेलू विवाद ने दर्दनाक मोड़ ले लिया। विवाद के दौरान एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मृतका की पहचान 40 वर्षीय गीता मंडल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गीता गंभीर रूप से घायल हो गईं।…
जमशेदपुर: जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र स्थित करनडीह लाइन टोला में मंगलवार देर रात एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपी जयराम मुर्मू को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान मोहन सोरेन के रूप में हुई है, जो पेशे से कान्वाई चालक था और सुंदरनगर थाना क्षेत्र के नंदूप गांव का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार, मोहन सोरेन का जयराम मुर्मू के घर अक्सर आना-जाना था। इसी को लेकर जयराम को अपनी पत्नी और मोहन के बीच संबंध होने का संदेह था। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार रात…
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम के कोवाली थाना क्षेत्र में पुलिस पर लगाए गए बर्बरता और प्रताड़ना के आरोपों को लेकर मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। हेंसड़ा गांव निवासी बुजुर्ग श्यामा प्रसाद बेरा की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। इस बीच पोटका विधायक संजीव सरदार अस्पताल पहुंचे और पीड़ित से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी ली। जानकारी के अनुसार, कोवाली थाना प्रभारी पर श्यामा प्रसाद बेरा के साथ कथित मारपीट करने, झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने और रुपये मांगने के आरोप लगाए गए हैं।…
जमशेदपुर: शहर के सोनारी एयरपोर्ट पर मंगलवार को क्रैश प्लेन लैंडिंग का मॉक ड्रिल आयोजित कर आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों का परीक्षण किया गया। टाटा स्टील और जिला प्रशासन के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित इस अभ्यास के दौरान विमान दुर्घटना की काल्पनिक स्थिति तैयार की गई, जिसमें राहत एवं बचाव कार्यों की पूरी प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया। मॉक ड्रिल के तहत विमान के क्रैश लैंडिंग की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट प्रबंधन, आपदा प्रबंधन टीम, दमकल विभाग, स्वास्थ्य विभाग और अन्य संबंधित एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं। दुर्घटना के बाद विमान में आग लगने का दृश्य तैयार किया…
जमशेदपुर: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जमशेदपुर में कचरा प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल की गई। जिला प्रशासन के अभियान के तहत मानगो नगर निगम के सभी निर्वाचित वार्ड पार्षदों को टाटा स्टील द्वारा संचालित कंपोस्ट प्लांट का भ्रमण कराया गया। इस दौरान उन्हें घरेलू कचरे को जैविक खाद में बदलने की आधुनिक और वैज्ञानिक तकनीक की जानकारी दी गई। टाटा स्टील जू परिसर स्थित कंपोस्ट प्लांट में पहुंचे वार्ड पार्षदों ने कचरा प्रबंधन की पूरी प्रक्रिया को करीब से देखा और समझा। विशेषज्ञों ने बताया कि घरों और रसोई से निकलने वाले गीले कचरे…
जमशेदपुर: जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट पर मंगलवार को विमान दुर्घटना की स्थिति से निपटने के लिए व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास का उद्देश्य किसी संभावित विमान हादसे की स्थिति में विभिन्न एजेंसियों की तैयारियों और आपसी समन्वय का परीक्षण करना था। मॉक ड्रिल के दौरान एक काल्पनिक विमान दुर्घटना का परिदृश्य तैयार किया गया। सूचना मिलते ही एयरपोर्ट प्रबंधन, दमकल विभाग, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, एंबुलेंस सेवा और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंचीं। राहत एवं बचाव दल ने घायलों को सुरक्षित निकालने, प्राथमिक उपचार देने और अस्पताल पहुंचाने की प्रक्रिया का अभ्यास किया। अभ्यास…
जमशेदपुर: जमशेदपुर के बहुचर्चित मंडल बस्ती दोहरे हत्याकांड में अदालत ने मुख्य आरोपी सलित कुमार को बरी कर दिया है। अदालत ने अपने फैसले में कहा कि अभियोजन पक्ष आरोपों को संदेह से परे साबित करने में सफल नहीं हो सका। पर्याप्त साक्ष्य नहीं होने के कारण आरोपी को संदेह का लाभ दिया गया। यह मामला 8 अगस्त 2022 का है, जब टेल्को थाना क्षेत्र के मंडल बस्ती निवासी भूपेंद्र प्रसाद और उनकी पत्नी सरिता देवी मृत पाए गए थे। जांच में सामने आया था कि दोनों की हत्या किसी भारी वस्तु से हमला कर की गई थी। घटना…
सराइकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल अंतर्गत चौका थाना क्षेत्र में स्वर्णरेखा नदी में नहाने के दौरान एक युवक के डूब जाने की घटना सामने आई है। घटना सोमवार शाम जायदा मंदिर के समीप की बताई जा रही है, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र स्थित आदर्श कॉलोनी निवासी 23 वर्षीय प्रेम कुमार अपने कुछ दोस्तों के साथ स्वर्णरेखा नदी में नहाने गया था। नहाने के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और संतुलन खो बैठा। साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन देखते ही देखते वह…










