Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- आज का राशिफल, इन राशियों की चमकेगी किस्मत, इन्हें रहना होगा सतर्क
- AI की एक गलत सूचना से युद्ध के करीब पहुंचे अमेरिका-चीन, समय रहते दोबारा जांच से टला संकट
- जमशेदपुर से पटना तक रिश्वत का जाल, सीबीआइ ने लेखापाल को दबोचा
- LPG ग्राहकों के लिए बड़ा अपडेट, e-KYC नहीं तो बाजार दर पर मिल सकता है सिलेंडर
- रेलवे ट्रैक किनारे मिला अज्ञात शव, मालगाड़ी चालक की नजर पड़ने पर खुलासा
- जमशेदपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 26 अधिकारियों का तबादला; कई थानों की बदली कमान
- जमशेदपुर में जाम से निपटने का नया प्लान, पीक आवर में प्रमुख चौराहों पर बढ़ेगी पुलिस
- इंदिरा गांधी के दौर से जुड़ा है चुनाव चिह्न विवाद, अब TMC में छिड़ी जंग
Author: ARVIND SINGH
रांची के जेवीएम श्यामली के पूर्व छात्र शिखर मोहन का बड़ा चयन, ईरानी कप के लिए 15 सदस्यीय टीम में मिली जगह रांची : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को तराशने वाले जवाहर विद्या मंदिर (जेवीएम), श्यामली से एक और क्रिकेट सितारा राष्ट्रीय स्तर पर दस्तक दे रहा है। स्कूल के पूर्व छात्र और झारखंड के ऑलराउंडर शिखर मोहन का चयन आगामी ईरानी कप के लिए रेस्ट ऑफ इंडिया की 15 सदस्यीय टीम में हुआ है। बीसीसीआई की घोषित टीम में शिखर का नाम शामिल है। पंत की कप्तानी में खेलेंगे शिखर ईरानी कप में रेस्ट…
नई दिल्ली : 80 साल से अधिक समय से चर्चा में रही किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना को लेकर छह राज्यों के बीच अब औपचारिक समझौता हो गया है। 15 सितंबर 2026 को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल की मौजूदगी में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों ने किशाऊ परियोजना समझौते पर हस्ताक्षर किए। टोंस नदी पर बनेगा 232.6 मीटर ऊंचा बांध किशाऊ परियोजना के तहत हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की सीमा के पास टोंस नदी पर 232.6 मीटर ऊंचा कंक्रीट ग्रेविटी डैम बनाया जाएगा। इसमें करीब 1,562 मिलियन क्यूबिक…
धनबाद/जमशेदपुर: जमशेदपुर के चर्चित कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड के मुख्य शूटर के रूप में सामने आए सागर सिंह उर्फ शिबू की धनबाद के निरसा में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तारी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि निखार की हत्या के बाद सागर धनबाद क्यों पहुंचा था और उसके साथ मौजूद लोगों की आगे क्या योजना थी। पुलिस के अनुसार, सागर अपने साथियों के साथ किसी आपराधिक घटना की तैयारी में था। निखार हत्याकांड के बाद धनबाद पहुंचा सागर 24 अगस्त को जमशेदपुर में निखार सबलोक की गोली मारकर हत्या की…
नई दिल्ली: टाटा संस लिमिटेड के बोर्ड ने एन. चंद्रशेखरन को एग्जीक्यूटिव चेयरमैन के तौर पर पांच साल का नया कार्यकाल देने की मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही चंद्रशेखरन अगले पांच वर्षों तक टाटा संस की कमान संभालते रहेंगे। वह वर्ष 2017 से इस पद पर हैं। 1987 में TCS में इंटर्न से शुरू हुआ सफर एन. चंद्रशेखरन ने वर्ष 1987 में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) में इंटर्न के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने TCS में विभिन्न जिम्मेदारियां संभालीं और 2009 में कंपनी के CEO बने। 2017 तक वह इस पद पर…
चाईबासा । झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम स्थित सारंडा के जंगलों और पश्चिम बंगाल के जंगलमहल क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय रहे भाकपा (माओवादी) के वरिष्ठ नेता असीम मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया है। आकाश, तिमिर और मनोज जैसे कई नामों से पहचाने जाने वाले असीम मंडल पर एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने उसे पूर्व मेदिनीपुर जिले के पोटाशपुर इलाके से पकड़ा है। दो बैग से साहित्य और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद सूत्रों का दावा है कि गिरफ्तारी के समय असीम मंडल के पास दो बैग थे।…
गिरिडीह : झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री सह गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू का श्राद्धकर्म (बारहवीं) आज हरसिंगरायडीह स्थित उत्सव उपवन में होगा। श्राद्धकर्म में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कई मंत्री, सांसद, विधायक और विभिन्न दलों के नेता शामिल होंगे। बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के भी पहुंचने की संभावना है। 25 हजार से अधिक कार्ड बांटे, 20 हजार से ज्यादा लोगों के पहुंचने की उम्मीद झामुमो सूत्रों के अनुसार श्राद्धकर्म के लिए 25 हजार से अधिक आमंत्रण कार्ड बांटे गए हैं। आयोजन में 20 हजार से अधिक लोगों के पहुंचने की संभावना जताई…
कदमा की आदिवासी महिला ने एसएसपी से की शिकायत, बोली- आरोपी को लाभ पहुंचाने के लिए केस डायरी में दर्ज नहीं किए गए अहम डिजिटल साक्ष्य जमशेदपुर : कदमा की रहने वाली एक आदिवासी महिला से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर कथित तौर पर 18 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में नया मोड़ आया है। पीड़िता ने मामले के जांच अधिकारी (IO) सह सोनारी थाना के अवर निरीक्षक (एसआई) शिवम राज पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का दावा है कि आरोपी को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से उसके द्वारा पुलिस को सौंपे गए अहम डिजिटल साक्ष्यों को केस डायरी…
हादसे के बाद घायल कर्मचारी को 10 मिनट में अस्पताल पहुंचाने का लक्ष्य, गोल्डन आवर्स में इलाज शुरू कराने पर जोर जमशेदपुर : टाटा स्टील के प्लांट में अब किसी कर्मचारी के साथ गंभीर हादसा होने पर मेडिकल रिस्पांस को और तेज करने की तैयारी है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही एक फोन पर मेडिकल, सिक्योरिटी और एडमिन टीम एक्टिव होगी और प्लांट से टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) तक घायल कर्मचारी को पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर तैयार किया जाएगा। कंपनी का लक्ष्य हादसे के बाद घायल को 10 मिनट के भीतर TMH पहुंचाना है। एक कॉल पर शुरू होगी…
जगदलपुर : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी नरसंहार मामले में एनआईए की विशेष अदालत ने बुधवार को 10 दोषी माओवादियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई। विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत ने 24 में से सात धाराओं में दोषी ठहराते हुए यह फैसला सुनाया। अन्य धाराओं में दोषियों को जुर्माना समेत अलग-अलग सजाएं भी दी गई हैं। 25 मई 2013 को परिवर्तन यात्रा पर हुआ था हमला झीरम घाटी में 25 मई 2013 को कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के दौरान माओवादियों ने हमला किया था। हमले में तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नंद कुमार पटेल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष महेंद्र कर्मा और पूर्व…
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार, 17 सितंबर को अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर देश-विदेश से उन्हें बधाइयां मिल रही हैं। राजनीति, खेल, सिनेमा और सामाजिक क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य, लंबी आयु और निरंतर सफलता की कामना की। भारतीय क्रिकेट जगत के दिग्गज खिलाड़ियों ने भी शुभकामना संदेश साझा कर इस खास अवसर को यादगार बनाया। युवराज सिंह ने की नेतृत्व की सराहना भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर प्रधानमंत्री मोदी के लिए भावपूर्ण संदेश लिखा। उन्होंने जन्मदिन…









