Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- Lust Stories 3 Review: चार निर्देशकों की चार नजरें, रिश्तों की उलझनों में किस कहानी ने जीता दिल?
- आज का राशिफल, इन राशियों की चमकेगी किस्मत, इन्हें रहना होगा सतर्क
- AI की एक गलत सूचना से युद्ध के करीब पहुंचे अमेरिका-चीन, समय रहते दोबारा जांच से टला संकट
- जमशेदपुर से पटना तक रिश्वत का जाल, सीबीआइ ने लेखापाल को दबोचा
- LPG ग्राहकों के लिए बड़ा अपडेट, e-KYC नहीं तो बाजार दर पर मिल सकता है सिलेंडर
- रेलवे ट्रैक किनारे मिला अज्ञात शव, मालगाड़ी चालक की नजर पड़ने पर खुलासा
- जमशेदपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 26 अधिकारियों का तबादला; कई थानों की बदली कमान
- जमशेदपुर में जाम से निपटने का नया प्लान, पीक आवर में प्रमुख चौराहों पर बढ़ेगी पुलिस
Author: ARVIND SINGH
सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर दिनदहाड़े हुई हत्या की वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। बोलायडीह स्थित शीतला मंदिर के समीप अज्ञात हमलावरों ने एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। मृतक की पहचान गोपपाड़ा निवासी 27 वर्षीय जगन्नाथ गोप उर्फ काड़ा के रूप में हुई है। दोपहर करीब एक बजे चार से पांच लोग अचानक युवक के पास पहुंचे और उस पर लगातार धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण जगन्नाथ ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना को अंजाम देने के बाद…
जमशेदपुर: जमशेदपुर के व्यस्ततम व्यावसायिक क्षेत्रों में शामिल बिष्टुपुर बाजार में शनिवार देर रात चोरों ने दो दुकानों को निशाना बनाते हुए करीब 1.90 लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली। एक ही रात में दो दुकानों में हुई चोरी की घटना से व्यापारियों में दहशत और नाराजगी दोनों है। दुकानदारों ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाते हुए पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।चोर सबसे पहले बाजार स्थित श्याम जनरल स्टोर में घुसे। बदमाशों ने दुकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और गल्ले में रखे करीब एक लाख रुपये नकद लेकर फरार हो…
सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के तिरुलडीह थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है। चौड़ा गांव निवासी मो. साहरूख हुसैन को सरकारी योजना का लाभ दिलाने का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने 59 हजार रुपये की ठगी कर ली। आरोपी ने खुद को कुकड़ू प्रखंड का बीडीओ बताते हुए फोन किया और सुखाड़ राहत योजना की राशि खाते में भेजने का भरोसा दिलाया। ठग ने पीड़ित से कहा कि उनका बैंक खाता डीबीटी से लिंक नहीं होने के कारण सरकारी सहायता की राशि नहीं मिल पा रही है। इसके बाद डीबीटी लिंक कराने के नाम पर एक…
जमशेदपुर: साकची टिन शेड स्थित फल मंडी में फल की कीमत को लेकर कर्मचारियों के साथ मारपीट और गुंडागर्दी करने वाले युवक को पुलिस ने कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर उसे सबक सिखाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद साकची पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया और उसे मंडी लेकर पहुंची, जहां दुकानदारों के बीच उसकी परेड कराई गई। इस दौरान आरोपी दोनों हाथ जोड़कर माफी मांगता नजर आया और दोबारा ऐसी हरकत नहीं करने का भरोसा दिया। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह फल व्यवसायी राकेश केशरी की दुकान पर धातकीडीह निवासी मो. फहीम फलों…
अक्षर संवाद, जमशेदपुर स्वदेशी जागरण मंच के बिष्टुपुर स्थित कार्यालय में आज आगामी पर्यावरण पहल अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से विस्तृत रणनीति बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने, अधिक से अधिक युवाओं एवं विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा जनजागरूकता बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान विभिन्न क्षेत्रों के लिए कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियाँ निर्धारित की गईं जिसमे पौधरोपण अभियान को देखेंगे संजय अग्रवाल, अखिल सिंह और गुरजीत सिंह एवं (संगोष्ठी विभाग को देखेंगे) डॉ. अनिल राय, डॉ अजय पाठक और…
जमशेदपुर: सरकार के एफसीआई गोदामों के पुनर्गठन के फैसले के विरोध में जमशेदपुर के मजदूर सड़क पर उतर आए हैं। वर्षों से एफसीआई गोदामों में माल ढुलाई का काम कर रहे मजदूरों ने बर्मामाइंस स्थित एफसीआई गोदाम के बाहर धरना-प्रदर्शन करते हुए राशन उठाव पूरी तरह ठप कर दिया। सरकार के नए निर्देश के अनुसार अब सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) का राशन डीलर सीधे एफसीआई गोदाम से उठाएंगे। साथ ही साकची, करनडीह और बर्मामाइंस स्थित तीनों एफसीआई गोदामों की व्यवस्था को समेटकर केवल बर्मामाइंस गोदाम से ही राशन वितरण किया जाएगा। मजदूरों का कहना है कि इस नई व्यवस्था से…
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम के पोटका प्रखंड में सेरेब्रल मलेरिया से हुई मौतों के मामले को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। उपायुक्त राजीव रंजन के आदेश पर पूरे मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय संयुक्त जांच दल का गठन किया गया है। जांच दल को तीन दिनों के भीतर विस्तृत जांच प्रतिवेदन सौंपने का निर्देश दिया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांच में चिकित्सा कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही या उदासीनता सामने आने पर संबंधित स्वास्थ्य कर्मियों और अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जारी आदेश के अनुसार जांच दल की अध्यक्षता…
जमशेदपुर: जमशेदपुर पुलिस ने करोड़ों रुपये की साइबर ठगी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एक एनजीओ को सीएसआर (CSR) फंड दिलाने का झांसा देकर करीब 3 करोड़ रुपये के लेन-देन को अंजाम दिया था। यह मामला जमशेदपुर साइबर थाना कांड संख्या 52/2026 से जुड़ा है। पीड़िता रीना पाण्डेय की शिकायत पर दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, उनकी संस्था होप-हेल्प फॉर ऑल फाउंडेशन को सीएसआर फंड दिलाने का लालच देकर एक्सिस बैंक में करंट अकाउंट खुलवाया गया। सत्यापन के नाम पर चेक बुक और सिम कार्ड अपने कब्जे में लेकर महज…
रांची: झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों और गिरिडीह पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त कार्रवाई में 25 लाख रुपये के इनामी नक्सली अजय महतो उर्फ टाइगर को गिरफ्तार कर लिया गया। अजय महतो झारखंड पुलिस की मोस्ट वांटेड सूची में शामिल था और उस पर हत्या, लेवी वसूली, पुलिस पर हमले, लूट और देशद्रोह समेत करीब 200 मामले दर्ज बताए जाते हैं। सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट मिला था कि अजय महतो गिरिडीह जिले के पिरटांड क्षेत्र के जंगलों में सक्रिय है। इसके बाद सुरक्षा बलों ने विशेष अभियान चलाया और शुक्रवार सुबह उसे दबोच लिया।…
गुवा, पश्चिमी सिंहभूम किरीबुरू–मनोहरपुर मुख्य मार्ग पर सैडल गेट से लगभग डेढ़ किलोमीटर आगे एक बड़ा वाहन तीखे मोड़ पर असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिसके कारण यह हादसा हुआ। दुर्घटना के बाद वाहन सड़क के बीचों-बीच फंस गया, जिससे मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। इसके कारण यात्रियों एवं वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटाकर यातायात बहाल करने…









