Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- Lust Stories 3 Review: चार निर्देशकों की चार नजरें, रिश्तों की उलझनों में किस कहानी ने जीता दिल?
- आज का राशिफल, इन राशियों की चमकेगी किस्मत, इन्हें रहना होगा सतर्क
- AI की एक गलत सूचना से युद्ध के करीब पहुंचे अमेरिका-चीन, समय रहते दोबारा जांच से टला संकट
- जमशेदपुर से पटना तक रिश्वत का जाल, सीबीआइ ने लेखापाल को दबोचा
- LPG ग्राहकों के लिए बड़ा अपडेट, e-KYC नहीं तो बाजार दर पर मिल सकता है सिलेंडर
- रेलवे ट्रैक किनारे मिला अज्ञात शव, मालगाड़ी चालक की नजर पड़ने पर खुलासा
- जमशेदपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 26 अधिकारियों का तबादला; कई थानों की बदली कमान
- जमशेदपुर में जाम से निपटने का नया प्लान, पीक आवर में प्रमुख चौराहों पर बढ़ेगी पुलिस
Author: ARVIND SINGH
गुमला: झारखंड में उग्रवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस और सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर डुमरी थाना क्षेत्र में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान प्रतिबंधित संगठन झारखंड जन मुक्ति परिषद (JJMP) के पांच लाख रुपये के इनामी सब-जोनल कमांडर रामदेव लोहरा उर्फ रामदेव उरांव समेत चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए उग्रवादियों में एक एरिया कमांडर और संगठन का एक सक्रिय सदस्य भी शामिल है। सुरक्षा बलों ने इनके कब्जे से कई अत्याधुनिक हथियार, मैगजीन और संचार उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस…
कोडरमा: झारखंड के कोडरमा में पुलिस ने बैंक लूट की बड़ी साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया। तिलैया थाना क्षेत्र के इंदरवा-झरनाकुंड में बीती रात बैंक लूट की योजना बना रहे संदिग्ध अपराधियों और पुलिस टीम के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक अपराधी के पैर में गोली लगी, जबकि अपराधियों को पकड़ने के दौरान तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार भी घायल हो गए। पुलिस ने मौके से चार आरोपितों को हिरासत में लिया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि पकड़े गए सभी आरोपित बिहार के सिवान जिले के रहने वाले हैं। गुप्त…
रांची: JSSC-CGL परीक्षा रद्द किए जाने के राज्य सरकार के फैसले के बाद मामला और गरमा गया है। परीक्षा में सफल होकर नियुक्ति पाने वाले और अपने पदों पर योगदान देकर काम कर चुके अभ्यर्थी अब अपनी नियुक्तियों को लेकर स्पष्टता और न्याय की मांग कर रहे हैं। मंगलवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थी रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन के पास जुटे और सरकार के फैसले के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों का कहना है कि यदि परीक्षा में किसी स्तर पर गड़बड़ी हुई है तो उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।…
धनबाद: धनबाद में गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह के सदस्यों और पुलिस के बीच एक बार फिर मुठभेड़ हुई है। सोमवार देर रात बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के निरंकारी चौक के पास हुई इस मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो संदिग्ध अपराधियों के पैर में गोली लगी। दोनों घायलों को पुलिस ने गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं, उनका तीसरा साथी मौके से फरार होने में सफल रहा। घायलों की पहचान वासेपुर निवासी इरफान अंसारी उर्फ टुना और पुटकी निवासी नजीर अंसारी उर्फ नन्हे के रूप में हुई है। पुलिस फरार तीसरे आरोपी की तलाश में…
मुंबई: देश की प्रमुख एकीकृत बिजली कंपनियों में शामिल टाटा पावर और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे (IIT Bombay) ने स्वच्छ ऊर्जा और अगली पीढ़ी की पावर टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में अनुसंधान एवं नवाचार को बढ़ावा देने के लिए रणनीतिक साझेदारी की है। दोनों संस्थानों ने लंबे समय तक सहयोग के लिए मास्टर रिसर्च एग्रीमेंट (MRA) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते का उद्देश्य प्रयोगशाला स्तर पर विकसित अत्याधुनिक तकनीकों को बड़े स्तर पर उपयोग और व्यावसायीकरण के योग्य बनाना है। इसके माध्यम से भारत के ऊर्जा क्षेत्र के लिए भविष्य की जरूरतों के अनुरूप सुरक्षित, टिकाऊ और आधुनिक तकनीकी समाधान…
जमशेदपुर: जमशेदपुर और झारखंड के लिए गौरव का क्षण है। देश की राजधानी नई दिल्ली में लाल किले पर आयोजित 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान देश की प्रमुख झीलों के नाम पर दर्शक दीर्घाओं का नामकरण किया गया। इसमें जमशेदपुर की ऐतिहासिक डिमना लेक को भी स्थान मिला। देशभर की 25 प्रमुख झीलों को सम्मान देते हुए बनाए गए इन दर्शक दीर्घाओं में डिमना लेक का शामिल होना जमशेदपुर की जल संरक्षण और दूरदर्शी जल प्रबंधन की विरासत को राष्ट्रीय मंच पर पहचान मिलने जैसा है। डिमना लेक सिर्फ जमशेदपुर की खूबसूरत पहचान नहीं, बल्कि आठ दशक से अधिक…
सिद्धार्थ पाण्डेय / चाईबासा जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सह उप मुख्य सचेतक (सत्तारूढ़ दल) सोनाराम सिंकु ने सोमवार को वैतरणी नदी तट पर स्थित प्रसिद्ध रामतीर्थ (रामेश्वर धाम) मंदिर पहुंचकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। उन्होंने जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र समेत पूरे झारखंड के लोगों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस दौरान मंदिर कमेटी के उपाध्यक्ष प्रभात प्रधान समेत समिति के कई सदस्य मौजूद रहे। विधायक सोनाराम सिंकु ने कहा कि रामतीर्थ क्षेत्र धार्मिक और प्राकृतिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। वैतरणी नदी के तट पर स्थित यह स्थल श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बनता जा…
मंत्रियों के साथ चार घंटे की बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने दी परीक्षा रद्द करने की जानकारी रांची: झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर चल रहे विवाद के बीच हेमंत सोरेन सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। JPSC के बाद अब JSSC-CGL परीक्षा को भी रद्द कर दिया गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार देर रात मीडिया को इसकी जानकारी दी। बताया गया कि मुख्यमंत्री ने मंत्रियों के साथ करीब चार घंटे तक बैठक की, जिसके बाद परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया गया। JSSC-CGL परीक्षा को लेकर झारखंड में पिछले 24 दिनों से छात्रों का आंदोलन जारी था।…
जमशेदपुर: वित्तीय वर्ष 2026-27 में निर्धारित राजस्व लक्ष्य के मुकाबले पूर्वी सिंहभूम जिले में कई विभागों की प्रगति अपेक्षाकृत धीमी है। सोमवार को समाहरणालय सभागार में डीसी राजीव रंजन की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में विभागवार राजस्व संग्रहण की स्थिति सामने आई। राज्य कर के अर्बन अंचल में वार्षिक लक्ष्य के मुकाबले अब तक 19.52 प्रतिशत, जमशेदपुर अंचल में 25.12 प्रतिशत और सिंहभूम अंचल में 20.31 प्रतिशत राजस्व संग्रहण हुआ है। इसे देखते हुए उपायुक्त ने अधिकारियों को उपलब्ध संसाधनों और संभावित राजस्व स्रोतों का प्रभावी इस्तेमाल करते हुए संग्रहण की गति बढ़ाने का निर्देश दिया। बैठक में खनन…
– रात-दिन हाईवा से परिवहन, ग्रामीणों ने जांच और कार्रवाई की मांग की विजय गोप, अक्षर संवाद सरायकेला-खरसावां जिले के तिरुलडीह क्षेत्र में अवैध बालू भंडारण और परिवहन का कारोबार एक बार फिर सुर्खियों में है। आरोप है कि यहां दर्जनों स्थानों पर अवैध बालू डंप कर रात-दिन हाईवा से ढुलाई की जा रही है। बालू की खेप पश्चिम बंगाल, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां के विभिन्न इलाकों में भेजी जा रही है। सबसे गंभीर आरोप परिवहन चालान में गड़बड़ी को लेकर है। सूत्रों के अनुसार कई हाईवा में सिर्फ 300 सीएफटी बालू का वैध चालान रहता है, जबकि वाहन में…









