Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- इमरान हाशमी और हिमेश रेशमिया की सुपरहिट जोड़ी लौटी, ‘गनमास्टर जी9’ का पहला गाना रिलीज
- करमा विसर्जन के दौरान पलामू में दो हादसे, छह लोगों की डूबने से मौत
- झारखंड में चार दिन मौसम का कड़ा वार, भारी बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट
- त्योहारों पर आसमान छूने लगा हवाई किराया, रांची आने के लिए ₹25 हजार तक खर्च
- दिल्ली में छात्रा का पीछा कर स्कूटी में मारी टक्कर, सड़क पर दूर तक घिसटने से गंभीर घायल
- सिर पर गमछा, हाथ में राहत… बाढ़ के बीच सोनू सूद का सेवा अभियान
- 23 सितंबर राशिफल, आज रात से शुरू होगा पंचक, इन राशियों को मिल सकते हैं नए अवसर
- टेल्को रोड नंबर 26 में दुर्गा पूजा पंडाल का भूमि पूजन, जंगल थीम में दिखेगी झारखंड की झलक
Author: ARVIND SINGH
गढ़वा : देश में 5जी नेटवर्क के विस्तार और गांव-गांव तक तेज इंटरनेट पहुंचाने के दावों के बीच झारखंड के गढ़वा जिले से संचार व्यवस्था की चिंताजनक तस्वीर सामने आई है। खरौंधी प्रखंड के सोन तटीय क्षेत्र में बसे खोखा और पड़रच गांव के लोग आज भी मोबाइल नेटवर्क जैसी बुनियादी सुविधा के लिए संघर्ष कर रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि फोन पर बात करने के लिए ग्रामीणों को ऊंचे स्थान या पेड़ का सहारा लेना पड़ता है। नेटवर्क की तलाश में पेड़ों तक पहुंचते हैं लोग ग्रामीणों के मुताबिक, जमीन पर मोबाइल रखने से फोन में नेटवर्क नहीं…
रांची : केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) समेत केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। केंद्र सरकार की नियुक्ति समिति ने 1995 बैच के छह वरिष्ठ भारतीय पुलिस सेवा अधिकारियों को स्पेशल महानिदेशक और संबंधित वरिष्ठ पदों पर नियुक्त करने की मंजूरी दी है। इसके साथ ही सीआईएसएफ मुख्यालय में सेक्टर स्तर पर भी अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव हुआ है। पद्माकर एस. रानिपसे को मिली अहम जिम्मेदारी ओडिशा कैडर के 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी पद्माकर एस. रानिपसे को सीआईएसएफ में स्पेशल महानिदेशक बनाया गया है। वह इससे पहले इसी बल में अपर महानिदेशक के…
रांची : राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत हिनू में दो कारों की टक्कर के बाद शुरू हुआ विवाद कथित तौर पर मारपीट और लूटपाट तक पहुंच गया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि नुकसान की भरपाई को लेकर बातचीत चल ही रही थी कि दूसरे पक्ष ने अपने साथियों को बुला लिया। इसके बाद करीब 15 लोगों ने शिकायतकर्ता और उनके पिता पर हमला कर दिया। डोरंडा थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीछे से कार में टक्कर लगने पर शुरू हुआ विवाद शिकायतकर्ता अमन कुमार के…
जमशेदपुर : चक्रधरपुर की एकाउंट कॉलोनी में डेढ़ साल के मासूम की फिनाइल की टिकिया निगलने के बाद मौत हो गई। बच्चा घर में खेल रहा था। इसी दौरान उसकी नजर फिनाइल की टिकिया पर पड़ी और उसने उसे चॉकलेट समझकर मुंह में डाल लिया। कुछ देर बाद उल्टी होने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। मुंह से निकाल दिया था टिकिया का टुकड़ा मृतक बच्चे की पहचान चक्रधरपुर निवासी सनी दीप के इकलौते पुत्र शिवम दीप के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, बच्चे ने फिनाइल की टिकिया का कुछ हिस्सा निगल लिया था। जानकारी होते ही…
जमशेदपुर : झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान जमशेदपुर में बड़ा मामला सामने आया है। जांच में तीन ऐसे लोगों के नाम मतदाता सूची में दर्ज पाए गए हैं, जिनके अफगानिस्तान के नागरिक होने का संदेह था। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद पासपोर्ट कार्यालय ने भी इसकी पुष्टि कर दी है। प्रशासन अब तीनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी में जुट गया है। तीनों के नाम मतदाता सूची में दर्ज मिले जांच में जिन तीन लोगों के नाम सामने आए हैं, उनकी पहचान मो. इब्राहिम (44 वर्ष), मो. असलम (41 वर्ष) और असिल खान…
JSSC CGL पर हाई कोर्ट की रोक, नियुक्ति रद करने के सरकार के आदेश को झटका; वेतन पर 15 सितंबर को सुनवाई
रांची : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की सीजीएल नियुक्ति परीक्षा को लेकर चल रहे विवाद में मंगलवार को झारखंड हाई कोर्ट ने महत्वपूर्ण आदेश दिया। हाई कोर्ट ने सीजीएल नियुक्ति रद करने के राज्य सरकार के आदेश पर रोक लगा दी है। इससे नियुक्ति रद होने की कार्रवाई का सामना कर रहे अभ्यर्थियों को फिलहाल राहत मिली है। अदालत ने मामले में राज्य सरकार और जेएसएससी से जवाब मांगा है। वहीं, वेतन भुगतान से जुड़े मुद्दे पर अगली सुनवाई 15 सितंबर को होगी। सरकार के आदेश को दी गई थी हाई कोर्ट में चुनौती हाई कोर्ट के जस्टिस…
पुणे : पुणे पुलिस ने सरकारी नौकरी में खेल कोटे का लाभ लेने के लिए 1000 से ज्यादा फर्जी खेल प्रमाणपत्र जारी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने करीब 60 ऐसे लोगों की पहचान की है, जिन्होंने सरकारी पदों के लिए आवेदन करते समय इन फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया। कभी आयोजित नहीं हुईं प्रतियोगिताओं के भी बनाए रिकॉर्ड पुलिस अधिकारी के अनुसार, महाराष्ट्र कुराश एसोसिएशन के अध्यक्ष और सचिव ने कथित तौर पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के फर्जी रिकॉर्ड तैयार किए। जांच में सामने आया कि कुछ…
नई दिल्ली : अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से चल रहा तनाव एक बार फिर खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। अमेरिका ने मंगलवार को फारस की खाड़ी में खार्ग द्वीप के पास पांच ईरानी तेल टैंकरों पर हमला किया। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, ये सभी टैंकर ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) से जुड़े थे। यह कार्रवाई अमेरिकी नौसेना के एक युद्धपोत पर मिसाइल हमले के प्रयास के जवाब में की गई। ईरानी टैंकरों पर अमेरिकी कार्रवाई अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि खार्ग द्वीप के पास ईरानी तेल टैंकरों को निशाना बनाया गया। अमेरिका का दावा…
नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजमार्गों पर दुर्घटना के बाद घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाने की तैयारी की है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय देश के प्रत्येक टोल प्लाजा पर एंबुलेंस सेवा उपलब्ध कराने की योजना पर काम कर रहा है। इस व्यवस्था को टोल-फ्री आपातकालीन नंबर 112 से जोड़ने की तैयारी है, जिससे सूचना मिलते ही नजदीकी एंबुलेंस घटनास्थल के लिए रवाना की जा सके। राज्य सरकारों को दी जाएगी जिम्मेदारी प्रस्तावित व्यवस्था के तहत टोल प्लाजा पर उपलब्ध एंबुलेंस का संचालन संबंधित राज्य सरकारें करेंगी।…
पटना : बिहार में शराबबंदी के बावजूद तस्करी के नए-नए मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला पटना जंक्शन का है, जहां कोतवाली थाना पुलिस ने इंदौर एक्सप्रेस से पहुंची बीए की एक छात्रा और उसके कथित सहयोगी को बड़ी मात्रा में शराब के साथ हिरासत में लिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, युवती दानापुर की निवासी है और पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी भी कर रही थी। हालांकि, मामले में आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने और अदालत के निर्णय के बाद ही होगी। संदेह होने पर पुलिस ने रोका रिपोर्ट के मुताबिक, पटना जंक्शन पर सिविल ड्रेस में…










