Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- भारी बारिश का अलर्ट, पूर्वी सिंहभूम में 26 सितंबर को 12वीं तक सभी स्कूल बंद
- घर-घर पहुंचेगा स्वदेशी का संदेश, जमशेदपुर में 2 अक्टूबर तक चलेगा विशेष अभियान
- गांवों तक बैंकिंग पहुंच बढ़ाने की तैयारी, लंबित ऋण आवेदनों के शीघ्र निपटारे का निर्देश
- टाटा वर्कर्स यूनियन में टाटा ग्रुप कंपनी सेक्रेटरी मीट-2026, 100 साल के इतिहास से रूबरू हुए 60 डेलीगेट
- चुनाव आयोग के खिलाफ सड़कों पर विपक्ष, कई राज्यों में प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए नेता
- सोनारी मरीन ड्राइव हादसे में चार विद्यार्थियों की मौत से शोक में जमशेदपुर, सिंहभूम चैम्बर बोला- बेहद झकझोर देने वाली घटना
- गोलमुरी में लूट के बाद अब चोरी, 24 घंटे में दूसरी वारदात से व्यापारियों में दहशत, कल बंद की तैयारी
- सियासत के बाद अब अदालत में नई पारी, पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने पास की AIBE परीक्षा
Author: ARVIND SINGH
रांची : दशहरा, दीपावली और छठ के दौरान घर लौटने की तैयारी कर रहे लोगों को इस बार हवाई यात्रा के लिए ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है। त्योहारों की तारीखें नजदीक आने के साथ प्रमुख शहरों से रांची आने वाली उड़ानों में सीटों की मांग बढ़ गई है। इसका सीधा असर टिकट की कीमतों पर दिखाई दे रहा है। कुछ मार्गों पर किराया 15 हजार से बढ़कर करीब 25 हजार रुपये तक पहुंच गया है। नवंबर की उड़ानों पर सबसे ज्यादा दबाव उपलब्ध बुकिंग आंकड़ों के मुताबिक, 5 से 7 नवंबर के बीच रांची आने वाली कई उड़ानों का…
नई दिल्ली : दक्षिणी दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ाने वाला मामला सामने आया है। लाडो सराय स्थित एक आर्ट फर्म में इंटर्नशिप कर रही 21 वर्षीय छात्रा का बाइक सवार दो युवकों ने कथित तौर पर पीछा किया। आरोप है कि अभद्र टिप्पणियां करने के बाद युवकों ने छात्रा की स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई और चिकित्सकों ने उसे प्लास्टिक सर्जरी कराने की सलाह दी है। देर रात घर लौट रही थी छात्रा जानकारी के अनुसार, छात्रा ओखला के एक डिजाइन संस्थान में चौथे वर्ष की पढ़ाई…
पटना/बेगूसराय : बिहार में बाढ़ से मची तबाही के बीच अभिनेता और समाजसेवी सोनू सूद राहत अभियान में जुटे हुए हैं। सिर पर गमछा बांधे और हाथ में राहत सामग्री लिए सोनू सूद बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे और जरूरतमंद परिवारों से मुलाकात की। उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। नाव से बाढ़ प्रभावित इलाकों तक पहुंचे सोनू सूद मंगलवार को बेगूसराय और आसपास के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे। पानी से घिरे इलाकों में जाने के लिए उन्होंने नाव का सहारा लिया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से उनकी समस्याएं जानीं और राहत सामग्री उपलब्ध कराई।…
नई दिल्ली : 23 सितंबर का दिन ग्रह-नक्षत्रों की विशेष स्थिति के कारण कई राशियों के लिए बदलाव लेकर आ सकता है। चंद्रमा दिन के अधिकांश समय मकर राशि में रहेगा और रात में कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। चंद्रमा के कुंभ राशि में पहुंचते ही पंचक आरंभ हो जाएगा। इसका सबसे अधिक प्रभाव कुंभ राशि पर दिखाई दे सकता है। वहीं गुरु और मंगल की अनुकूल चाल कुछ लोगों के रुके कार्यों को गति देने में सहायक बन सकती है। रात से शुरू होगा पंचक ज्योतिषीय गणना के अनुसार, चंद्रमा के धनिष्ठा नक्षत्र में रहते हुए कुंभ राशि में…
जमशेदपुर : टेल्को रोड नंबर 26 स्थित नॉर्थ एरिया दुर्गा पूजा कमेटी के पूजा पंडाल निर्माण के लिए मंगलवार को विधिवत भूमि पूजन किया गया। पुरोहित की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना हुई। इसके बाद ध्वज स्थापित कर पंडाल निर्माण कार्य की शुरुआत की गई। प्रकृति-जंगल थीम बनेगा आकर्षण कमेटी के महासचिव मनोज सिंह ने बताया कि इस वर्ष पूजा पंडाल को प्रकृति-जंगल थीम पर तैयार किया जाएगा। पंडाल के माध्यम से झारखंड की प्राकृतिक संपदा, जंगल और स्थानीय संस्कृति की झलक श्रद्धालुओं के सामने प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाएगा। पंडाल में दिखेगी झारखंड की संस्कृति कमेटी…
जमशेदपुर : कदमा निवासी युवा कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड की जांच का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। हत्याकांड की कड़ियों को जोड़ने के क्रम में पुलिस टीम ने सिदगोड़ा क्षेत्र स्थित विक्रम शर्मा के कार्यालय में तलाशी ली। पुलिस ने कार्यालय का ताला खुलवाकर अंदर मौजूद दस्तावेजों और अन्य सामग्री की जांच की। निखार हत्याकांड की जांच कर रही जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां पुलिस की संयुक्त टीम पुराने संपर्कों, संभावित नेटवर्क और घटना से जुड़े संदिग्ध पहलुओं को खंगाल रही है। इसी क्रम में विक्रम शर्मा के कार्यालय की तलाशी को जांच की महत्वपूर्ण कार्रवाई के तौर पर देखा जा…
जमशेदपुर : सिदगोड़ा की टाटा स्टील क्वार्टर कॉलोनी में मंगलवार को दिनदहाड़े हुई बड़ी चोरी से इलाके में हड़कंप मच गया। बदमाशों ने ड्यूटी पर गए टाटा स्टीलकर्मी सुब्रतो दास के बंद क्वार्टर को निशाना बनाया और करीब 50 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर व 20 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। वारदात के तरीके से पुलिस को घर की पहले से रेकी किए जाने का भी शक है। सुबह घर से निकले, दोपहर लौटे तो बिखरा मिला सामान सुब्रतो दास सुबह करीब 7:40 बजे ड्यूटी के लिए निकले थे, जबकि उनकी पत्नी अंबिका दास करीब सात बजे रामकृष्ण…
नई दिल्ली : भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICSSR), नई दिल्ली की प्रतिष्ठित सीनियर फेलोशिप के लिए डॉ. अमर कुमार का चयन किया गया है। उनके चयन की जानकारी मिलने के बाद शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं और शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। शोध कार्य और अकादमिक उपलब्धियों के आधार पर चयन डॉ. अमर कुमार का चयन सामाजिक विज्ञान के क्षेत्र में उनके शोध कार्य, अकादमिक उपलब्धियों और शोध अनुभव के आधार पर किया गया है। ICSSR की सीनियर फेलोशिप सामाजिक विज्ञान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले शोधकर्ताओं को प्रदान की जाती है। डॉ. अमर कुमार ने भारत के प्रसिद्ध…
21 गाड़ियां बरामद… अब खुलेगा वाहन चोरी के पूरे नेटवर्क का राज! बिष्टुपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवा जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में वाहन चोरी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 21 चोरी के वाहन बरामद किए हैं। बड़ी संख्या में वाहनों की बरामदगी के बाद पुलिस अब इस पूरे मामले के पीछे सक्रिय वाहन चोर गिरोह और उसके नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुट गई है। पुलिस की जांच अब केवल वाहन चोरी करने वालों तक सीमित नहीं है, बल्कि चोरी के वाहनों को छिपाने, खरीदने-बेचने और खपाने वालों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।…
जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के क्रॉस रोड नंबर 20 स्थित टाटा स्टील के एक कर्मचारी के घर से गहने और नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। परिवार के अनुसार, घर की अलमारी में रखे करीब ₹40 लाख मूल्य के सोने के गहने और ₹30 हजार नकद गायब हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। घर लौटने पर खुली मिली अलमारी परिवार ने पुलिस को बताया कि घर लौटने पर कमरे की अलमारी खुली मिली। सामान देखने के बाद उन्हें गहने और नकदी गायब होने का पता चला। चोरी हुए…









