Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- ड्रोन से घेरा, गन्ने के खेत से मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश तेज
- तीन घंटे की वार्ता से जगी उम्मीद, धमाकों की खबर ने फिर बढ़ाई अमेरिका–ईरान चिंता
- इमरान हाशमी और हिमेश रेशमिया की सुपरहिट जोड़ी लौटी, ‘गनमास्टर जी9’ का पहला गाना रिलीज
- करमा विसर्जन के दौरान पलामू में दो हादसे, छह लोगों की डूबने से मौत
- झारखंड में चार दिन मौसम का कड़ा वार, भारी बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट
- त्योहारों पर आसमान छूने लगा हवाई किराया, रांची आने के लिए ₹25 हजार तक खर्च
- दिल्ली में छात्रा का पीछा कर स्कूटी में मारी टक्कर, सड़क पर दूर तक घिसटने से गंभीर घायल
- सिर पर गमछा, हाथ में राहत… बाढ़ के बीच सोनू सूद का सेवा अभियान
Author: ARVIND SINGH
गुरुग्राम : गोल्फ कोर्स रोड पर रविवार सुबह हुई कथित रोड रेज की घटना ने सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बाइक चला रही शिवानी चौहान को एक कार ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गईं। घटना के बाद शिवानी के परिजनों ने कार सवार लोगों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। परिवार का आरोप है कि यह सामान्य सड़क दुर्घटना नहीं, बल्कि विवाद के बाद जानबूझकर टक्कर मारने का मामला है। हालांकि, आरोपों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। राइडिंग गियर के बावजूद आईं…
जमशेदपुर : सरायकेला-खरसावां निवासी 21 वर्षीय युवक के पेट में वर्षों से पल रहा करीब एक किलो का ट्यूमर आखिरकार एमजीएम अस्पताल में जटिल सर्जरी के बाद निकाल दिया गया। जांच के दौरान चिकित्सकों के सामने ऐसी स्थिति आई, जिसे युवक के परिवार ने करीब दो दशक तक गंभीरता से नहीं लिया था। युवक की दाहिनी अंडकोष की थैली में जन्म से ही अंडकोष मौजूद नहीं था, जबकि पेट के अंदर बड़ा ट्यूमर विकसित हो चुका था। करीब चार साल पहले युवक को पेट में दर्द के साथ अंदर गोला जैसा महसूस होने लगा था। परेशानी धीरे-धीरे बढ़ती रही।…
जमशेदपुर : टाटा स्टील प्रबंधन ने वरिष्ठ अधिकारियों के स्तर पर बड़े बदलाव करते हुए कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। कंपनी ने आईएल-3 स्तर के दो वरिष्ठ अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। इसके साथ ही टाटा स्टील की अनुषंगी कंपनी टीआरएफ लिमिटेड में नई सीएचआरओ की नियुक्ति, जी टाउन क्लब की एग्जीक्यूटिव कमेटी और ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन कमेटी का भी पुनर्गठन किया गया है। मोहनसीन आजाद कादरभाई को मिली बड़ी जिम्मेदारी टाटा स्टील के टेक्नोलॉजी एंड न्यू प्रोडक्ट्स (प्लेट प्रोडक्ट्स) के प्रिंसिपल टेक्नोलॉजिस्ट मोहनसीन आजाद कादरभाई को हेड, एंटरप्राइज रिस्क मैनेजमेंट नियुक्त किया गया है। वह जमशेदपुर मुख्यालय से…
मुंबई/भायंदर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के कुछ दिनों बाद उनके पुराने स्कूलमेट असगर अली वोरा से जुड़े जमीन विवाद में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। भायंदर ईस्ट के नवघर इलाके की विवादित जमीन को लेकर भाजपा विधायक नरेंद्र मेहता ने कब्जा छोड़ने और प्लॉट के लिए मिली निर्माण अनुमति सरेंडर करने की बात कही है। साथ ही वोरा के खिलाफ पहले की गई शिकायत वापस लेने की जानकारी भी सामने आई है। 8 सितंबर को PM मोदी से मिले थे असगर अली वोरा 81 वर्षीय असगर अली वोरा ने 8 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की…
अनुगुल : ओडिशा के अनुगुल जिले की बलदा पहाड़ियों में प्रस्तावित बॉक्साइट खनन को लेकर मंगलवार को तनाव की स्थिति बन गई। नंदपुर ब्लॉक के बलदा पहाड़ी क्षेत्र में कथित ड्रोन सर्वे का ग्रामीणों ने जोरदार विरोध किया। सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सर्वे करने पहुंची अदाणी समूह की टीम को घेर लिया। ग्रामीणों ने कंपनी के प्रतिनिधियों और कर्मचारियों को रोककर बंधक बना लिया। सूचना मिलने पर पांडुआ पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के बीच घिरी टीम को मुक्त कराया। ग्रामीणों द्वारा रोके गए ड्रोन और वाहनों को पुलिस ने जब्त कर लिया। इसके बाद सर्वे का…
नई दिल्ली : रूस से कच्चा तेल खरीदने को लेकर भारत पर अमेरिका में एक बार फिर टैरिफ का दबाव बढ़ गया है। अमेरिकी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स ने मंगलवार को ‘Lindsey O. Graham Sanctioning Russia and Iran Act of 2026’ को आगे बढ़ाने के पक्ष में 214-211 से प्रक्रियात्मक वोट किया। अब बिल पर अंतिम वोट की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। सीनेट में 86-11 से पास हो चुका है बिल यह विधेयक अमेरिकी सीनेट में अगस्त में भारी बहुमत से पारित हुआ था। सीनेट के संस्करण में रूस के बड़े तेल-गैस खरीदारों पर 100% तक टैरिफ लगाने का…
पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई बिहार मंत्रिमंडल की बैठक में 17 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। फैसलों में गया के विष्णुपद मंदिर क्षेत्र का विकास, सोन और फल्गु नदियों को जोड़ने की योजना, जलस्रोतों का संरक्षण और छोटे शहरों में हवाई संपर्क बढ़ाने के प्रयास शामिल हैं। सरकार की स्वीकृति के बाद इन योजनाओं के कार्यान्वयन की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। विष्णुपद मंदिर क्षेत्र के लिए 2,520 करोड़ रुपये गया के विष्णुपद मंदिर क्षेत्र को विकसित करने के लिए 2,520 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। प्रस्तावित विष्णुपद कॉरिडोर में मंदिर परिसर के…
नई दिल्ली : UPI से पेमेंट करने वालों के लिए अहम खबर है। ₹2,000 से अधिक के कुछ UPI ट्रांजैक्शन पर ₹5 तक का शुल्क लग सकता है। हालांकि, आम ग्राहकों को इसका भुगतान नहीं करना होगा। यह शुल्क मर्चेंट यानी व्यापारियों से लिया जाएगा। ₹2,000 तक के UPI पेमेंट पर कोई चार्ज नहीं केंद्र सरकार के नोटिफिकेशन के मुताबिक, ₹2,000 तक के UPI ट्रांजैक्शन या RuPay-पावर्ड डेबिट कार्ड से किए गए पेमेंट पर ग्राहक से कोई चार्ज नहीं लिया जा सकता। ऐसे में दुकानदार या ग्राहक को सीधे तौर पर अतिरिक्त भुगतान करने की जरूरत नहीं होगी। ₹2,000 से ऊपर…
सरायकेला : चौका थाना क्षेत्र के चौका-पातकुम रोड पर बालाजी हॉस्पिटल के सामने मंगलवार शाम करीब छह बजे तेज रफ्तार बाइक ने खेत से काम कर घर लौट रही एक महिला को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक और महिला दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सड़क पर तड़प रहे थे दोनों घायल प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, रुगड़ी निवासी भवानी महतो खेत से काम कर अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान सड़क पर तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी…
नई दिल्ली : 15 सितंबर 2026। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में स्थायी सदस्यता की भारत की मांग फिर चर्चा में है। हालिया BRICS शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परिषद में सुधार के लिए स्पष्ट समयसीमा और ठोस नतीजों पर जोर दिया। सवाल यह है कि भारत की दावेदारी मजबूत होने के बावजूद स्थायी सीट मिलने में देर क्यों हो रही है? आबादी और अर्थव्यवस्था की दलील भारत अपनी विशाल आबादी और बढ़ते आर्थिक प्रभाव को दावेदारी का अहम आधार मानता है। उसका तर्क है कि दुनिया के बड़े हिस्से को प्रभावित करने वाले फैसलों में आज के…










