Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- टेल्को रोड नंबर 26 में दुर्गा पूजा पंडाल का भूमि पूजन, जंगल थीम में दिखेगी झारखंड की झलक
- निखार हत्याकांड में नया मोड़, देहरादून में मारे गए विक्रम शर्मा के कार्यालय तक पहुंची पुलिस
- पीछे की दीवार फांदी, ताला तोड़ा और अलमारी साफ… सिदगोड़ा में 50 लाख की चोरी
- ICSSR की प्रतिष्ठित सीनियर फेलोशिप के लिए डॉ. अमर कुमार चयनित, शोध जगत में खुशी की लहर
- 21 गाड़ियां बरामद… अब खुलेगा वाहन चोरी के पूरे नेटवर्क का राज! बिष्टुपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- सिदगोड़ा में टाटा स्टील कर्मचारी के घर चोरी, ₹40 लाख के गहने और नकदी गायब
- सुदिव्य सोनू की विरासत संभालेंगी श्वेता शर्मा? 26 सितंबर के बाद मंत्रिमंडल में एंट्री की चर्चा तेज
- लद्दाख का उदाहरण देकर पश्चिम यूपी के वकीलों ने उठाई हाईकोर्ट बेंच की मांग, सीएम योगी ने क्या कहा?
Author: ARVIND SINGH
लातेहार: झारखंड पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी कामयाबी मिली है। लातेहार पुलिस ने सीआरपीएफ और कोबरा-209 बटालियन के साथ संयुक्त अभियान चलाकर 20 लाख रुपए के इनामी हार्डकोर माओवादी रविन्द्र गंझू को गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी के साथ ही सुरक्षा बलों ने बड़ी मात्रा में हथियार और जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, रविन्द्र गंझू लंबे समय से लेवी वसूली, विकास कार्यों में बाधा पहुंचाने और सुरक्षा बलों पर हमलों जैसी कई बड़ी नक्सली घटनाओं में शामिल रहा है। पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में बताया कि गुप्त सूचना मिली थी…
गिरिडीह: गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र के भिखोडीह गांव निवासी नीरज हाजरा के अपहरण के बाद हुई हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस मामले में पुलिस ने मृतक की होने वाली पत्नी उर्मिला कुमारी और उर्मिला के जीजा सुभाष पासवान को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि दोनों के बीच कथित प्रेम संबंध थे और इसी वजह से नीरज की हत्या की साजिश रची गई। मामले का खुलासा मंगलवार को खोरीमहुआ के एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार ने प्रेसवार्ता में किया। उन्होंने बताया कि नीरज हाजरा राजस्थान में मजदूरी करता था। उसकी शादी 7 जुलाई को…
गुवा (पश्चिमी सिंहभूम): पश्चिमी सिंहभूम जिले के बड़ाजामदा स्थित भट्टीसाई में यात्रियों की सुविधा के लिए बनाया गया नया बस स्टैंड वर्षों बाद भी शुरू नहीं हो सका है। निर्माण कार्य पूरा होने के बावजूद अब तक इसका उद्घाटन नहीं होने से करोड़ों रुपये की लागत से तैयार यह सार्वजनिक सुविधा केंद्र बेकार पड़ा हुआ है। लंबे समय से उपयोग नहीं होने के कारण बस स्टैंड की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, बस स्टैंड में यात्रियों के लिए शेड, बैठने की व्यवस्था और अन्य बुनियादी सुविधाएं विकसित की गई थीं, ताकि बसों का संचालन…
धनबाद: धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र की भुरकुंडा पंचायत स्थित साहेबगंज बस्ती में मंगलवार तड़के एक सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई। वार्ड सदस्य सोनामुनी मरांडी के पति रूपलाल मरांडी की अज्ञात हमलावर ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। परिजनों के अनुसार, मंगलवार सुबह रूपलाल मरांडी अपने घर के बाहर चूल्हे के लिए लकड़ी काट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे एक अज्ञात हमलावर ने उनकी कुल्हाड़ी छीन ली और उसी से उन पर ताबड़तोड़…
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र के जयपुर गांव में जमीन बिक्री से मिले रुपये के बंटवारे को लेकर हुए विवाद ने एक परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। मामूली कहासुनी देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई, जिसमें छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक की रांची ले जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई।पुलिस के अनुसार, जयपुर गांव में सड़क किनारे स्थित एक जमीन हाल ही में बेची गई थी। इसी जमीन से प्राप्त राशि…
जमशेदपुर: शहर के चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड में पुलिस का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी का असर है कि मामले में नामजद आरोपी एक-एक कर कानून के सामने आत्मसमर्पण कर रहे हैं। मंगलवार को इस मामले के एक अन्य आरोपी राघवेंद्र ने बिष्टुपुर थाना पहुंचकर सरेंडर कर दिया। आत्मसमर्पण के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इससे पहले मामले के मुख्य आरोपी विश्वजीत मंडल ने अदालत में आत्मसमर्पण किया था। वहीं, आरोपी राहुल दुबे भी बिष्टुपुर थाना पहुंचकर पुलिस के समक्ष सरेंडर कर चुका है। अब राघवेंद्र के सरेंडर के साथ ही…
जमशेदपुर: बर्मामाइंस क्षेत्र में पेयजल संकट और गंदे पानी की समस्या को लेकर मंगलवार को स्थानीय लोगों का आक्रोश सामने आया। ईस्ट प्लांट बस्ती, विनोबा आश्रम, धोबी घाट और चुनाभट्टा के सैकड़ों निवासी टाटा के बर्मामाइंस स्थित वाटर प्लांट पहुंचे और अधिकारियों का घेराव कर जल्द समाधान की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पिछले कई दिनों से क्षेत्र में बदबूदार और गंदा पानी सप्लाई किया जा रहा है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। बस्तीवासियों का कहना है कि पानी की गुणवत्ता लगातार खराब हो रही है। दूषित पानी के कारण बच्चों, बुजुर्गों और…
धनबाद: झारखंड के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मन्नान मल्लिक का मंगलवार को रांची के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की पुष्टि उनके अधिवक्ता अभय कुमार भट्ट ने की। उनके निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि मन्नान मल्लिक पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे और रांची के एक अस्पताल में उपचाराधीन थे। इसी बीच धनबाद के चर्चित मटकुरिया गोलीकांड मामले में अदालत ने हाल ही में उन्हें, उनके पुत्र समेत अन्य आरोपियों को दोषी ठहराते हुए तीन-तीन वर्ष के कारावास…
धनबाद: धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में हजारीबाग पुलिस के एक आरक्षी की जान चली गई, जबकि चार अन्य पुलिसकर्मी और वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए धनबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हजारीबाग जिले के चलकुशा थाना में तैनात पुलिस टीम एक मामले में कार्रवाई करने के लिए धनबाद के मैथन थाना क्षेत्र पहुंची थी। छापेमारी की प्रक्रिया पूरी करने के बाद टीम मंगलवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे सरकारी…
जमशेदपुर: जुगसलाई थाना क्षेत्र के शिव घाट रोड स्थित विंध्यवासिनी मंदिर के समीप प्रस्तावित सरकारी शराब दुकान को लेकर स्थानीय लोगों का विरोध तेज हो गया है। सोमवार देर रात बड़ी संख्या में बस्तीवासी सड़क पर उतर आए और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर विरोध प्रदर्शन करते हुए मांग की कि रिहायशी इलाके में शराब दुकान खोलने के निर्णय को तत्काल वापस लिया जाए। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस स्थान पर सरकारी शराब दुकान प्रस्तावित है, वहां घनी आबादी निवास करती है। आसपास बड़ी संख्या में परिवार रहते हैं और बच्चों की आवाजाही…










