Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- भारी बारिश का अलर्ट, पूर्वी सिंहभूम में 26 सितंबर को 12वीं तक सभी स्कूल बंद
- घर-घर पहुंचेगा स्वदेशी का संदेश, जमशेदपुर में 2 अक्टूबर तक चलेगा विशेष अभियान
- गांवों तक बैंकिंग पहुंच बढ़ाने की तैयारी, लंबित ऋण आवेदनों के शीघ्र निपटारे का निर्देश
- टाटा वर्कर्स यूनियन में टाटा ग्रुप कंपनी सेक्रेटरी मीट-2026, 100 साल के इतिहास से रूबरू हुए 60 डेलीगेट
- चुनाव आयोग के खिलाफ सड़कों पर विपक्ष, कई राज्यों में प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए नेता
- सोनारी मरीन ड्राइव हादसे में चार विद्यार्थियों की मौत से शोक में जमशेदपुर, सिंहभूम चैम्बर बोला- बेहद झकझोर देने वाली घटना
- गोलमुरी में लूट के बाद अब चोरी, 24 घंटे में दूसरी वारदात से व्यापारियों में दहशत, कल बंद की तैयारी
- सियासत के बाद अब अदालत में नई पारी, पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने पास की AIBE परीक्षा
Author: ARVIND SINGH
श्रीनगर : भारतीय क्रिकेट टीम में जगह बनाना देश के हर युवा क्रिकेटर का सपना होता है। हालांकि राष्ट्रीय टीम तक पहुंचने के लिए प्रतिभा के साथ लगातार बेहतर प्रदर्शन और सही समय पर मिले मौके भी अहम माने जाते हैं। जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय टीम में अपेक्षाकृत कम मौके मिलने को लेकर पूछे गए सवाल पर पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने चयन प्रक्रिया को लेकर अपनी बात खुलकर रखी। ‘क्षेत्र के आधार पर निश्चित रूप से कोई भेदभाव नहीं’ श्रीनगर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान धवन से पूछा गया कि क्या जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ियों के…
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत और आधुनिक बनाने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग ने बड़ा लक्ष्य तय किया है। जिले के कुल 60 स्वास्थ्य केंद्रों को मॉडर्न सेंटर के रूप में विकसित करने की तैयारी है। इनमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC), शहरी स्वास्थ्य केंद्र और उप-स्वास्थ्य केंद्र शामिल हैं। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बेहतर, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उनके नजदीक ही उपलब्ध कराना है। इसके लिए मौजूदा स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्थाओं का आकलन कर आवश्यक सुधार किए जाएंगे। इन 8…
जमशेदपुर : जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) क्षेत्र में घर-घर कचरा उठाव की व्यवस्था को अब तकनीक से जोड़ने की तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके तहत करीब 50 हजार घरों का सर्वे कर डिजिटल मैपिंग की जाएगी और प्रत्येक मकान पर आरएफआईडी (रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन) टैग लगाया जाएगा। इससे कचरा उठाव की पूरी प्रक्रिया की ऑनलाइन निगरानी संभव होगी। हर घर की बनेगी डिजिटल पहचान योजना के तहत जेएनएसी क्षेत्र के करीब 50 हजार आवासीय भवनों और मकानों का सर्वे किया जाएगा। सर्वे के बाद प्रत्येक घर का डिजिटल डेटाबेस तैयार होगा और संबंधित मकान पर आरएफआईडी…
नई दिल्ली : देश की सियासत में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल बढ़ने लगी है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। जनगणना के कार्यक्रम में बदलाव और इन राज्यों में चुनावी तैयारियों के बीच अब संकेत मिल रहे हैं कि फरवरी-मार्च 2027 में इन राज्यों में मतदान कराया जा सकता है। हालांकि, चुनाव की तारीखों का आधिकारिक ऐलान अभी नहीं हुआ है। चुनाव आयोग ही अंतिम कार्यक्रम जारी करेगा। लेकिन विधानसभा के कार्यकाल की समाप्ति और चुनावी प्रक्रिया को देखते हुए अगले साल की शुरुआत में चुनाव की संभावना…
नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत ढहने के हादसे ने PG और अवैध निर्माण व्यवस्था पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हादसे की शुरुआती जांच में इमारत की उम्र, निर्माण में किए गए बदलाव और बेसमेंट में पानी भरने से जुड़े कई अहम तथ्य सामने आए हैं। हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 11 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। मलबे में कुछ और लोगों के फंसे होने की आशंका को देखते हुए राहत-बचाव अभियान जारी है। बारिश में ‘तालाब’ बन जाता था बेसमेंट…
रांची : झारखंड भाजपा ने अपनी प्रदेश टीम पूरी कर ली है। मोर्चा और प्रकोष्ठों के अध्यक्षों की जिम्मेदारी तय होने के बाद अब पार्टी में सबसे ज्यादा चर्चा संगठन प्रभारी के नाम को लेकर है। केंद्रीय नेतृत्व जल्द ही झारखंड के लिए नए संगठन प्रभारी के नाम का ऐलान कर सकता है। प्रदेश टीम के बाद अब संगठन प्रभारी की बारी झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में प्रदेश संगठन की टीम पूरी होने के बाद अब केंद्रीय नेतृत्व की ओर से अगला महत्वपूर्ण फैसला लिया जाना है। पार्टी की राष्ट्रीय टीम भी हाल ही में…
नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, हजारों लोग हुए अंतिम यात्रा में शामिल; मुख्यमंत्री बोले-झारखंड ने कर्मठ जनप्रतिनिधि और युवा नेतृत्व खो दिया गिरिडीह : झारखंड के मंत्री रहे सुदिव्य कुमार सोनू को रविवार को नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। गिरिडीह के हरसिंहरायडीह स्थित आवास से निकली उनकी अंतिम यात्रा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित सरकार के कई मंत्री, विधायक, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में आम लोग शामिल हुए। राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। CM हेमंत सोरेन ने दिया पार्थिव शरीर को कंधा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिवंगत मंत्री के आवास पहुंचे…
जमशेदपुर : कुछ गजलें सिर्फ पढ़ी नहीं जातीं, बल्कि अपने भीतर के सवालों के साथ देर तक मन में गूंजती रहती हैं। नासिर काज़मी की चर्चित गजल वो साहिलों पे गाने वाले क्या हुए भी ऐसी ही रचना है, जिसमें बीते लोगों, बदलते समय, टूटते रिश्तों और उम्मीद के खो जाने की कसक दिखाई देती है। हर शेर पूछता है-वे लोग आखिर कहां गए? गजल की शुरुआत ही एक गहरे सवाल से होती है-वो साहिलों पे गाने वाले क्या हुए, वो कश्तियां जलाने वाले क्या हुए। यहां शायर उन लोगों को याद करता है जो कभी जीवन के सफर में…
जमशेदपुर : समाज में आपसी संपर्क, सम्मान और आत्मीय संबंधों को मजबूत करने के साथ वरिष्ठजनों के अनुभव को नई पीढ़ी से जोड़ने की अनूठी पहल की गई। श्री चित्रगुप्त पूजा समिति, सबुज कल्याण संघ, टेल्को की ओर से ‘संपर्क, सम्मान, संबंध’ अभियान चलाकर समिति के वरिष्ठ सदस्यों, सलाहकारों और संरक्षकों के घर पहुंचकर उनका अभिनंदन किया गया। वरिष्ठजनों के अनुभव से नई पीढ़ी को मिलेगी दिशा अभियान की अगुवाई समिति के नवमनोनीत अध्यक्ष प्रकाश सहाय ने की। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की मजबूती केवल कार्यक्रमों और आयोजनों से नहीं होती, बल्कि आपसी संवाद, सम्मान और आत्मीय…
जन्माष्टमी जुलूस के बाद युवक की मौत से सनसनी, कुएं से मिला शव; परिजनों से मिलीं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देव पलामू : पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के छेचानी गांव में जन्माष्टमी जुलूस के बाद 25 वर्षीय युवक की मौत से सनसनी फैल गई। जुलूस में शामिल होने के बाद लापता हुए चंदन कुमार साव का शव देर रात एक कुएं से बरामद किया गया। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है और परिजन युवक की मौत को लेकर कई सवाल उठा रहे हैं। मृतक की पहचान तरहसी थाना क्षेत्र के टरिया पंचायत अंतर्गत भालोगाड़ी निवासी चंदन…









