Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- इन 3 चेहरों को पहचानिए! केनरा बैंक लूट के संदिग्धों की तस्वीर जारी, पुलिस ने रखा इनाम
- ज्ञानेश कुमार पर सियासी घमासान, पूर्व अधिकारी ने किया टिकट ऑफर का बड़ा दावा
- जमशेदपुर के बिष्टुपुर में आधी रात एलआइसी भवन बना आग का गोला, दो कर्मचारी अंदर फंसे; दमकल ने ऐसे बचाया
- करम पूजा से लौट रही युवती से सामूहिक दुष्कर्म, मोबाइल छीनकर भागे आरोपी
- बिंदल मॉल फायरिंग में तीन संदिग्धों की पहचान, डोबो पुल से चांडिल की ओर भागने का सुराग
- जामडीह रेलवे गेट पर दो दिनों से महाजाम, ओवरब्रिज चालू करने की उठी मांग
- कचरे से पोषण तक… सरायकेला में ‘वार्तालाप-2026’, स्वच्छता और जागरूकता पर मंथन
- आजसू को बड़ा झटका! हरेलाल महतो ने दिया इस्तीफा, सुदेश महतो को भेजा त्यागपत्र
Author: ARVIND SINGH
जमशेदपुर : जमशेदपुर में अब कबाड़ को कचरा नहीं, बल्कि कमाई और संसाधन का नया स्रोत बनाने की दिशा में तकनीकी पहल सामने आई है। फेंके गए पुराने मोबाइल, कंप्यूटर, बैटरी, सोलर पैनल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से बहुमूल्य धातुएं निकालने की नई तकनीक पर वैज्ञानिकों ने काम शुरू किया है। इसके जरिए ई-कचरे से लिथियम, सोना और तांबा जैसे महत्वपूर्ण पदार्थों को सुरक्षित तरीके से अलग करने की संभावना बताई गई है। बेल्डीह क्लब में शुक्रवार को आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ‘सर्कन-2026’ में वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों ने इन तकनीकों का खाका प्रस्तुत किया। द इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मेटल्स…
जमशेदपुर : हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होने पर सबसे पहले नमक कम करने की सलाह दी जाती है। इसी कारण कई लोग अपने भोजन से नमक पूरी तरह हटा देते हैं। हालांकि विशेषज्ञों के अनुसार नमक को पूरी तरह बंद करना हर व्यक्ति के लिए सही नहीं माना जा सकता। शरीर को सीमित मात्रा में सोडियम की आवश्यकता होती है, लेकिन इसकी अधिकता रक्तचाप और हृदय से जुड़ी परेशानियों का जोखिम बढ़ा सकती है। ज्यादा नमक से क्यों बढ़ सकता है BP? नमक में मौजूद सोडियम शरीर में पानी का संतुलन बनाए रखने, मांसपेशियों के कामकाज और तंत्रिका संकेतों…
जमशेदपुर : 25 सितंबर पूर्वी सिंहभूम जिले में लगातार एवं भारी बारिश की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए बड़ा एहतियाती निर्णय लिया है। जिले में संचालित कक्षा 12 तक के सभी सरकारी, निजी और अल्पसंख्यक विद्यालय 26 सितंबर 2026 को बंद रहेंगे। हालांकि, विद्यार्थियों की पढ़ाई जारी रखने के लिए विद्यालयों को ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने का निर्देश दिया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद फैसला भारत मौसम विज्ञान विभाग से प्राप्त पूर्वानुमान में 26 सितंबर को जिले के विभिन्न हिस्सों में भीषण और लगातार भारी बारिश होने की संभावना जताई…
जमशेदपुर : 25 सितंबर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच ने देशभर में स्वदेशी सप्ताह की शुरुआत की। इसी क्रम में मंच की जमशेदपुर महानगर इकाई ने बिष्टुपुर स्थित कार्यालय में जयंती समारोह आयोजित कर उनके विचारों और राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं और स्वदेशी समर्थकों ने स्थानीय एवं देश में निर्मित वस्तुओं को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। 2 अक्टूबर तक चलेगा घर-घर संपर्क अभियान कार्यक्रम के दौरान निर्णय लिया गया कि 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों में घर-घर संपर्क अभियान चलाया जाएगा।…
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के दूरदराज ग्रामीण क्षेत्रों तक बैंकिंग और ऋण सुविधाएं पहुंचाने की दिशा में जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल की है। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में जिला परामर्शदात्री समिति (DCC) और जिला स्तरीय समीक्षा समिति (DLRC) की बैठक हुई। इसमें बैंकों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति, ऋण वितरण तथा आने वाले समय की कार्ययोजना की विस्तार से समीक्षा की गई। गुरुजी क्रेडिट कार्ड के लंबित मामलों पर जोर बैठक में गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना के तहत प्राप्त आवेदनों की स्थिति पर चर्चा हुई। उपायुक्त ने संबंधित बैंकों को सभी लंबित आवेदनों का…
जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन कार्यालय में शुक्रवार को टाटा ग्रुप कंपनी सेक्रेटरी (CS) Meet-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में टाटा ग्रुप के कंपनी सेक्रेटरी पार्वतीजम कांचीराधाम की टीम के कुल 60 डेलीगेट ने दो चरणों में यूनियन कार्यालय का दौरा किया। डेलीगेट ने टाटा वर्कर्स यूनियन के करीब 100 वर्षों के सफर, इतिहास और कार्यप्रणाली की जानकारी ली। बीजी गोपाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई शुरुआत कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10:30 बजे से 11:30 बजे तक हुई, जबकि दूसरा सत्र दोपहर 2:30 से 3:30 बजे तक आयोजित किया गया। प्रथम और दूसरी पाली में 30-30 डेलीगेट शामिल हुए।…
नई दिल्ली : मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर देश के कई हिस्सों में राजनीतिक विरोध तेज हो गया है। कांग्रेस समेत विभिन्न विपक्षी दलों के कार्यकर्ता शुक्रवार को सड़कों पर उतरे और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। कई शहरों में प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग की, जबकि कुछ स्थानों पर नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। पटना-चंडीगढ़ में वाटर कैनन का इस्तेमाल पटना और चंडीगढ़ में प्रदर्शन के दौरान स्थिति तनावपूर्ण दिखाई दी। चुनाव आयोग के कामकाज का विरोध कर रहे…
जमशेदपुर : सोनारी मरीन ड्राइव पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में कार्मेल जूनियर कॉलेज के चार विद्यार्थियों की असामयिक मौत पर सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने गहरा शोक जताया है। चैम्बर ने घटना को पूरे जमशेदपुर के लिए अत्यंत दुखद और झकझोर देने वाला बताते हुए मृत विद्यार्थियों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। तड़के करीब 2:30 बजे हुआ था हादसा सिंहभूम चैम्बर की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, सोनारी मरीन ड्राइव पर तड़के करीब 2:30 बजे दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई। हादसे में कार्मेल जूनियर कॉलेज की कक्षा 12वीं कॉमर्स के चार छात्र-छात्राओं की…
जमशेदपुर : गोलमुरी में अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते नजर आ रहे हैं। इलाके में लूट की घटना के 24 घंटे के भीतर ही एक और चोरी की वारदात सामने आने से व्यापारियों में दहशत का माहौल है। इस बार चोरों ने गोलमुरी कैनरा बैंक के पीछे स्थित आरती ज्वेलर्स को निशाना बनाया। अपराधियों ने दुकान का वेंटीलेटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया और चोरी की घटना को अंजाम दिया। शुक्रवार को दुकान खोलने के बाद दुकानदार को घटना की जानकारी हुई। लगातार दो घटनाओं से कारोबारियों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाराजगी बढ़ गई है। व्यापारियों का कहना है कि व्यस्त…
हजारीबाग : पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने परीक्षा परिणाम की जानकारी साझा करते हुए बताया कि अब वह राजनीति के साथ कानूनी क्षेत्र में भी सक्रिय भूमिका निभाने की तैयारी कर रही हैं। अंबा प्रसाद के इस नए कदम को उनके सार्वजनिक जीवन की एक नई शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है। राजनीति के साथ न्यायालय की ओर बढ़ाया कदम अंबा प्रसाद ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि राजनीति की गलियों के साथ अब उन्होंने न्यायालय की गलियों में भी कदम…









