Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- भारी बारिश का अलर्ट, पूर्वी सिंहभूम में 26 सितंबर को 12वीं तक सभी स्कूल बंद
- घर-घर पहुंचेगा स्वदेशी का संदेश, जमशेदपुर में 2 अक्टूबर तक चलेगा विशेष अभियान
- गांवों तक बैंकिंग पहुंच बढ़ाने की तैयारी, लंबित ऋण आवेदनों के शीघ्र निपटारे का निर्देश
- टाटा वर्कर्स यूनियन में टाटा ग्रुप कंपनी सेक्रेटरी मीट-2026, 100 साल के इतिहास से रूबरू हुए 60 डेलीगेट
- चुनाव आयोग के खिलाफ सड़कों पर विपक्ष, कई राज्यों में प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए नेता
- सोनारी मरीन ड्राइव हादसे में चार विद्यार्थियों की मौत से शोक में जमशेदपुर, सिंहभूम चैम्बर बोला- बेहद झकझोर देने वाली घटना
- गोलमुरी में लूट के बाद अब चोरी, 24 घंटे में दूसरी वारदात से व्यापारियों में दहशत, कल बंद की तैयारी
- सियासत के बाद अब अदालत में नई पारी, पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने पास की AIBE परीक्षा
Author: ARVIND SINGH
जमशेदपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा रविवार को District Legal Services Authority के तत्वावधान में घाघीडीह केंद्रीय कारागार में जेल अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान कैदियों के बीच कानूनी जागरूकता कार्यक्रम एवं मेडिकल कैंप भी लगाया गया। जेल अदालत में व्यवहार न्यायालय के एसीजेएम अजय कुमार गुड़िया, डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी, लीगल एड काउंसिल के चीफ विदेश सिन्हा तथा सहायक सदस्य राजेश श्रीवास्तव उपस्थित रहे। अदालत में कुल दो मामलों की सुनवाई हुई, हालांकि दोनों मामलों का निष्पादन नहीं हो सका। कार्यक्रम के दौरान न्यायिक पदाधिकारियों ने कैदियों को उनके कानूनी अधिकारों, रहन-सहन एवं सुविधाओं की…
रेल यात्री संघर्ष समिति का आंदोलन तेज, 18 को बर्मामाइंस और 19 को मानगो में चलेगा हस्ताक्षर अभियान जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक Saryu Roy ने रेलवे की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि रेल यात्री संघर्ष समिति का आंदोलन शांतिपूर्ण जरूर है, लेकिन इसे कमजोरी नहीं समझा जाना चाहिए। जरूरत पड़ने पर आंदोलनकारी रेल ट्रैक पर भी बैठेंगे। वह साकची गोलचक्कर पर आयोजित हस्ताक्षर अभियान में बोल रहे थे। सरयू राय ने कहा कि यह जनसमर्थित आंदोलन है और इसकी मुख्य मांग केवल ट्रेनों की लेटलतीफी दूर करना है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर यात्री ट्रेनों को…
जमशेदपुर ल। गोलमुरी स्थित आरडी टाटा तकनीकी शिक्षा संस्थान के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। संस्थान के मैकेट्रोनिक्स इंजीनियरिंग एंड स्मार्ट फैक्ट्री ब्रांच के दस प्रशिक्षुओं का देश की प्रतिष्ठित ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी में चयन हुआ है। चयनित छात्रों में आयुष कुमार सोलंकी, जयंत महतो, सत्यजीत जेना, सारीम मोहम्मद, मोहम्मद इरफान सादिक, करन प्रमाणिक, करन महतो, हिमांशु शेखर गोप, हिमांशु रंजन और देवाशीष मुखी शामिल हैं। संस्थान प्रबंधन ने सभी सफल प्रशिक्षुओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संस्थान की ओर से कहा गया कि यह सफलता गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा, उद्योग आधारित प्रशिक्षण और…
जमशेदपुर। सीएसआईआर-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (एनएमएल) में आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा–2026 का समापन समारोह शनिवार को संस्थान के सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड (TSUISL) के प्रबंध निदेशक अतुल कुमार भटनागर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे, जबकि अध्यक्षता सीएसआईआर-एनएमएल के निदेशक डॉ. संदीप घोष चौधरी ने की। अपने संबोधन में डॉ. संदीप घोष चौधरी ने कहा कि स्वच्छता, वृक्षारोपण और जागरूकता अभियानों के माध्यम से स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत के निर्माण की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं मुख्य अतिथि अतुल कुमार भटनागर ने स्वच्छता को सामाजिक और तकनीकी…
जमशेदपुर। लौहनगरी में शुक्रवार को वट सावित्री पूजा श्रद्धा, आस्था और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाई गई। सुबह से ही शहर के विभिन्न इलाकों में स्थित वट वृक्षों के नीचे सुहागिन महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पारंपरिक परिधानों और श्रृंगार से सजी महिलाओं ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर अपने पति की लंबी आयु, उत्तम स्वास्थ्य और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा स्थलों पर महिलाओं ने वट वृक्ष की परिक्रमा कर धागा बांधा और सावित्री-सत्यवान की कथा सुनी। कई स्थानों पर पंडितों द्वारा सामूहिक रूप से कथा वाचन कराया गया, जहां महिलाओं ने बड़ी श्रद्धा से पूजा संपन्न…
जमशेदपुर : शुक्रवार की शाम आए तेज आंधी-तूफ़ान एवं मूसलाधार बारिश ने शहर के जनजीवन को प्रभावित कर दिया। इस प्राकृतिक आपदा का असर एल बी एस एम कॉलेज, जमशेदपुर परिसर में भी देखने को मिला। तेज हवा के कारण कॉलेज के मुख्य द्वार के समीप स्थित एक विशाल पेड़ जड़ से उखड़कर गिर पड़ा, जिससे प्रवेश मार्ग कुछ समय के लिए बाधित हो गया। इसके अतिरिक्त तेज बिजली कड़कने एवं खराब मौसम के कारण कॉलेज के कई विद्युत उपकरणों को भी क्षति पहुंची है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कंप्यूटर, विद्युत लाइन तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान प्रभावित हुए हैं। हालांकि…
जमशेदपुर। मानगो उलीडीह थाना क्षेत्र के आदर्श नगर में दिनदहाड़े चोरी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। चोरों ने अंचल रस्तोगी के घर को निशाना बनाते हुए अलमारी में रखे करीब 10 लाख रुपये मूल्य के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित अंचल रस्तोगी ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे अपनी पत्नी को डॉक्टर के पास लेकर गए थे। वापस लौटने पर घर के बाहर लगा ताला खुला मिला। अंदर जाकर देखा तो बैग में रखी अलमारी की चाबी गायब थी और अलमारी खुली हुई थी। जांच करने पर पता चला कि उसमें रखे…
जमशेदपुर: झारखंड बास्केटबॉल जगत के लिए गर्व की बात है कि खेलो इंडिया की ओर से आयोजित होने वाली 76वीं जूनियर राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2026 हेतु झारखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव एवं अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रशिक्षक श्री जे. पी. सिंह को टैलेंट आइडेंटिफिकेशन एंड डेवलपमेंट कमिटी (TIDC) के सदस्य के रूप में आमंत्रित किया गया है। यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता 22 मई से 27 मई 2026 तक पुदुच्चेरी में आयोजित होगी। खेलो इंडिया द्वारा जारी आधिकारिक आदेश में श्री जे. पी. सिंह के नाम का उल्लेख किया गया है। लंबे समय से खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहे जे. पी. सिंह के…
पप्पू सरदार ने चेशायर होम में दिव्यांगों संग बांटी खुशियां जमशेदपुर। जमशेदपुर में बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के जन्मदिन को लेकर आयोजित दो दिवसीय उत्सव का समापन शुक्रवार को उत्साह और उल्लास के साथ हुआ। शहर के चर्चित प्रशंसक पप्पू सरदार ने हर वर्ष की तरह इस बार भी पूरे भक्ति भाव और धूमधाम से माधुरी का जन्मदिन मनाया। कार्यक्रम के दूसरे दिन सुबह करनडीह स्थित चेशायर होम में मानसिक एवं शारीरिक रूप से निःशक्त लोगों के साथ जन्मदिन की खुशियां साझा की गईं। पप्पू सरदार अपने परिवार के साथ वहां पहुंचे और सभी को उपहार वितरित किए। इसके बाद…
सरायकेला। बिजली उपभोक्ताओं की परेशानियों को दूर करने और आवश्यक सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड की ओर से विशेष शिकायत निवारण एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर में बिजली से जुड़ी विभिन्न समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा। उपभोक्ता शिविर में पहुंचकर अपने बिजली कनेक्शन का खाता संख्या, मीटर संख्या तथा मोबाइल नंबर अद्यतन कराने से संबंधित कार्य करा सकेंगे। इसके साथ ही ऑनलाइन बिजली बिल भुगतान की प्रक्रिया, नए बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन, स्मार्ट मीटर से जुड़ी जानकारी और उससे संबंधित कार्यों की सुविधा भी…









