जमशेदपुर : शुक्रवार की शाम आए तेज आंधी-तूफ़ान एवं मूसलाधार बारिश ने शहर के जनजीवन को प्रभावित कर दिया। इस प्राकृतिक आपदा का असर एल बी एस एम कॉलेज, जमशेदपुर परिसर में भी देखने को मिला। तेज हवा के कारण कॉलेज के मुख्य द्वार के समीप स्थित एक विशाल पेड़ जड़ से उखड़कर गिर पड़ा, जिससे प्रवेश मार्ग कुछ समय के लिए बाधित हो गया।
इसके अतिरिक्त तेज बिजली कड़कने एवं खराब मौसम के कारण कॉलेज के कई विद्युत उपकरणों को भी क्षति पहुंची है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कंप्यूटर, विद्युत लाइन तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान प्रभावित हुए हैं। हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।
कॉलेज प्रशासन ने तत्काल स्थिति का जायजा लेते हुए परिसर की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की तथा साफ-सफाई का कार्य प्रारंभ कर दिया है। प्रशासन ने विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों से सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से परिसर में आने-जाने से बचने की अपील की है।
स्थानीय लोगों के अनुसार शाम के समय अचानक मौसम में बदलाव आया और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश शुरू हो गई, जिससे शहर के कई क्षेत्रों में पेड़ गिरने एवं बिजली बाधित होने की घटनाएं सामने आई हैं।
Trending
- चाईबासा में अचानक कांपी धरती, कुछ पल के लिए थम गई लोगों की सांसें
- मैदान में मुकाबला, थाली में झारखंड का स्वाद, क्रिकेट सितारों के लिए खास मेन्यू
- सुनने की परेशानी में मिला सहारा, शांति लता को मिली ₹10 हजार की मशीन
- दो एयरलाइनों में नहीं मिली नौकरी, फ्लाईदुबई पहुंचा कैसे? आरोपी को-पायलट की भर्ती पर सवाल
- बचपन पर ऑफलाइन और ऑनलाइन खतरे, सुरक्षा के लिए एकजुट होने की पुकार
- रांची जाने निकले थे, चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में गई जान
- पंडाल दर्शन होगा आसान, रांची में मुफ्त बस सेवा की तैयारी
- 14 साल की उम्र में राष्ट्रीय चैंपियन, जमशेदपुर के अधिराज ने रचा इतिहास












