Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- रांची स्टेशन से गायब चार वर्षीय बच्चा साहिबगंज में मिला, छह संदिग्ध गिरफ्तार
- 250 साल पुरानी परंपरा आज भी जीवंत, राजगढ़ की मिट्टी से होती है मां दुर्गा की कलश स्थापना
- मतदाता सूची सुधार अब घर बैठे, दस्तावेज लेने खुद पहुंचेंगे BLO
- पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, 10 लाख रुपये की सुपारी का खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार
- LPU में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, कैंपस सुरक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग, प्रशासन ने दावों को बताया अफवाह
- सड़क किनारे गाड़ी खड़ी की तो होगी कार्रवाई, झारखंड में अवैध पार्किंग के खिलाफ बड़ा अभियान
- आरटीआई दिवस पर सेमिनार में उठेगा जवाबदेही का सवाल, नागरिक भागीदारी पर होगा मंथन
- अमेरिका में ‘नॉर-ईस्टर’ तूफान का कहर, 20 फीट ऊंची लहरों ने तटीय इलाकों में मचाई तबाही
Author: ARVIND SINGH
Daily Horoscope 12 April 2026: आज रविवार 12 अप्रैल 2026 को वैशाख कृष्ण दशमी तिथि है। आज का दिन कई राशियों के लिए सफलता के नए द्वार खोलने वाला है वहीं कुछ राशियों को अपनी भावनाओं और खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता होगी। ज्योतिषीय गणना के अनुसार आज का भाग्यांक 1, 8, 9 और 3 रहने वाला है। आइए विस्तार से जानते हैं कि आज का दिन आपकी राशि के लिए क्या संकेत दे रहा है। मेष राशि (Aries) मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन कार्यक्षेत्र में उन्नति लेकर आया है। आपकी मेहनत और पुरुषार्थ का…
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सुंदरनगर थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि जिस गोदाम में आग लगी, वहां बिस्कुट और चिप्स का भंडारण किया जाता था। आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। वहीं सुंदरनगर थाना पुलिस भी तुरंत मौके पर…
जमशेदपुर के स्कूलों की मनमानी पर लगाम कब तक ? अभिभावकों पर बढ़ता आर्थिक बोझ और प्रशासन मौन ! जमशेदपुर में शिक्षा के नाम पर निजी स्कूलों की मनमानी लगातार बढ़ती जा रही है। हर साल नई-नई किताबें बदल देना, प्रत्येक कक्षा में एडमिशन और रि-एडमिशन के नाम पर अलग-अलग शुल्क वसूलना और फीस में लगातार भारी बढ़ोतरी करना अब आम बात हो गई है। इसका सीधा असर अभिभावकों की जेब पर पड़ रहा है। शिक्षा, जो समाज के विकास का आधार होती है, आज कई निजी स्कूलों के लिए कमाई का साधन बनती जा रही है, जो अत्यंत…
जमशेदपुर के बिष्टुपुर क्षेत्र में एक बेहद दर्दनाक और चिंताजनक घटना सामने आई है। चाय का दुकान चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करने वाली मेहंदी कुमारी पर व्यक्ति द्वारा गर्म चाय फेक दिया गया था,जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गईं। वर्तमान में मेहंदी कुमारी टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) में भर्ती हैं, जहां उनकी हालत सही नही बताई जा रही है। घटना से इलाके में आक्रोश इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मेहंदी कुमारी बिष्टुपुर में चाय का छोटा सा स्टॉल चलाती थीं और मेहनत से अपना जीवन यापन कर रही थीं।…
Daily Horoscope 11 April 2026: आज वैशाख कृष्ण नवमी शनिवार का दिन है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार आज के दिन खनिज, धातु और खदान से जुड़े कार्यों में लोगों की विशेष रुचि रहेगी। पारिवारिक मोर्चे पर जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा, जिससे घर का वातावरण सुखद बना रहेगा। नक्षत्रों की चाल का प्रभाव आज आपकी आर्थिक और मानसिक स्थिति पर विशेष रूप से पड़ने वाला है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन तक की सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है। मेष राशि मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन ऊर्जावान…
जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र में चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम देकर पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पूर्वी घाघडीह पंचायत के मां तारानी कॉलोनी (रोड नंबर दो) स्थित एक बंद घर को निशाना बनाते हुए चोरों ने छत काटकर करीब 15 लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। जानकारी के मुताबिक, घर के मालिक गौरांग मंडल का पूरा परिवार इन दिनों अपने पैतृक गांव घाटशिला के सुरदा में श्राद्ध कर्म में शामिल होने गया हुआ था। इसी दौरान चोरों ने सूने घर का फायदा उठाते हुए टीन की छत काटकर अंदर प्रवेश किया और पूरे…
जमशेदपुर : एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत NH-33 पर बेलाजुड़ी काली मंदिर स्थित रंगरसिया ढाबा के समीप शुक्रवार देर रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा उस वक्त हुआ जब चालक ने अचानक सड़क पर आए मवेशी को बचाने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि कार (नंबर WB02AD 9582) पश्चिम बंगाल की है और घाटशिला से जमशेदपुर की ओर तेज गति से आ रही थी। इसी दौरान सड़क पर गाय आ जाने से चालक संतुलन खो बैठा, जिसके बाद कार कई बार पलटते हुए सड़क किनारे जा गिरी। हादसे में कार में सवार एक महिला…
जमशेदपुर के पोटका विधानसभा क्षेत्र में बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। मोर्चा के बैनर तले कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने पोटका प्रखंड मुख्यालय में एक दिवसीय धरना देकर प्रशासन के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की। धरना कार्यक्रम में पहुंचे नेताओं ने अपने संबोधन में कई गंभीर मुद्दे उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्राइवेट स्कूल शिक्षा के नाम पर अभिभावकों से मनमानी फीस वसूली कर रहे हैं, जिसे तुरंत बंद किया जाना चाहिए। इसके साथ ही स्कूली बच्चों की छात्रवृत्ति रोके जाने पर भी कड़ी आपत्ति जताई गई। नेताओं ने पोटका के…










