
जमशेदपुर के बिष्टुपुर क्षेत्र में एक बेहद दर्दनाक और चिंताजनक घटना सामने आई है। चाय का दुकान चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करने वाली मेहंदी कुमारी पर व्यक्ति द्वारा गर्म चाय फेक दिया गया था,जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गईं। वर्तमान में मेहंदी कुमारी टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) में भर्ती हैं, जहां उनकी हालत सही नही बताई जा रही है।
घटना से इलाके में आक्रोश
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मेहंदी कुमारी बिष्टुपुर में चाय का छोटा सा स्टॉल चलाती थीं और मेहनत से अपना जीवन यापन कर रही थीं। अचानक हुए इस हमले ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।
केस वापस लेने के लिए दबाव का आरोप
घटना के बाद पीड़िता के परिवार का आरोप है कि कुछ लोगों द्वारा केस वापस लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। परिवार का कहना है कि वे न्याय चाहते हैं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। इस तरह का दबाव न केवल कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है बल्कि पीड़ित परिवार के मनोबल को भी कमजोर करता है।
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
इस घटना ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि छोटे व्यापारियों, खासकर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन को सख्त कदम उठाने चाहिए।
प्रशासन से न्याय की मांग
स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठन झारखंड क्षत्रिय संघ ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। साथ ही पीड़िता के इलाज की समुचित व्यवस्था और परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए।

