Author: ARVIND SINGH

जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने निगरानी व्यवस्था को और मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी है। शहर में अब 300 अतिरिक्त CCTV कैमरे लगाए जाएंगे। इन कैमरों के जरिए शहर के प्रमुख एंट्री और एग्जिट रूट पर नजर रखी जाएगी, ताकि अपराध के बाद भागने वाले आरोपियों को ट्रेस करने में पुलिस को मदद मिल सके। यह फैसला एसएसपी एहतेशाम वकारिब की अध्यक्षता में बुधवार को हुई मासिक अपराध समीक्षा बैठक में लिया गया। बैठक में अपराध नियंत्रण के साथ-साथ पुराने मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और नए मामलों में समय पर…

Read More

सरायकेला : चिलगु में मंगलवार की रात नृत्य, गीत और संगीत के नाम रही। गणेश पूजा के अवसर पर यंग बॉयज क्लब द्वारा आयोजित डांस धमाका सीजन-15 में नेपाल से लेकर दिल्ली तक के कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का दिल जीत लिया। तेज संगीत, रंगीन रोशनी और कलाकारों के थिरकते कदमों के बीच कार्यक्रम स्थल देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। कई राज्यों के कलाकारों ने दिखाई प्रतिभा प्रतियोगिता में नेपाल, असम, दिल्ली, आसनसोल, रांची और ओडिशा सहित विभिन्न स्थानों से आए कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। किसी ने पारंपरिक नृत्य के माध्यम…

Read More

जमशेदपुर : डिमना चौक स्थित महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 12 करोड़ रुपये की लागत से तैयार कैथ लैब अब गंभीर सवालों के घेरे में है। जिस भवन का निर्माण कैथ लैब के लिए किया गया और जिस पर बाकायदा ‘कैथ लैब’ लिखा है, अब उसी भवन में कैथ लैब शुरू करने को लेकर तकनीकी अड़चन सामने आ गई है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब भवन कैथ लैब के लिए बनाया जा रहा था तो इसकी तकनीकी उपयुक्तता की जांच किस स्तर पर हुई थी? नक्शा किसने तैयार किया? डिजाइन किसने बनाया? मंजूरी किसने दी?…

Read More

जमशेदपुर : ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए सरकारी प्रक्रिया ऑनलाइन है, शुल्क भी निर्धारित है, लेकिन जमशेदपुर में कुछ आवेदकों के अनुभव ने पूरी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आवेदकों का दावा है कि करीब ₹1700 के सरकारी शुल्क के बावजूद लाइसेंस बनवाने में उनका कुल खर्च ₹5 से ₹6 हजार तक पहुंच गया। सवाल है कि सरकारी शुल्क और वास्तविक भुगतान के बीच इतना बड़ा अंतर क्यों है और अतिरिक्त रकम आखिर किस मद में ली जा रही है। ऑनलाइन प्रक्रिया के बावजूद बढ़ता खर्च ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन, दस्तावेजों की जांच, स्लॉट बुकिंग और…

Read More

गम्हरिया : टाटा-कांड्रा मार्ग पर गम्हरिया के उषा मोड़ के समीप मंगलवार की देर रात करीब 2.30 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। अज्ञात वाहन की टक्कर से एक ही बाइक पर सवार नाबालिग समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला वाहन चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। समाचार लिखे जाने तक तीनों मृतकों की पहचान नहीं हो सकी थी। बताया गया कि देर रात तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर गम्हरिया की ओर से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक…

Read More

मथुरा : समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश महासचिव रहे राजन रिजवी के खिलाफ एक महिला बैंककर्मी की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। महिला ने उन पर आपत्तिजनक संदेश भेजने, मानसिक दबाव बनाने, पीछा कराने और धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत सामने आने और प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पार्टी ने भी कार्रवाई करते हुए रिजवी को संगठन के पद से हटा दिया है। हालांकि, शिकायत में लगाए गए आरोपों की सत्यता पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी। बैंक आने के दौरान पहचान होने का दावा महिला बैंककर्मी का कहना है…

Read More

नई दिल्ली : जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियाई खेलों से पहले एशियाई ओलंपिक परिषद (OCA) ने खिलाड़ियों और अधिकारियों के लिए सुरक्षा एवं व्यवहार संबंधी नियम कड़े कर दिए हैं। प्रतियोगिता में शामिल होने वाले सभी एथलीटों तथा अधिकारियों को नया ‘सेफगार्डिंग कोड ऑफ कंडक्ट’ भेजा गया है। इसमें अनुचित व्यवहार, अपमानजनक भाषा, उत्पीड़न और सुरक्षा से समझौता करने वाली गतिविधियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई का प्रावधान किया गया है। अनुचित संबंधों और शक्ति के दुरुपयोग पर रोक नई आचार संहिता में ऐसे अनुचित संबंधों पर विशेष रूप से रोक लगाई गई है, जिनमें…

Read More

गुरुग्राम : गोल्फ कोर्स रोड पर रविवार सुबह हुई कथित रोड रेज की घटना ने सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बाइक चला रही शिवानी चौहान को एक कार ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गईं। घटना के बाद शिवानी के परिजनों ने कार सवार लोगों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। परिवार का आरोप है कि यह सामान्य सड़क दुर्घटना नहीं, बल्कि विवाद के बाद जानबूझकर टक्कर मारने का मामला है। हालांकि, आरोपों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। राइडिंग गियर के बावजूद आईं…

Read More

जमशेदपुर : सरायकेला-खरसावां निवासी 21 वर्षीय युवक के पेट में वर्षों से पल रहा करीब एक किलो का ट्यूमर आखिरकार एमजीएम अस्पताल में जटिल सर्जरी के बाद निकाल दिया गया। जांच के दौरान चिकित्सकों के सामने ऐसी स्थिति आई, जिसे युवक के परिवार ने करीब दो दशक तक गंभीरता से नहीं लिया था। युवक की दाहिनी अंडकोष की थैली में जन्म से ही अंडकोष मौजूद नहीं था, जबकि पेट के अंदर बड़ा ट्यूमर विकसित हो चुका था। करीब चार साल पहले युवक को पेट में दर्द के साथ अंदर गोला जैसा महसूस होने लगा था। परेशानी धीरे-धीरे बढ़ती रही।…

Read More

जमशेदपुर : टाटा स्टील प्रबंधन ने वरिष्ठ अधिकारियों के स्तर पर बड़े बदलाव करते हुए कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। कंपनी ने आईएल-3 स्तर के दो वरिष्ठ अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। इसके साथ ही टाटा स्टील की अनुषंगी कंपनी टीआरएफ लिमिटेड में नई सीएचआरओ की नियुक्ति, जी टाउन क्लब की एग्जीक्यूटिव कमेटी और ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन कमेटी का भी पुनर्गठन किया गया है। मोहनसीन आजाद कादरभाई को मिली बड़ी जिम्मेदारी टाटा स्टील के टेक्नोलॉजी एंड न्यू प्रोडक्ट्स (प्लेट प्रोडक्ट्स) के प्रिंसिपल टेक्नोलॉजिस्ट मोहनसीन आजाद कादरभाई को हेड, एंटरप्राइज रिस्क मैनेजमेंट नियुक्त किया गया है। वह जमशेदपुर मुख्यालय से…

Read More