Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- NH-33 पर रॉन्ग साइड का कहर! बस-ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर, दो यात्री घायल
- ईचागढ़ की सियासत में नया मोड़, 11 अक्टूबर को भाजपा में जाएंगे हरेलाल महतो
- हाईवे किनारे वाहन खड़ा करना पड़ा महंगा, 23 चालान से वसूला ₹1.01 लाख जुर्माना
- वीडियो कॉल पर गिरफ्तारी का डर दिखाकर ठगी, DLSA ने किया लोगों को जागरूक
- दुर्गापूजा में हुड़दंग किया तो खैर नहीं! सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर भी पुलिस की नजर
- गर्भवती महिलाओं की जांच में ढिलाई नहीं, चक्रधरपुर अस्पताल में एसडीओ ने दिए निर्देश
- पीएंडएम मॉल का पिछला गेट सील, ₹2.23 करोड़ के बकाया विवाद में पहुंची संयुक्त टीम
- दिल्ली की पाबंदियों पर सुप्रीम कोर्ट में सवाल, विरोध के अधिकार और कानून में संतुलन पर जोर
Author: ARVIND SINGH
हजारीबाग डिटेंशन सेंटर में महिला से दुष्कर्म का आरोप, 3 पुलिसकर्मियों पर FIR; हाईकोर्ट ने मांगा जवाब
रांची : हजारीबाग स्थित डिटेंशन सेंटर में रह रही एक बांग्लादेशी महिला ने उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया है। मामले में तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। इस पूरे प्रकरण को लेकर झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब मांगा है। 2020 से 2022 के बीच दुष्कर्म का आरोप मामले की सुनवाई के दौरान महिला की ओर से बताया गया कि वर्ष 2020 से 2022 के बीच डिटेंशन सेंटर में उसके साथ दुष्कर्म किया गया। महिला के आरोप के बाद तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। अदालत के…
जमशेदपुर : एमजीएम मेडिकल कॉलेज में जूनियर छात्रों के साथ रैगिंग के मामले में जांच पूरी होने के बाद कॉलेज प्रबंधन ने 17 छात्रों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। कार्रवाई की जद में शैक्षणिक सत्र 2024 के 14 और सत्र 2025 के तीन छात्र आए हैं। सोमवार को सभी आरोपित छात्रों को हॉस्टल से निष्कासित कर उनके अभिभावकों को सौंप दिया गया। एनएमसी के दिशा-निर्देशों के तहत प्रत्येक छात्र पर 25-25 हजार रुपये का आर्थिक दंड भी लगाया गया है। रैगिंग की शिकायत के बाद 48 घंटे चली जांच नए सत्र के 26 से अधिक छात्रों ने कॉलेज के…
जमशेदपुर : साकची सब्जी मंडी के पास स्थित गुप्ता लॉज में पुलिस ने छापेमारी कर कथित देह व्यापार के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की कार्रवाई के बाद लॉज की गतिविधियों और उससे जुड़े लोगों को लेकर जांच तेज कर दी गई है। गुप्त सूचना पर लॉज में पहुंची पुलिस साकची थाना पुलिस को गुप्ता लॉज में संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने 4 अक्टूबर को लॉज में दबिश दी। छापेमारी के दौरान लॉज संचालक मानिक साह और नारायण तंतबाई को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में कई सामान बरामद…
सरायकेला : सर्कस देखकर घर लौट रहे तीन युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई। सोमवार देर शाम करीब 7:20 बजे मालती चेक पोस्ट के पास बाइक और कार की टक्कर ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। मृतक सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र स्थित जुगिलांग गांव के रहने वाले थे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दो युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीसरे की मौत पुरुलिया सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। बलरामपुर से बाइक पर लौट रहे थे तीनों युवक मिली जानकारी के अनुसार, शिवम गोप, लुकास गोप और सपन गोप…
जमशेदपुर : दुर्गापूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम यातायात और शांतिपूर्ण विसर्जन को लेकर प्रशासन ने तैयारियों की समीक्षा की। सोमवार, 5 अक्टूबर को सिदगोड़ा टाउन हॉल में उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में शांति समिति और दुर्गा पूजा समितियों की बैठक हुई। इसमें पंडालों से लेकर विसर्जन घाटों तक की व्यवस्थाओं पर चर्चा करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक काम पूरा करने के निर्देश दिए गए। समितियों ने उठाए पानी, बिजली और सड़क के मुद्दे बैठक में पूजा समितियों के प्रतिनिधियों ने अपने इलाकों की जरूरतों और समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराया। पेयजल की उपलब्धता, बिजली की…
आदित्यपुर : संगठित अपराध और कथित तस्करी नेटवर्क के खिलाफ आदित्यपुर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में एच-रोड स्थित मुस्लिम बस्ती में कदीम खान से जुड़ी बताई जा रही संपत्तियों की जांच की गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मकान और जमीन का भौतिक सत्यापन किया। कार्रवाई के दौरान कुछ मकानों में रह रहे किरायेदारों को जगह खाली करने को कहा गया। एच-रोड में पहुंची पुलिस टीम, ठिकानों का सत्यापन आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने कदीम खान से जुड़े बताए जा रहे ठिकानों की जांच की। पुलिस को…
पार्किंग और नई स्टेशन बिल्डिंग का काम आगे बढ़ा, थर्ड लाइन व दो नई माल साइडिंग पर भी रेलवे की तैयारी; दिसंबर 2028 तक पुनर्विकास पूरा करने का लक्ष्य जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की योजना तेजी से आगे बढ़ रही है। रेलवे ने दिसंबर 2028 तक स्टेशन के कायाकल्प का काम पूरा करने का लक्ष्य रखा है। सोमवार को दक्षिण पूर्व रेलवे के एजीएम मनीष जैन ने टाटानगर स्टेशन का निरीक्षण कर निर्माणाधीन और प्रस्तावित योजनाओं की जानकारी ली। उनके साथ चक्रधरपुर मंडल के डीआरएम तरुण भूरिया, सीनियर डीसीएम आदित्य चौधरी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। नई…
जमशेदपुर : दुर्गापूजा के दौरान सुरक्षा और जनसुविधाओं के साथ सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों को लेकर भी जिला प्रशासन सतर्क है। सोमवार, 5 अक्टूबर को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में पेश-ए-इमाम तथा मस्जिदों के अध्यक्ष और सचिवों के साथ बैठक हुई। इसमें पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की तैयारियों पर चर्चा हुई और सभी समुदायों से आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई। धार्मिक प्रतिनिधियों ने रखे सुविधाओं से जुड़े सुझाव बैठक में शामिल प्रतिनिधियों ने सुरक्षा और नागरिक सुविधाओं से संबंधित मुद्दे उठाए। विसर्जन घाटों पर गोताखोरों की उपलब्धता, सफाई,…
सरायकेला : दशहरा की तैयारियों को लेकर आदित्यपुर थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक में नगर निगम के सफाई और जेसीबी शुल्क का मुद्दा प्रमुखता से उठा। पूजा समितियों पर लगाए जाने वाले इस शुल्क का उपस्थित लोगों ने एकजुट होकर विरोध किया। पर्व के दौरान बिजली, पानी, सड़क और सुरक्षा की व्यवस्था पर भी विस्तार से चर्चा हुई। प्रशासन ने समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया, जबकि पुलिस ने सुरक्षा के लिए व्यापक निगरानी की योजना बताई। चंदे से आयोजन, अतिरिक्त शुल्क पर सवाल थाना प्रभारी अंजनी कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक का उद्देश्य दशहरा को…
सरायकेला/चांडिल : शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा को लेकर चांडिल अनुमंडल प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कमर कस ली है। सोमवार को अनुमंडल मुख्यालय के सभागार में एसडीओ नितिन कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूजा समितियों को सुरक्षा के कई अहम निर्देश दिए गए। हर पूजा पंडाल पर रहेगी CCTV की नजर चोरी-छिनतई और असामाजिक गतिविधियों पर नजर रखने के लिए एसडीओ ने सभी दुर्गा पूजा समितियों को अपने-अपने पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया। पूजा के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना से निपटने के लिए प्रशासन ने समितियों से सुरक्षा व्यवस्था में…










