Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- पोटका में विधायक का अनोखा विरोध! गेट पर कुर्सी लगाकर बैठे संजीव सरदार, लेटलतीफों को पहनाई माला
- झारखंड सीमा से सटे जंगल में हथियारों का जखीरा, तीन राइफल और 36 गोलियां बरामद
- Tata Power और लंदन की Imperial College में बड़ी साझेदारी, AI और एनर्जी स्टोरेज से बदलेगी भारत की ऊर्जा व्यवस्था!
- पूजा के लिए बुलाया, फिर दो बहनों की हत्या का आरोप, भाई ने थाने में किया आत्मसमर्पण
- दलमा में कॉटेज निर्माण पर कड़े सवाल, वन और पर्यटन विभाग को जवाब के लिए दो सप्ताह
- 99 पदों की भर्ती पर सवाल, सिविल सर्जन की बेटी के चयन पर शिकायत, जांच के निर्देश
- दूरदराज के सैन्य डिपो तक पहुंचेगा ‘भारत राइस’, FCI के साथ मजबूत होगी रसद व्यवस्था
- छात्र की मौत से उबाल, IIIT रांची में निदेशक को हटाने की मांग पर अड़े विद्यार्थी
Author: ARVIND SINGH
पोटका : पोटका प्रखंड सह अंचल कार्यालय में मंगलवार को उस समय अलग नजारा देखने को मिला, जब विधायक संजीव सरदार अधिकारियों और कर्मचारियों की लेटलतीफी के खिलाफ खुद मोर्चे पर उतर गए। सुबह करीब 10:10 बजे कार्यालय पहुंचे विधायक को अधिकांश अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित मिले। नाराज विधायक ने कार्यालय के अंदर जाने के बजाय मुख्य द्वार पर ही कुर्सी लगाई और बैठकर कर्मचारियों के आने का इंतजार करने लगे। देर से पहुंचे कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों को उन्होंने माला पहनाकर व्यंग्यात्मक तरीके से अपनी नाराजगी जताई। विधायक ने स्पष्ट कहा कि जनता के काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं…
पुरुलिया, पश्चिम बंगाल : झारखंड सीमा से सटे बान्दोवान के जंगल में चलाए गए माओवादी विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को हथियारों का छिपा हुआ जखीरा मिला है। संयुक्त तलाशी में तीन .315 बोर की राइफल, एक .38 बोर का रिवॉल्वर और 36 जिंदा गोलियां बरामद हुई हैं। पुलिस के मुताबिक, सभी हथियार चालू हालत में थे। इस बरामदगी के बाद जांच का मुख्य केंद्र हथियारों का स्रोत और उन्हें जंगल में छिपाकर रखने का उद्देश्य है। गुप्त सूचना और पूछताछ से मिली अहम कड़ी पुरुलिया के पुलिस अधीक्षक कुमार सन्नी राज ने प्रेस वार्ता में अभियान की जानकारी…
भारत-ब्रिटेन के नेट जीरो लक्ष्य को मिलेगी नई रफ्तार, स्मार्ट ग्रिड, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और स्वच्छ ऊर्जा तकनीक पर मिलकर होगा रिसर्च जमशेदपुर : भारत की ऊर्जा की व्यवस्था को आधुनिक और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में टाटा पावर ने बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने ब्रिटेन की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी इम्पीरियल कॉलेज लंदन (Imperial College London) के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किया है। इस साझेदारी का उद्देश्य अगली पीढ़ी की ऊर्जा प्रणालियों को विकसित करना, नई तकनीकों पर शोध करना और भारत-ब्रिटेन के नेट जीरो लक्ष्यों को गति देना है। इस सहयोग के तहत स्मार्ट पावर ग्रिड,…
धालभूमगढ़ : पूर्वी सिंहभूम के धालभूमगढ़ प्रखंड की रावताड़ा पंचायत में दो सगी बहनों की हत्या से सनसनी फैल गई। सोमवार को सामने आई इस घटना में दोनों महिलाओं के भाई स्वरूप टुडू पर कुल्हाड़ी से हमला करने का आरोप है। वारदात के बाद आरोपित स्वयं धालभूमगढ़ थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। घटना को अंधविश्वास और तांत्रिक क्रियाओं से जुड़े संदेह से जोड़कर देखा जा रहा है, लेकिन हत्या के वास्तविक कारण की जांच जारी है। पूजा-पाठ में शामिल होने के लिए बुलाया था स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, स्वरूप…
जमशेदपुर : दलमा वन्यजीव अभयारण्य में पर्यटक कॉटेज और गेस्ट हाउस के निर्माण का मामला केंद्रीय अधिकार प्राप्त समिति (CEC) की जांच के दायरे में है। राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की पूर्व मंजूरी के बिना निर्माण किए जाने के आरोपों पर सोमवार की सुनवाई में समिति ने वन विभाग से जवाब मांगा। वन और पर्यटन विभाग को लिखित जवाब अथवा शपथपत्र दाखिल करने के लिए दो सप्ताह का अतिरिक्त समय दिया गया है। अगली सुनवाई और विभागों के जवाब के आधार पर आगे का निर्णय होगा। नियमों की अनदेखी पर समिति ने उठाए सवाल सुनवाई में दलमा के डीएफओ सबा आलम…
धनबाद : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत स्वास्थ्य विभाग में 99 पदों पर हुई भर्ती विवादों में घिर गई है। चयन सूची से बाहर हुए अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया है कि लिखित परीक्षा में अधिक अंक पाने वालों को दरकिनार कर कम अंक वाले उम्मीदवारों को चुना गया। प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. संजीव कुमार प्रसाद की बेटी प्रज्ञा के चयन पर भी सवाल उठाए गए हैं। शिकायत मिलने के बाद उपायुक्त आदित्य रंजन ने मामले की जांच करने को कहा है। मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री तक पहुंची शिकायत करीब एक दर्जन अभ्यर्थियों ने चयन प्रक्रिया के खिलाफ लिखित शिकायत मुख्यमंत्री…
नई दिल्ली : कठिन इलाकों में तैनात जवानों तक समय पर राशन पहुंचाने और उसकी गुणवत्ता बेहतर रखने के लिए भारतीय सेना ने ‘भारत राइस’ पहल शुरू की है। इसके साथ भारतीय खाद्य निगम (FCI) के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं। नई व्यवस्था में चावल सीधे सेना के सप्लाई डिपो तक पहुंचाया जाएगा। लद्दाख और पूर्वोत्तर के दुर्गम क्षेत्रों में स्थित डिपो भी इसके दायरे में होंगे। उद्देश्य राशन की आपूर्ति आसान बनाना और जरूरत के समय उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करना है। स्थानीय केंद्रों से राशन जुटाने की प्रक्रिया होगी आसान मौजूदा व्यवस्था में सैन्य…
रांची : प्रथम वर्ष के छात्र आदित्य की मौत के बाद इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IIIT) रांची में छात्रों का विरोध तेज हो गया है। खेलगांव हाउसिंग सोसाइटी स्थित छात्रावास में विद्यार्थी लगातार तीन दिनों से धरना और नारेबाजी कर रहे हैं। उनका कहना है कि चिकित्सा सहायता और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी शिकायतों की अनदेखी हुई है। प्रदर्शनकारी निदेशक प्रो. राजीव श्रीवास्तव को हटाने की मांग कर रहे हैं। वहीं, पुलिस आदित्य की मौत की जांच में जुटी है। चिकित्सा सहायता में देरी का आरोप छात्रों का आरोप है कि आपात स्थिति में आवश्यक चिकित्सा सहायता समय पर…
जमशेदपुर : सोनारी हवाई अड्डे से व्यावसायिक उड़ानों का परिचालन बंद होने के बाद वहां तैनात सुरक्षा बलों को भी वापस बुला लिया गया है। झारखंड पुलिस मुख्यालय की विशेष शाखा ने सोनारी एयरपोर्ट की सुरक्षा में प्रतिनियुक्त सभी 75 पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को वापस बुलाने का निर्देश दिया है। सभी को सोमवार सुबह 10 बजे तक रांची स्थित विशेष शाखा मुख्यालय में योगदान देने को कहा गया था। इस फैसले के बाद सोनारी एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव हुआ है। उड़ानें बंद होने के बाद लिया गया फैसला सोनारी एयरपोर्ट से व्यावसायिक उड़ानों का परिचालन बंद होने…
हाटगम्हरिया : छत्तीसगढ़ से टाटानगर जा रहे एक परिवार का सफर पश्चिमी सिंहभूम में दर्दनाक हादसे में बदल गया। मंगलवार को हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र में कार और ट्रेलर की टक्कर में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। कार में सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। दुर्घटना की सूचना पर स्थानीय लोग मदद के लिए पहुंचे, जबकि पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू की। एक ही कार में सफर कर रहे थे परिवार के पांच सदस्य प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, कार में पांच लोग…










